तनिष्क बागची पर भड़के अमाल मलिक- ऐसा नामर्द जैसा रवैया, दुनिया को तेरी औकात दिखाकर रहूंगा
क्या है खबर?
मशहूर संगीतकार अमाल मलिक ने साथी कंपोजर-गायक तनिष्क बागची पर गाना चुराने, संगीत कॉपी करने और गायिकाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, अमाल ने सीधेतौर पर नाम नहीं लिया, लेकिन अपने पोस्ट में उन्हें 'मिस्टर रीमिक्स और ओरिजिनल्स का सत्यानाश करने वाला' कहकर संबोधित किया है। अमाल ने संगीत जगत में तनिष्क के रवैये की पोल खोली है। क्या कुछ लिखा उन्होंने अपने पोस्ट में, आइए जानते हैं।
निशाना
मेरी तस्वीरें इस्तेमाल करके आर्टिकल छपवाना बंद करो- अमाल
एक्स पर अमाल ने तनिष्क पर PR हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया। एक पोस्ट में तनिष्क की तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने उन्हें संगीत उद्योग का जाजू कहा।
अमाल ने लिखा, "प्रिय मिस्टर रीमिक्स और ओरिजिनल गानों के सत्यानाशी... भले ही 10 साल देर हो गई, लेकिन मैं दुनिया को तुम्हारी औकात दिखाकर रहूंगा। जो कुछ भी हुआ, उसके बाद तुम मेरा नाम लेने के भी लायक नहीं हो, इसलिए मेरी 2017-18 की तस्वीरें इस्तेमाल करके आर्टिकल छपवाना बंद करो।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए अमाल मलिक का पोस्ट
Dear Mr Remix & Destroyer of Originals 🤭
— Amaal Mallik (@AmaalMallik) July 23, 2026
10 years too late but I will show the world your aukaad :)
You don’t deserve my mention also after all that has gone down, so please mera 2017-18 ka photos leke articles likhwana bandh kar Lala…
Paid PR ka paisa tum label se kama… pic.twitter.com/3ihxcQeYYo
आरोप
दूसरों का गाना चुराकर फिल्म हथियाई?
अमाल ने आगे लिखा, 'लाला, पेड PR का पैसा तुम लेबल से कमा चुके हो, लेकिन खर्च गलत जगह कर रहे हो। फिर मुझे हर साल कॉल करके या मेरे मैनेजर के सामने मेरा भाई बनने का ढोंग क्यों करता है रे तू? ऐसा नामर्द जैसा रवैया, बेहद शर्मनाक।'
इसके बाद उन्होंने फिल्म 'सैयारा' से जुड़े तनिष्क बागची के रॉयल्टी दावे का जिक्र किया और आरोप लगाया कि उन्होंने दूसरों का गाना छीनकर ये फिल्म हासिल की थी।
चुनौती
YRF को दी खुली चुनौती
अमाल ने लिखा, 'अगर मैं इस पर बोलने लगा कि तुमने फिल्म 'सैयारा' कैसे हथियाई और मोहित सूरी को फिल्म में लेने के लिए फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी की नाक के नीचे से गाना चुराया तो तुम्हें अपनी औकात पता चल जाएगी।'
पारदर्शिता की मांग करते हुए गायक ने यशराज फिल्म्स (YRF) को चुनौती दी कि वो 'सैयां मेरे' गाना रिलीज करें, ताकि दुनिया देख सके कि वास्तव में ये गाना किसने बनाया और किसने इसका क्रेडिट छीना।
आरोप
गायिकाओं से बदसलूकी का आरोप
अमाल ने महिला गायकों के प्रति तनिष्क बागची के कथित व्यवहार को लेकर भी बेहद गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने YRF के खिलाफ की गई उस पोस्ट का भी जिक्र किया, जिसे उन्होंने फिल्म निर्देशक मोहित सूरी के हस्तक्षेप के बाद डिलीट करने का दावा किया था।
अमाल ने लिखा, 'क्या मैं ये भी उजागर कर दूं कि तुमने गायिकाओं और उनकी जिंदगी के साथ क्या किया है? तुझ पर 'मीटू' ही नहीं, 'मीथ्री' हो जाएगा।'
दावा
रीमेक बनाकर कमाए पैसे
अमाल मलिक ने तनिष्क बागची पर रॉयल्टी के मुद्दे को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि तनिष्क ने 'आशिक बनाया आपने' और 'मसकली' जैसे रीमेक बनाकर पैसे कमाए। YRF का बचाव करते हुए अमाल ने उन्हें निष्पक्ष बताया।
अमाल ने तनिष्क पर पाकिस्तानी ट्रैक्स की चोरी और 'हमनवा मेरे' से 'सैयारा' का संगीत चुराने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि ज़ुबिन नौटियाल और रॉकी खन्ना ने सम्मानवश इस चोरी पर चुप्पी साधे रखी।