Loading...
स्पाइडर मैन के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, फिल्म में इस्तेमाल हुए सैन्य टैंक की होगी नीलामी
स्पाइडर मैन फिल्म का सैन्य टैंक होगा नीलाम

स्पाइडर मैन के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, फिल्म में इस्तेमाल हुए सैन्य टैंक की होगी नीलामी

लेखन सयाली
Nov 02, 2026
01:05 pm

क्या है खबर?

स्पाइडर मैन मार्वल यूनिवर्स के सबसे पसंदीदा सुपरहीरो में से एक है, जिसके प्रशंसक भारत में भी कम नहीं हैं। इस साल इसकी नई फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। अब इस फिल्म के निर्माताओं ने प्रशंसकों को बड़ी खुशखबरी दे दी है। दरअसल, फिल्म के दौरान इस्तेमाल होने वाला एक सैन्य टैंक अब नीलामी के लिए उपलब्ध होने वाला है। इसके लिए बोली लगाकर प्रशंसक इसे हासिल करने का मौका पा सकते हैं।

नीलामी

कब और कहां होने वाली है नीलामी?

इस प्रतिष्ठित वाहन की नीलामी 25 नवंबर, 2026 को होने वाली है। इसके लिए ऑनलाइन बोली लगाई जाएगी और इसे 'हम्बर्ट एंड एलिस' नाम के नीलामीघर द्वारा बेचा जा रहा है।

फिलहाल यह टैंक नॉर्थहैम्पटनशायर के ब्रैकली स्थित एक मिलिट्री वाहन अनुभव कंपनी में रखा गया है, जहां कई फिल्मों में इस्तेमाल हुए वाहन रखे जाते हैं।

नीलामीघर का अनुमान है कि यह 63 लाख से लेकर 88 लाख रुपये के बीच बिक सकता है।

फिल्म

किस सीन में नजर आता है टैंक?

जोनाथन हम्बर्ट इस सैन्य टैंक के नीलामीकर्ता हैं, जो मानते हैं कि यह फिल्मी चीज अब तक की सबसे ज्यादा संग्रहणीय फिल्मी वस्तुओं में से एक साबित हो सकती है।

स्पाइडर मैन में इस वाहन को 'DD6' नाम से जाना गया, जो फिल्म के शुरुआती सीन में ही नजर आता है। इसके जरिए एक तेज रफ्तार वाला सीन फिल्माया गया था, जिसमें स्पाइडर मैन इसका पीछा करता नजर आता है।

ADVERTISEMENT

टैंक

पहले सेना करती थी इस टैंक का इस्तेमाल

इस फिल्म की निर्माता कंपनी 'मार्वल' ने इस टैंक को निक मीड से खरीदा था, जो 30 सालों से 'टैंक्स अ लॉट' नाम की कंपनी चला रहे हैं। 'एल्विस स्टालवार्ट 6x6' नाम के इस टैंक को 1969 में बनाया गया था, जिसे 'द स्टॉली' भी कहते थे।

यह वाहन कठिन इलाकों और जलमार्गों से होते हुए सेना तक सैन्य सामग्री पहुंचाने के लिए तैयार किया गया था। हालांकि, मार्वल ने इसे खरीदने के बाद पूरी तरह से बदल दिया था।

ADVERTISEMENT

निक

फिल्म के लिए टैंक में किए गए थे बदलाव

निक ने बताया कि मार्वल ने इस टैंक को सड़क पर चलाने के लिए कानूनी रूप से वैध बना दिया था। इसके अलावा यह बिल्कुल वैसा ही है, जैसा यह फिल्म सेट से निकलते समय था।

निक का मानना ​​है कि यह वाहन कई और मशहूर फिल्मों में नजर आ सकता है। हालांकि, वह चाहते हैं कि यह यूनाइटेड किंगडम (UK) में ही रहे।

उनका मानना है कि अमेरिका में फिल्मों के प्रचार के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

ADVERTISEMENT