Page Loader
अजय देवगन की 'रेड 2' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, अब कब रिलीज होगी फिल्म?
'रेड 2' के लिए करना होगा लंबा इंतजार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ajaydevgn)

अजय देवगन की 'रेड 2' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, अब कब रिलीज होगी फिल्म?

Sep 11, 2024
02:05 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। 'रेड 2' भी उनकी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। हालांकि, पिछली बार आई उनकी फिल्म 'औरों में कहां दम था' बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई। अब उनकी फिल्म 'रेड 2' की रिलीज से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है। कहा जा रहा था कि फिल्म की रिलीज टाली जा सकती है और अब 'रेड 2' की नई रिलीज तारीख का ऐलान हो गया है।

आगाज

अगले साल 21 फरवरी को दर्शकों के बीच आएगी फिल्म

राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बन रही इस क्राइम ड्रामा फिल्म में अजय एक बार फिर IRS अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसका निर्माण पैनोरमा स्टूडियो और टी-सीरीज की ओर से किया जा रहा है। पहले यह माना जा रहा था कि इसे 15 नवंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा। अब फिल्म की नई रिलीज तारीख का ऐलान हो गया है। 'रेड 2' अब 21 फरवरी, 2025 को बड़े पर्दे पर आएगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

दिअीहि

वाणी कपूर के साथ जमेगी अजय की जोड़ी

'रेड' फ्रैंचाइजी की अगली किस्त 'रेड 2' में वाणी कपूर नजर आएंगी। 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'चंडीगढ़ करे आशिकी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकीं वाणी इस बारे पर्दे पर अजय की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। बता दें कि रेड में यह भूमिका इलियाना डिक्रूज ने निभाई थी। उन्होंने इसके दूसरे भाग को लेकर भी उत्साह जाहिर किया था। हालांकि, उन्हें फिल्म का हिस्सा नहीं बनाया गया। उधर सौरभ शुक्ला दूसरी किस्त में बने रहेंगे।

कहानी

क्या थी 'रेड' की कहानी?

'रेड' के पहले भाग में 1980 के दशक में सरदार इंदर सिंह के घर पर पड़े IT विभाग की छापेमारी की सच्ची कहानी दिखाई गई थी। ये छापेमारी 3 दिन और 2 रातों तक चली थी, जिसमें काफी अवैध संपत्ति को जब्त किया गया था। फिल्म में दिखाया गया था कि आयकर विभाग के अधिकारी अमय (अजय) को मनी लॉन्ड्रिंग की सूचना मिलती है, जिसके बाद वह लखनऊ के एक प्रभावशाली व्यक्ति के घर छापेमारी शुरू कराता है।

आगामी फिल्में

अजय की आने वाली दूसरी फिल्में

अजय जल्द ही फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी नजर आएंगे, जो इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगी। करीना कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इसके अलावा अजय फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के दूसरे भाग 'सन ऑफ सरदार 2' में भी देखा जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें उनके साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर नजर आएंगी।