NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अजय देवगन के साथ 'रेड 2' में जमेगी वाणी कपूर की जोड़ी, बाहर हुईं इलियाना डिक्रूज
    अगली खबर
    अजय देवगन के साथ 'रेड 2' में जमेगी वाणी कपूर की जोड़ी, बाहर हुईं इलियाना डिक्रूज

    अजय देवगन के साथ 'रेड 2' में जमेगी वाणी कपूर की जोड़ी, बाहर हुईं इलियाना डिक्रूज

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 08, 2024
    12:10 pm

    क्या है खबर?

    अजय देवगन आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आएंगे। 'रेड 2' भी उन्हीं में शुमार है। 'रेड' दर्शकों और समीक्षकों को बेहद पसंद आई थी। तभी से इसके दूसरे भाग का इंतजार किया जा रहा था।

    अब इसे लेकर एक नई जानकारी बाहर आई है। खबर है कि इस बार फिल्म में इलियाना डिक्रूज नजर नहीं आएंगी। उनकी जगह फिल्म में वाणी कपूर की एंट्री हो चुकी है।

    आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    किरदार

    अजय की पत्नी का किरदार निभाएंगी वाणाी

    पीपींगमून की रिपोर्ट के मुताबिक, 'रेड' फ्रैंचाइजी की अगली किस्त से वाणी जुड़ गई हैं। 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'चंडीगढ़ करे आशिकी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकीं वाणी अब पर्दे पर अजय की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

    बता दें कि रेड में यह भूमिका इलियाना ने निभाई थी। उन्होंने इसके दूसरे भाग को लेकर भी उत्साह जाहिर किया था। ऐसे में अब इलियाना फिल्म से बाहर क्यों हुईं, फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है।

    आगाज

    इस साल 15 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

    जाने-माने फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है। उन्होंने लिखा, 'रेड 2 में वाणी कपूर और अजय देवगन। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का निर्देशक राजकुमार गुप्ता ही कर रहे हैं, वहीं भूषण कुमार, मंगत पाठक के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण करने वाले हैं।

    फिल्म 'रेड 2' इस साल 15 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी। अभिनेता सौरभ शुक्ला फिल्म में बने रहेंगे।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए पोस्ट

    VAANI KAPOOR OPP AJAY DEVGN IN ‘RAID 2’… #VaaniKapoor stars opposite #AjayDevgn in #Raid2, the sequel to #Raid [2018]… Directed by #RajkumarGupta.#Raid2 is produced by Bhushan Kumar, Kumar Mangat Pathak, Abhishek Pathak and Krishan Kumar… In *cinemas* 15 Nov 2024. pic.twitter.com/drXpHLVqur

    — taran adarsh (@taran_adarsh) January 8, 2024

    कहानी

    क्याा थी 'रेड' की कहानी?

    'रेड' के पहले भाग में 1980 के दशक में सरदार इंदर सिंह के घर पर पड़े IT विभाग की छापेमारी की सच्ची कहानी दिखाई गई थी। ये छापेमारी 3 दिन और 2 रातों तक चली थी, जिसमें काफी अवैध संपत्ति को जब्त किया गया था।

    फिल्म में दिखाया गया था कि आयकर विभाग के अधिकारी अमय (अजय) को मनी लॉन्ड्रिंग की सूचना मिलती है, जिसके बाद वह लखनऊ के एक प्रभावशाली व्यक्ति के घर छापेमारी शुरू कराता है।

    आगामी फिल्में

    अजय और वाणी की आने वाली दूसरी फिल्में

    अजय जल्द ही फिल्म 'सिंघम 3' में नजर अएंगे। वह फिल्म 'मैदान' का भी हिस्सा हैं, वहीं रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'औरों में कहां दम था' में उनकी जोड़ी तब्बू के साथ बनी है। इसके अलावा अभिनेता 'मां' नाम की एक हॉरर फिल्म बना रहे हैं, जिसमें काजोल मुख्य भूमिका में होंगी।

