NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'एन एक्शन हीरो' से 'सर्कस' तक, दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में
    मनोरंजन

    'एन एक्शन हीरो' से 'सर्कस' तक, दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में

    'एन एक्शन हीरो' से 'सर्कस' तक, दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 29, 2022, 01:36 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'एन एक्शन हीरो' से 'सर्कस' तक, दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में
    दिसंबर में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में

    साल के आखिरी महीने दिसंबर में सिनेमाघरों में एक के बाद एक कई फिल्में आएंगी। इस लिहाज से देखा जाए तो इस महीने में दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने वाला है। इस फेहरिस्त में कॉमेडी से लेकर एक्शन फिल्में भी शामिल हैं। रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना से लेकर काजोल तक की फिल्में रिलीज की राह देख रही हैं। आइए जानते हैं कि दिसंबर में कौन-कौन सी फिल्में बड़े पर्दे पर आएंगी।

    एन एक्शन हीरो

    अभिनेता आयुष्मान खुराना जल्द 'एन एक्शन हीरो' में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले है। फिल्म 2 दिसंबर को रूपहले पर्दे पर आएगी। अनिरुद्ध अय्यर ने इसका निर्देशन किया है। इसमें आयुष्मान का अलग अंदाज देखने को मिलेगा। वह अभिनेता जयदीप अहलावत के साथ भिड़ते हुए दिखेंगे। इस फिल्म में मलाइका अरोड़ा एक गाने पर परफॉर्म करती हुई नजर आएंगी। वहीं अक्षय कुमार कैमियो की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

    हिट- द सेकेंड केस

    अदिवी शेष के अभिनय से सजी 'हिट- द सेकेंड केस' का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। तेलुगु के अलावा इसे हिंदी में भी दर्शकों के बीच लाया जाएगा। फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। डॉक्टर शैलेश कोलानु ने इसका निर्देशन किया है। यह एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे भारत के विभिन्न स्थानों में शूट किया गया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान की 'एन एक्शन हीरो' से टकराएगी।

    सर्कस

    रोहित शेट्टी के निर्देशन की 'सर्कस' 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। इस कॉमेडी फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इसमें वह डबल रोल में दिखाई देंगे। जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, टीकू तलसानिया, बृजेंद्र काला, सिद्धार्थ जाधव, वरुण शर्मा और अश्विनी कालसेकर जैसे कलाकार इसमें दर्शकों को गुदगुदाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' का रूपांतरण है।

    सलाम वेंकी

    अभिनेत्री काजोल पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म 'सलाम वेंकी' को लेकर लाइम लाइट में बनी हुई हैं। फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इसमें वह एक संघर्षपूर्ण मां की भूमिका निभा रही हैं। खास बात यह है कि इसमें आमिर खान कैमियो के अवतार में दिखेंगे। राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल, आहाना कुमरा और प्रकाश राज भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इसका निर्देशन जानी-मानी निर्देशक रेवती ने किया है।

    वध

    संजय मिश्रा की फिल्म 'वध' 9 दिसंबर को दस्तक देने वाली है। राजीव बरनवाल और जसपाल सिंह संधू ने फिल्म का लेखन और निर्देशन किया है। यह एक थ्रिलर मिजाज की फिल्म है, जिसे जे स्टूडियोज और नेक्स्ट लेवल प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। इसके निर्माण में लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग ने हाथ बंटाया है। इसमें अभिनेत्री नीना गुप्ता संजय के साथ पर्दे पर दिखने वाली हैं।

    मारीच

    अभिनेता तुषार कपूर फिल्म 'मारीच' में जल्द दिखाई देंगे। यह फिल्म भी 9 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में उनके साथ वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे। यह तुषार के प्रोडक्शन हाउस तुषार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। इसका निर्देशन ध्रुव लाथेर ने किया है। इसमें तुषार अपनी पूर्व को-स्टार अनीता हसनंदानी के साथ नजर आएंगे। ये दोनों 'कुछ तो है' और 'ये दिल' में साथ काम कर चुके हैं।

    पोल
    दिसंबर में आप कौन-सी फिल्म देखना चाहेंगे?
    सर्कस
    61.10%
    सलाम वेंकी
    38.90%
    यह पोल अब सक्रिय नहीं है

    रणवीर सिंह की 'सर्कस' क्रिसमस पर अकेले होगी रिलीज, 'गणपत' और 'मेरी क्रिसमस' टली

    काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में
    लेटेस्ट फिल्में
    सर्कस फिल्म

    ताज़ा खबरें

    साइनोसाइटिस (साइनस): जानिए नाक से जुड़ी इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बीमारियों से बचाव
    स्किन केयर रुटीन में आयुर्वेदिक चीजों को करें शामिल, मिलेगा फायदा आयुर्वेद
    बगीचे को साफ रखने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 टिप्स गार्डनिंग टिप्स
    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा

    बॉलीवुड समाचार

    अंकित गुप्ता का कास्टिंग काउच पर खुलासा, काम के बदले कही गई थी "समझौते" की बात कास्टिंग काउच
    कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' 10 फरवरी को नहीं होगी रिलीज, बदली गई तारीख कार्तिक आर्यन
    'पठान' की सफलता के बीच शाहरुख खान ने मीडिया को किया संबोधित, कही ये बात शाहरुख खान
    विवेक अग्निहोत्री ने 'द कश्मीर फाइल्स' से हटाए गए दृश्यों को किया रिलीज  विवेक अग्निहोत्री

    आगामी फिल्में

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनेगी एक और बायोपिक, सब्बीर कुरैशी करेंगे निर्देशन बायोपिक
    करीना कपूर खान ने खत्म की डिजिटल डेब्यू फिल्म 'द भक्ति ऑफ सस्पेक्ट एक्स' की शूटिंग करीना कपूर
    सारा अली खान की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' कब होगी रिलीज? निर्माताओं ने किया ऐलान सारा अली खान
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान

    लेटेस्ट फिल्में

    अनंत महादेवन ने की अपनी अगली डॉक्यूमेंट्री 'वेटरन्स ऑफ वॉर' की घोषणा डॉक्यूमेंट्री
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' ने रिलीज से पहले ही मारा बड़ा हाथ प्रभास
    चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरय्या' 13 जनवरी को हिंदी में भी होगी रिलीज चिरंजीवी
    राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से करेंगी डेब्यू, देखिए पहला लुक बॉलीवुड समाचार

    सर्कस फिल्म

    जॉनी अब क्यों नहीं करते कॉमेडी फिल्में? बोले- अभिनेताओं को सताने लगा मेरा डर बॉलीवुड समाचार
    बॉक्स ऑफिस: रणवीर सिंह की 'सर्कस' के लिए लागत निकाल पाना मुश्किल, सिनेमाघरों में हुई फ्लॉप रणवीर सिंह
    रणवीर सिंह की 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी, केवल इतने करोड़ रहा कलेक्शन रणवीर सिंह
    रणवीर सिंह 3 सेकेंड में 'सर्कस' करने के लिए हो गए थे राजी, खुद किया खुलासा रणवीर सिंह

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023