LOADING...
प्रियदर्शन की फिल्म 'विक्ड सनी' तैयार, अब तक के सबसे मजेदार अवतार में दिखेंगे अक्षय कुमार
प्रियदर्शन की नई फिल्म में मजेदार अवतार में दिखेंगे अक्षय कुमार

प्रियदर्शन की फिल्म 'विक्ड सनी' तैयार, अब तक के सबसे मजेदार अवतार में दिखेंगे अक्षय कुमार

Jul 04, 2026
06:37 pm

क्या है खबर?

बॉक्स ऑफिस पर 'हेरा फेरी', 'भूल भुलैया' और 'गरम मसाला' जैसी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्में देने वाली सुपरस्टार अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है। इस जोड़ी की आने वाली फिल्म को एक बेहद दिलचस्प नाम मिल गया है। खास बात ये है कि अक्षय और प्रियदर्शन की वापसी और उनकी फिल्म के इस अनोखे नाम ने अभी से ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।

टाइटल

अक्षय की फिल्म का नाम 'विक्ड सनी' तय

बॉलीवुड हंगामा के एक सूत्र ने बताया, "इस फिल्म का नाम 'विक्ड सनी' तय किया गया है। निर्माताओं का मानना है कि ये नाम फिल्म की कहानी और इसके मुख्य किरदार पर बिल्कुल फिट बैठता है। इसके अलावा 'विक्ड सनी' नाम सुनते ही लोगों को पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। दरअसल, ये वही मशहूर बैकग्राउंड म्यूजिक (थीम) है, जो साल 2004 में आई फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में अक्षय के दृश्यों के दौरान बजती थी।

किरदार

हालिया कॉमेडी फिल्मों से अलग होगा अक्षय का जलवा

'विक्ड सनी' में अक्षय एक बेहद अनोखे और मजेदार कॉमिक अवतार में नजर आएंगे, जो 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी उनकी हालिया कॉमेडी फिल्मों के किरदारों से बिल्कुल अलग होगा। प्रशंसकों के लिए अक्षय को इस तरह खुलकर धमाल मचाते हुए देखना बेहद मजेदार होने वाला है। पिछली बार अक्षय और प्रियदर्शन हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' लेकर आए थे, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। अब दोनों फिर साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Advertisement

हैवान

प्रियदर्शन के साथ 'हैवान' भी लेकर आ रहे अक्षय

दूसरी तरफ अक्षय की एक और फिल्म 'हैवान' भी लाइन में है। 'हैवान' एक बिल्कुल अलग प्रोजेक्ट है, जिसमें अक्षय के साथ सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और खास बात ये है कि इस फिल्म का निर्देशन भी प्रियदर्शन ही कर रहे हैं। ये प्रियदर्शन के साथ अक्षय की 8वीं फिल्म होगी, जो 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 'विक्ड सनी' के जरिए दोनों 9वीं बार साथ काम कर रहे हैं।

Advertisement

शूटिंग

इस महीने से शुरू होगी 'विक्ड सनी की शूटिंग

मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, 'विक्ड सनी' एक कॉमिक-थ्रिलर फिल्म है, जिसे निर्देशक प्रियदर्शन ने लेखक रोहन शंकर के साथ मिलकर लिखा है। इस जोड़ी ने इससे पहले फिल्म 'भूत बंगला' के लिए भी साथ काम किया है। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है। अक्षय-प्रियदर्शन के साथ आने से अब दर्शकों को एक बार फिर कॉमेडी और थ्रिलर का बेहतरीन डोज मिलने वाला है।

Advertisement