'राइज एंड फॉल 2' के पहले फाइनलिस्ट बने शहजाद पूनावाला, करण पटेल ने खोया मौका
क्या है खबर?
वीरेंद्र सहवाग के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। शो के हालिया एपिसोड में 2 प्रतियोगियों, शहजाद पूनावाला और करण पटेल के बीच फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ा मुकाबला हुआ था। ताजा एपिसोड में शहजाद ने 'टिकट टू फिनाले' की बाजी जीत ली, जबकि करण को माैका गंवाना पड़ा। फाइनलिस्ट बनने से शहजाद सीजन के फाइनल शोडाउन के एक कदम और करीब पहुंच गए हैं।
कड़ा मुकाबला
इन प्रतियोगियों के बीच हुई कांटे की टक्कर
'राइज एंड फॉल 2' के फिनाले में जगह बनाने की दौड़ से गौतम गुलाटी, स्वरा भास्कर, मनीष कश्यप, और सोनम मलिक शामिल पहले ही बाहर हो गए थे।
आखिर में 'टिकट टू फिनाले' का मुकाबला शहजाद और करण के बीच हुआ। इस टास्क में दोनों खिलाड़ियों को बेसमेंट के 'वर्कर्स' की मदद लेनी थी।
करण की ओर से जसवंत बोपन्ना और शहजाद की ओर से ऋषभ जायसवाल ने टास्क में हिस्सा लिया।
शो
क्या है 'राइज एंड फॉल 2' का फॉर्मेट?
'राइज एंड फॉल 2' का फॉर्मेट शासक और श्रमिक के बीच सत्ता की लड़ाई पर आधारित है।
इसमें आए प्रतियोगियों को 2 टीमों में बांटा जाता है। इनमें से एक टीम को सभी आधुनिक सुविधाएं दी जाती हैं, जबकि दूसरी टीम को बेसमेंट में रहते अलग-अलग टास्क करने पड़ते हैं।
टास्क और रणनीति के जरिए श्रमिक प्रतियोगियों को शासक बनने का मौका मिलता है, जबकि शासक प्रतियोगियों को अपनी सत्ता बचानी होती है।