NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: अक्षय खन्ना की इन फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: अक्षय खन्ना की इन फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग

    जन्मदिन विशेष: अक्षय खन्ना की इन फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 28, 2023, 07:32 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: अक्षय खन्ना की इन फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग
    IMDb पर अक्षय खन्ना की लोकप्रिय फिल्में

    दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे और बॉलीवुड के होनहार अभिनेताओं में से एक अक्षय खन्ना को इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बेशुमार प्रतिभा होने के बावजूद उन्हें कभी बड़े स्टार जैसा स्टारडम नहीं मिला। हालांकि न सिर्फ हीरो, बल्कि खलनायक बनकर भी वह पर्दे पर धमाल मचा चुके हैं। 28 मार्च को अक्षय अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) पर उनकी 5 लोकप्रिय फिल्मों के बारे में जानें।

    'दृश्यम 2'

    अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म 'दृश्यम 2' में इस बार अजय देवगन के मुकाबले कैमरे के सामने उतरे अक्षय खन्ना। फिल्म में उनकी नई एंट्री हुई थी। उन्होंने अपने चेहरे के भावों के जरिए अपना किरदार पूरे दिल से जिया। वह फिल्म में अलग से निखकर कर आए। IG तरुण के रोल में उन्होंने बेहतरीन काम किया। IMDb पर 8.2 रेटिंग के साथ अक्षय की यह फिल्म पहले नंबर पर है। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    'दिल चाहता है'

    फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय के साथ आमिर खान और सैफ अली खान नजर आए थे। फिल्म तीन दोस्तों की जिंदगी में समय के साथ आए बदलाव को दर्शाती है। अक्षय को इसके लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार और स्टार स्क्रीन स्पेशल जूरी पुरस्कार भी मिला था। उनकी यह फिल्म IMDb पर लोकप्रियता के मामले में दूसरे नंबर पर है। इसे 8.1 रेटिंग मिली है। यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    'बॉर्डर'

    यह अक्षय की दूसरी फिल्म थी और इसी से उनके करियर को रफ्तार मिली थी। 'बैटल ऑफ लोंगेवाला' पर आधारित इस फिल्म में उनके अलावा सनी देओल, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ भी थे। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय ने सेकेंड लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह भान का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। IMDb पर 7.9 रेटिंग के साथ यह फिल्म तीसरे नंबर पर है। 'बॉर्डर' अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    'हंगामा'

    प्रियदर्शन की ये फिल्म चार्ल्स डिकेन्स के नाटक 'द स्ट्रेन्ज जेंटलमैन' पर आधारित थी। फिल्म में अक्षय के साथ आफताब शिवदसानी, परेश रावल और रिमी सेन थे। इस कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था, वहीं अक्षय के करियर को भी इस फिल्म से काफी सहारा मिला। IMDb पर उनकी इस फिल्म को 7.6 रेटिंग मिली है। अगर आपने अक्षय की यह फिल्म नहीं देखी है तो आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

    'मॉम'

    अक्षय ने 2017 में आई इस फिल्म में एक CBI अफसर का किरदार निभाया था। अपने उम्दा अभिनय से अक्षय ने फिर दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों को भी अपना दीवाना बना दिया था। फिल्म एक रेप पीड़िता और उसकी मां के बीच की कहानी को दर्शाती है। इसमें अक्षय और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी सहायक भूमिका में थे, वहीं मां का किरदार श्रीदेवी ने निभाया था। IMDb पर अक्षय की इस फिल्म को 7.2 रेटिंग मिली है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    IMDb
    जन्मदिन विशेष
    अक्षय खन्ना

    IMDb

    जन्मदिन विशेष: हॉटस्टार पर देखें साजिद नाडियाडवाला की ये पांच हिट फिल्में, IMDb पर भी लोकप्रिय  साजिद नाडियाडवाला
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में श्रुति हासन
    ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' का बनेगा प्रीक्वल, निर्माता ने बताया कब हो सकती है रिलीज कांतारा फिल्म
    जन्मदिन विशेष: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिनका OTT पर ले सकते हैं मजा सिद्धार्थ मल्होत्रा

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: राम चरण के पास है करोड़ों की संपत्ति, जानिए आलीशान घर की कीमत राम चरण
    जन्मदिन विशेष: राम चरण की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर हिंदी में उठाएं लुत्फ  राम चरण
    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी कितने पढ़े लिखे हैं? यहां जानिए सबकुछ इमरान हाशमी
    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी के वो गाने, जो लोगों के दिलों में उतर गए  इमरान हाशमी

    अक्षय खन्ना

    जन्मदिन विशेष: ऋचा चड्ढा की बेहतरीन फिल्में, जिन्हें OTT पर देखना पसंद करते हैं लोग ऋचा चड्ढा
    अजय देवगन की 'दृश्यम 2' ने 100 करोड़ रुपये के क्लब में मारी एंट्री अजय देवगन
    दूसरे दिन 'दृश्यम 2' की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने बटोरे करीब 37 करोड़ रुपये तब्बू
    'दृश्यम 2' रिव्यू: अजय देवगन ने फिर दिखाया कमाल, दुगना हुआ विजय सलगांवकर का माइंडगेम दृश्यम 2

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023