Page Loader
जन्मदिन विशेष: अक्षय खन्ना हर फिल्म के लिए लेते हैं इतनी रकम, जानिए कुल संपत्ति
अक्षय खन्ना एक फिल्म के लिए निर्माताओं से लेते हैं इतनी रकम (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@akshaye_khanna)

जन्मदिन विशेष: अक्षय खन्ना हर फिल्म के लिए लेते हैं इतनी रकम, जानिए कुल संपत्ति

Mar 28, 2023
10:40 am

क्या है खबर?

बेहतरीन कलाकार अक्षय खन्ना की गिनती उन अभिनेताओं की सूची में की जाती है, जिन्होंने इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है। खन्ना ने भारतीय सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें 'रेस', 'दिल चाहता है', 'हंगामा', 'ताल', 'हलचल' और 'सेक्शन 375' शामिल हैं। आज (28 मार्च) खन्ना अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं।

अक्षय

इतनी है खन्ना की संपत्ति 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खन्ना लगभग 150 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। वह प्रति फिल्म के लिए निर्माताओं से 2-3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका मुंबई में एक शानदार फ्लैट भी है, जहां अभिनेता रहते हैं। इतना ही नहीं, खन्ना के नाम पर पुणे और दिल्ली जैसे शहरों में भी प्रॉपर्टी है। खन्ना के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास ऑडी, BMW 730LD और होंडा CR-V गाड़ियां हैं।