NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिनेश विजान की अगली फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार
    अगली खबर
    दिनेश विजान की अगली फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार
    दिनेश विजान की फिल्म में नजर आएंगे अक्षय

    दिनेश विजान की अगली फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 14, 2022
    11:50 am

    क्या है खबर?

    अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनताओं में शुमार किए जाते हैं। उनकी एक के बाद एक कई फिल्में कतार में शामिल हैं।

    इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि वह एक साथ कई फिल्मों के प्रोजेक्ट पर काम करते हैं। अब उनके खाते में एक नई फिल्म जुड़ गई है।

    चर्चाओं का बाजार गर्म है कि वह प्रोड्यूसर दिनेश विजान की फिल्म में नजर आएंगे। इसमें उन्हें अहम भूमिका में देखा जा सकता है।

    रिपोर्ट

    अक्षय और मेकर्स के बीच चल रही बातचीत

    पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय प्रोड्यूसर दिनेश की अगली फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। फिल्म के लिए मेकर्स की अक्षय के साथ बातचीत चल रही है।

    एक सूत्र ने कहा, "यह एक ऐसा विषय है, जिस पर अक्षय और दिनेश कुछ समय से चर्चा कर रहे थे और उसी पर दोनों साथ काम करने के लिए सहमत हुए हैं। एक बार जब स्क्रिप्ट फाइनल हो जााएगा, तो निर्देशक के नाम और फिल्म के शीर्षक का आधिकारिक ऐलान होगा।"

    शूटिंग

    अगले साल शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

    कहा जाता है कि अक्षय और दिनेश एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। दोनों इस प्रोजेक्ट के लिए उत्साहित हैं। सूत्र ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

    वहीं, फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम इस साल के अंत में शुरू होगा।

    फिल्म के प्लॉट और इसके बाकी कलाकारों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि जल्द इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा होगी।

    फ्लॉप फिल्में

    इस साल दो फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं अक्षय

    हाल के दिनों में अक्षय की फिल्में सिनेमाघरों में कमाल नहीं कर पाई हैं। अक्षय की 'बच्चन पांडे' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ था। इस फिल्म ने मात्र 68.61 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

    'सम्राट पृथ्वीराज' अक्षय की दूसरी फिल्म है, जो इस साल फ्लॉप हुई है। दर्शकों की कमी के चलते इसके कई शोज रद्द किए गए हैं। फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में आई थी।

    फिल्म ने करीब 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

    वर्कफ्रंट

    अक्षय के खाते से जुड़ी हैं ये फिल्में

    अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें फिल्म 'रक्षाबंधन' में भूमि पेडनेकर के साथ देखा जाएगा।

    वह साउथ फिल्म 'रक्षासुडू' की हिंदी रीमेक और सुपरस्टार सूर्या की तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरु' की हिंदी रीमेक का हिस्सा हैं।

    फिल्म 'राम सेतु' में भी अक्षय मुख्य भूमिका में हैं। 'ओह माय गॉड 2', 'सेल्फी', 'गोरखा', 'मिशन सिंड्रेला' और 'बड़े मियां छोटे मियां' भी उनके खाते से जुड़ी हैं।

    इस प्रकार वह कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    फिल्ममेकर दिनेश निठारी किलिंग पर आधारित फिल्म बना रहे हैं, जिसमें विक्रांत मैसी दिखेंगे। लक्ष्मण उतेकर और दिनेश की मैडॉक फिल्म्स ने एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जिसमें विक्की कौशल और सारा अली खान दिखेंगे। दिनेश की 'भेड़िया' जल्द दर्शकों के बीच आएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में
    दिनेश विजान

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    अक्षय कुमार

    ये हैं पिछले कुछ समय में रिलीज हुए पांच शानदार हिन्दी गाने बॉलीवुड समाचार
    अक्षय की 'पृथ्वीराज' की रिलीज डेट फिर बदली, अब इस दिन पर्दे पर आएगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    क्या अक्षय ने म्यूजिक वीडियो के लिए बी प्राक के साथ मिलाया हाथ? आगामी फिल्में
    आठ लुक हुए रिजेक्ट, तब जाकर 'बच्चन पांडे' के अवतार में आए अक्षय बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'मैंने प्यार किया' के बाद 6 महीने तक सलमान के पास नहीं था काम सेलिब्रिटी गॉसिप
    पहले दिन सिर्फ 100 रुपये में मिलेंगे नुसरत की 'जनहित में जारी' के टिकट नुसरत भरूचा
    बॉबी देओल से ईशा गुप्ता तक, 'आश्रम 3' के कलाकारों ने कितनी फीस ली? प्रकाश झा
    जब आयुष्मान ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए दिया ऑडिशन टीवी शो

    आगामी फिल्में

    राजकुमार राव और जाह्नवी ने शुरू की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    बहुत जल्द बनेगी 'सिम्बा 2' फिल्म, अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    पहले भाग से ज्यादा होगा 'पुष्पा 2' का बजट, 400 करोड़ रुपये में बनेगी फिल्म दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'F3' की हिंदी रीमेक में शाहरुख या सलमान निभा सकते हैं वेंकटेश की भूमिका शाहरुख खान

    दिनेश विजान

    'अंग्रेजी मीडियम' के बाद 'चाइनीज मीडियम' बनाएंगे प्रोड्यूसर दिनेश विजान! चीन समाचार
    अभिषेक बच्चन के हाथ लगा दिनेश विजान का दमदार प्रोजेक्ट, निभाएंगे भ्रष्ट मुख्यमंत्री का किरदार बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार राव और कृति सेनन फैमिली कॉमेडी फिल्म में आ सकते हैं नजर मुंबई
    दिनेश विजान की वेब सीरीज 'चुजपा' से डिजिटल डेब्यू करेंगे अभिनेता वरुण शर्मा मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025