NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इस फिल्म में प्रभास के साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन, शुरू की शूटिंग
    अगली खबर
    इस फिल्म में प्रभास के साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन, शुरू की शूटिंग
    इस फिल्म में प्रभास के साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन, शुरू की शूटिंग

    इस फिल्म में प्रभास के साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन, शुरू की शूटिंग

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 24, 2021
    05:27 pm

    क्या है खबर?

    अमिताभ बच्चन आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगे। अब सुनने में आ रहा है कि उन्हें साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ उनकी अगली फिल्म में देखा जाएगा।

    इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। अमिताभ हैदराबाद पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने आज यानी 24 जुलाई से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

    यह जानकारी प्रभास ने सोशल मीडिया पर दी है। आइए जानते हैं उन्होंने अपने पोस्ट में क्या लिखा।

    जानकारी

    प्रभास ने किया ये पोस्ट

    अमिताभ की पहले सीन की शूटिंग के लिए प्रभास ने क्लैप दिया। प्रभास ने इंस्टाग्राम पर क्लैपबोर्ड की तस्वीर शेयर कर लिखा, 'इस गुरु पूर्णिमा के मौके पर भारतीय सिनेमा के गुरु को क्लैप देना मेरे लिए सम्मान की बात है। अब यह फिल्म शुरू हो गई है।'

    अमिताभ रामोजी फिल्म सिटी में नाग अश्विन के साथ कुछ जरूरी सीन शूट कर रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक वह यहां पांच-सात दिन रुकने वाले हैं। इसके बाद मुंबई लौटेंगे।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए प्रभास का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by actorprabhas on July 24, 2021 at 4:57 pm IST

    योजना

    अंग्रेजी भाषा में भी बनेगी फिल्म

    पिछले काफी समय से नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म चर्चा में है। यह तीसरे विश्व युद्ध की काल्पनिक कहानी पर आधारित एक साइंस एक्शन फिल्म होगी, जिसमें बेहतरीन ग्राफिक्स और एक्शन दृश्य देखने को मिलेंगे।

    फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनने वाली है। इस पैन इंडिया फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इसे ना सिर्फ हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में, बल्कि अंग्रेजी भाषा में भी बनाए जाने की तैयारी है।

    चर्चा

    इन फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं अमिताभ

    अमिताभ निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। वह 'चेहरे' और 'आंखें-2' का भी हिस्सा हैं।

    अमिताभ, विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुडबाय' में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। इसमें अमिताभ एक रिटायर्ड अफसर की भूमिका में नजर आएंगे।

    अमिताभ खेल पर आधारित 'झुंड', 'मेडे' और 'बटरफ्लाई' जैसी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में भी उन्हें एक अहम भूमिका में देखा जाएगा।

    फिल्में

    ये हैं प्रभास की आने वाली फिल्में

    प्रभास जल्द ही फिल्म 'राधे श्याम' में नजर आएंगे। इसमें अभिनेत्री पूजा हेगड़े उनकी जोड़ीदार बनी है। इसके जरिए लंबे समय बाद प्रभास किसी रोमांटिक फिल्म में दिखाई देंगे।

    वह फिल्म 'आदिपुरुष' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। प्रभास एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सालार' में भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह 'रैम्बो' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे।

    प्रभास सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ नजर आ सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    प्रभास
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया
    होंडा X-ADV एडवेंचर स्कूटर भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा
    IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए  IPL 2025

    दीपिका पादुकोण

    'धूम 4' मे दिलकश चोरनी बन सकती हैं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने किया अप्रोच! बॉलीवुड समाचार
    साल 2021 में रिलीज होंगी ये पांच बेहतरीन बायोपिक फिल्में अक्षय कुमार
    क्या पर्दे पर साथ दिखने वाले हैं दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन? बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक ने जन्मदिन पर किया 'फाइटर' का ऐलान, पहली बार बनेगी दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ी बॉलीवुड समाचार

    प्रभास

    'आदिपुरुष' में सीता का किरदार निभा सकती हैं अनुष्का शर्मा बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड के इन सितारों को ऑफर हुई थी 'बाहुबली', लेकिन ठुकरा दी फिल्म श्रीदेवी
    'आदिपुरुष' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, राम-रावण के रूप में दिखेंगे प्रभास और सैफ बॉलीवुड समाचार
    प्रभास और सैफ की 'आदिपुरुष' में दिख सकते हैं सनी सिंह, लक्ष्मण का किरदार हुआ ऑफर बॉलीवुड समाचार

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    प्रभूदेवा ने की दूसरी शादी, मई में मुंबई की डॉक्टर के साथ ले चुके हैं फेरे बॉलीवुड समाचार
    प्रभास ने मिलाया 'KGF' के डायरेक्टर से हाथ, नई फिल्म 'सालार' का किया ऐलान बॉलीवुड समाचार
    टीवी अभिनेत्री चित्रा की आत्महत्या मामले में पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार बॉलीवुड समाचार
    अस्पताल से डिस्चार्ज हुए रजनीकांत, डॉक्टर्स ने दी खास सलाह बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025