Loading...
श्रीलंका के खिलाफ खिताबी जीत के बाद पाकिस्तान पर लगा जुर्माना, जानिए क्या रहा कारण
पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर जुर्माना लगा है (फाइल तस्वीर)

श्रीलंका के खिलाफ खिताबी जीत के बाद पाकिस्तान पर लगा जुर्माना, जानिए क्या रहा कारण

Nov 02, 2026
01:15 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ शनिवार को लाहौर में खेली गई पाकिस्तान वनडे त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) एलीट पैनल के मैच रेफरी जेफ क्रो ने समय में मिली छूट को ध्यान में रखने के बाद पाया कि मेजबान टीम निर्धारित समय में एक ओवर पीछे थी। इसके बाद पाकिस्तान पर यह कार्रवाई की गई।

टीम

इन नियम के तहत लगा जुर्माना 

पाकिस्तान ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 का उल्लंघन किया।

यह नियम धीमी ओवर गति से जुड़े मामलों पर लागू होता है। इसके तहत निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंकने पर खिलाड़ियों की मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

मैदानी अंपायर अहसान रजा और वेन नाइट्स, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर राशिद रियाज ने पाकिस्तान पर यह आरोप लगाया था।

सजा

पाकिस्तान ने मानी अपनी गलती 

पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने धीमी ओवर गति के उल्लंघन को स्वीकार कर लिया और प्रस्तावित सजा पर सहमति जताई।

मुकाबले में पाकिस्तान ने गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को 325/8 के स्कोर तक पहुंचने दिया था।

इसके बाद टीम ने 3 विकेट और 9 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारी के लिहाज से कई सकारात्मक पहलू हासिल किए।

ADVERTISEMENT