NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म 'अंतिम' में अनिल कपूर को सलमान का रोल किया गया था ऑफर
    अगली खबर
    फिल्म 'अंतिम' में अनिल कपूर को सलमान का रोल किया गया था ऑफर
    'अंतिम' में अनिल को ऑफर की गई थी सलमान वाली भूमिका

    फिल्म 'अंतिम' में अनिल कपूर को सलमान का रोल किया गया था ऑफर

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 11, 2021
    10:03 am

    क्या है खबर?

    फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' को लेकर दिग्गज अभिनेता सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा चर्चा में बने हुए हैं।

    दिलचस्प यह है कि फिल्म में सलमान और आयुष की जोड़ी को एक साथ पर्दे पर पहली बार देखा जाएगा। हाल ही में फिल्म से दोनों कलाकारों का लुक जारी किया गया था।

    अब जानकारी सामने आ रही है कि अभिनेता अनिल कपूर को आयुष की फिल्म 'अंतिम' में सलमान की भूमिका ऑफर की गई थी।

    रिपोर्ट

    फिल्म के लिए अनिल को किया गया था अप्रोच

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष अभिनीत 'अंतिम' में सलमान का किरदार निभाने के लिए अनिल को अप्रोच किया गया था।

    फिल्म बनाने की योजना के शुरुआती दौर में अनिल के नाम पर विचार किया गया था। इससे पहले कि अनिल के नाम पर मुहर लग पाती, घोषणा हो गई थी कि फिल्म में सलमान एक गेस्ट अपीयरेंस देंगे।

    हालांकि, सलमान अब फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए दिखने वाले हैं।

    किरदार

    आयुष गैंगस्टर और सलमान पुलिस वाले की भूमिका में दिखेंगे

    आयुष को इस फिल्म में एक गैंगस्टर की भूमिका में देखा जाएगा। वहीं, सलमान एक सिख पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है।

    यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें सलमान के साथ आयुष को जबरदस्त एक्शन में देखा जाएगा।

    इस फिल्म का प्रोडक्शन सलमान की अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'सलमान खान फिल्म्स' कर रही है। सलमान और महेश ने 'दबंग', 'दबंग 3' और 'रेडी' में बतौर को-स्टार साथ काम किया है।

    सूचना

    'मुलशी पैटर्न' की हिन्दी रीमेक है यह फिल्म

    रिपोर्ट के मुताबिक, यह मराठी फिल्म 'मुलशी पैटर्न' की हिन्दी रीमेक है। इसे देशभर में पांच भाषाओं हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और उड़िया में रिलीज किया जाएगा।

    इसमें सलमान वैसे पुलिस अधिकारी की भूमिका में होंगे, जो गैंगस्टर और भू-माफिया को समाप्त करने के संकल्प पर चलता है। फिल्म के एक गाने में अभिनेता वरुण धवन भी डांस करते हुए दिखेंगे।

    अब देखना है कि आयुष और सलमान की जोड़ी कैसा प्रदर्शन कर पाती है।

    वर्कफ्रंट

    ये हैं अनिल की आगामी फिल्में

    अनिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें फिल्म 'जुग जुग जियो' में देखा जा सकता है।

    इस फिल्म में उनके साथ नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। वह निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में दिखाई देंगे। इसमें रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

    वह करण जौहर की फिल्म 'तख्त' का हिस्सा हैं। अनिल फिल्म 'आंखें 2' को लेकर भी चर्चा में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान
    अनिल कपूर
    आयुष शर्मा

    ताज़ा खबरें

    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    रानू मंडल की बायोपिक में लीड रोल में होंगी इशिका, हिमेश को भी किया गया अप्रोच मुंबई
    सिनेमाघरों ने 'थलाइवी' को रिलीज करने से किया इनकार, कंगना ने सोशल मीडिया पर की पुष्टि मनोरंजन
    अभिनेता विद्युत जामवाल ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की सगाई मुंबई
    तालिबान से RSS की तुलना कर विवाद में फंसे जावेद अख्तर, जानिए मामला फरहान अख़्तर

    सलमान खान

    'बिग बॉस 15' का हिस्सा बन सकती हैं अभिनेत्री प्रिया बनर्जी मनोरंजन
    राम चरण की फिल्म 'आरसी 15' की शूटिंग सितंबर में शुरू करेंगी कियारा आडवाणी बॉलीवुड समाचार
    दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की शूटिंग की शुरू दीपिका पादुकोण
    सलमान के साथ अपने रिश्ते पर संगीता बिजलानी बोलीं- प्यार कभी खत्म नहीं होता मनोरंजन

    अनिल कपूर

    अर्जुन कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण तक, 'बूढ़े' हो ऐसे दिख रहे आपके फेवरिट स्टार्स दीपिका पादुकोण
    'इंशाअल्लाह' से बैकऑउट के एक दिन बाद सलमान की इस फिल्म के सीक्वल की हुई घोषणा बॉलीवुड समाचार
    सोनम कपूर ने नेपोटिज्म पर की बात, पापा अनिल को लेकर कही यह बड़ी बात करण जौहर
    #TheZoyaFactorReview: दुलकर सलमान ने किया इंप्रेस, जानिए कैसी है सोनम कपूर की फिल्म 'द ज़ोया फैक्टर' बॉलीवुड समाचार

    आयुष शर्मा

    सलमान खान ला रहे हैं 'कभी ईद कभी दिवाली', इस साउथ फिल्म की होगी रीमेक! अक्षय कुमार
    सलमान ने दो साल के लिए टाली भाई सोहेल की 'शेर खान', जानिए क्या है वजह बॉलीवुड समाचार
    सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा सहित इन हस्तियों ने छोड़ा ट्विटर ट्विटर
    मराठी फिल्म के रीमेक में दबंगई अंदाज दिखाएंगे सलमान खान, गैंगस्टर बने आयुष शर्मा बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025