    उधर वाणी, राजकुमार राव के साथ 'बचपन का प्यार' नाम की एक फिल्म में नजर आएंगी। वह फिल्म 'सर्वगुण संपन्न' में भी दिखेंगे। इसमें उनके साथ अभिनेता इश्वाक सिंह हैं

    पोल

    आप 'रेड 2' में अजय देवगन की जोड़ी किसके साथ बनते हुए देखना चाहते हैं?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    ये भी पढ़ें!
    वाणी कपूर के साथ जमेगी राजकुमार राव की जोड़ी, लेकर आ रहे फिल्म 'बचपन का प्यार' वाणी कपूर के साथ जमेगी राजकुमार राव की जोड़ी, लेकर आ रहे फिल्म 'बचपन का प्यार'
    ये भी पढ़ें!
    इलियाना डिक्रूज ने शादी और बच्चे पर तोड़ी चुप्पी, बताया मां बनने का अनुभव इलियाना डिक्रूज ने शादी और बच्चे पर तोड़ी चुप्पी, बताया मां बनने का अनुभव
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजय देवगन
    वाणी कपूर
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 के बाद महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की कोई संभावना नहीं- रिपोर्ट  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान को एक और झटका देने की तैयारी में भारत, रणबीर नहर का करेगा विस्तार सिंधु जल संधि
    हुंडई हाइब्रिड पावरट्रेन पर कर रही काम, 26 मॉडल लॉन्च की भी योजना  हुंडई मोटर कंपनी
    माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज के लिए पेश किया नया लॉन्चर कमांड पैलेट, जानिए क्या हाेगा फायदा  माइक्रोसॉफ्ट

    अजय देवगन

    बॉक्स ऑफिस: अजय देवगन की 'भोला' की कमाई में आया उछाल, जानिए कुल कारोबार भोला फिल्म
    'धमाल 4' में अजय के बाद अनिल कपूर और माधुरी की एंट्री, फिर धमाल मचाएगी तिकड़ी अनिल कपूर
    रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट का ऐलान रोहित शेट्टी
    अजय देवगन के साथ विकास बहल की सुपरनैचुरल थ्रिलर में नजर आएंगे आर माधवन  आर माधवन

    वाणी कपूर

    खुद को कैसे इतना फिट रखती हैं वाणी कपूर? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट योग
    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों से आयुष्मान खुराना ने बनाई खास पहचान जन्मदिन विशेष
    वाणी कपूर ने साइन की अपनी अगली फिल्म, मिला निखिल आडवाणी का साथ आगामी फिल्में
    अक्षय ने साइन की मुदस्सर अजीज की कॉमेडी फिल्म! इन दो हीरोइनों के साथ जमेगी जोड़ी अक्षय कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    सान्या मल्होत्रा की 'मिसेज' पहुंची पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 'सूमो दीदी' का भी होगा प्रीमियर  सान्या मल्होत्रा
    'बवाल' के बाद फिर जमेगी वरुण धवन- जाह्नवी कपूर की जोड़ी, 'दुल्हनिया 3' में हुईं शामिल वरुण धवन
    करीना कपूर अब पकडेंगी साउथ की राह, बन सकती हैं सुपरस्टार यश की जोड़ीदार करीना कपूर
    शाहरुख खान के 'बेशरम रंग' पर रवि किशन बोले- गाने अश्लील नहीं होने चाहिए रवि किशन

    आगामी फिल्में

    वरुण धवन की 'VD18' का हिस्सा बने जैकी श्रॉफ, होगी जबरदस्त भिड़ंत  जैकी श्रॉफ
    'द केरल स्टोरी' के बाद अब पत्नी शेफाली शाह के साथ पारी खेलेंगे निर्माता-निर्देशक विपुल शाह शेफाली शाह
    काजोल अपने करियर में पहली बार करेंगी हॉरर फिल्म में काम, अजय देवगन करेंगे निर्माण काजोल
    शाहरुख खान की 'डंकी' होगी गेयटी सिनेमाघर में इस समय दिखाई जाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म डंकी फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025