NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में तानसेन की भूमिका निभाएंगे अजय देवगन
    मनोरंजन

    संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में तानसेन की भूमिका निभाएंगे अजय देवगन

    संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में तानसेन की भूमिका निभाएंगे अजय देवगन
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 16, 2022, 03:12 pm 1 मिनट में पढ़ें
    संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में तानसेन की भूमिका निभाएंगे अजय देवगन
    'बैजू बावरा' में तानसेन की भूमिका निभाएंगे अजय देवगन

    हाल में अजय देवगन ने 'रूद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' से OTT प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू किया है। यह सीरीज 4 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। उनके OTT डेब्यू को फैंस ने बेहद पसंद किया है। अब सुनने में आ रहा है कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' में तानसेन की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं।

    भंसाली चाहते हैं कि अजय 'बैजू बावरा' का हिस्सा बनें- सूत्र

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, भंसाली की 'बैजू बावरा' में अजय संगीतकार तानसेन की भूमिका में दिखेंगे। एक सूत्र ने बताया, "जब भंसाली ने 23 साल बाद 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अजय के साथ काम किया, तो वह अपने अनुभवों को लेकर आशंकित थे। लेकिन वे साथ होकर छा गए। भंसाली को लगता है कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की सफलता में अजय का बड़ा हाथ है। वह चाहते हैं कि अजय 'बैजू बावरा' का हिस्सा बनें।"

    फिल्म में अजय का कैरेक्टर होगा ग्रे

    सूत्र ने बताया कि इस फिल्म में अजय का कैरेक्टर ग्रे होगा और उन्हें इस प्रकार का किरदार निभाने में कोई संकोच नहीं है। उन्होंने अभी तक फिल्म साइन नहीं की है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    आखिरी बार भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में दिखे अजय

    आखिरी बार भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में दिखे अजय

    अजय आखिरी बार भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में ही दिखे हैं, जो 25 फरवरी को सिनेमाघरों में आई थी। इसमें अजय ने रहीम लाला की भूमिका निभाई है। आलिया ने इस फिल्म में वेश्या गंगूबाई का किरदार निभाया था। गंगूबाई को शक्तिशाली बनाने में रहीम की महत्वपूर्ण भूमिका थी। भले ही फिल्म में अजय ने कैमियो की भूमिका निभाई थी, लेकिन उन्होंने इसके लिए 11 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।

    रणवीर और आलिया साल के मध्य तक शुरू करेंगे शूटिंग

    रणवीर और आलिया 'बैजू बावरा' की शूटिंग इस साल के मध्य तक शुरू करेंगे। दोनों कलाकार फिलहाल 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग कर रहे हैं। 'बैजू बावरा' के जरिए रणवीर चौथी बार भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। सबसे पहले दोनों ने फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में साथ काम किया था। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बाद आलिया दूसरी बार भंसाली की फिल्म में नजर आने वाली हैं।

    1952 में आई 'बैजू बावरा' पर आधारित होगी कहानी

    इस फिल्म की कहानी 1952 में आई क्लासिक फिल्म 'बैजू बावरा' पर आधारित होगी। 'बैजू बावरा' एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विजय भट्ट ने किया था। यह फिल्म 1952 में रिलीज हुई थी और इसमें मीना कुमारी और भारत भूषण जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म एक संगीतकार के जीवन पर आधारित है, जो अपने पिता की मृत्यु का बदला अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक तानसेन से लेता है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    अजय स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' में दिखेंगे। इसमें वह एक फुटबॉल कोच की भूमिका निभाएंगे। उन्हें 'RRR' में देखा जा सकता है। वह 'रेड 2' में भी नजर आएंगे। उन्हें 'कैथी' की हिन्दी रीमेक में भी देखा जाएगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    आलिया भट्ट
    अजय देवगन
    रणवीर सिंह
    संजय लीला भंसाली

    ताज़ा खबरें

    सिद्धार्थ-कियारा की शादी इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? कियारा आडवाणी
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: मध्यप्रदेश ने आंध्र प्रदेश को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश  रणजी ट्रॉफी
    प्रभुदेवा की 'वॉल्फ' का मोशन पोस्टर जारी, जल्द रिलीज होगी फिल्म प्रभुदेवा
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: पहले टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    आलिया भट्ट

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज आगे खिसकी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  करण जौहर
    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    आलिया भट्ट ने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर पहली बार दी प्रतिक्रिया, बोलीं- प्यार हमेशा जीतता है पठान फिल्म
    आलिया भट्ट की 'राजी' से 'मिशन मजनू' की तुलना पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा सिद्धार्थ मल्होत्रा

    अजय देवगन

    अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का दूसरा टीजर जारी, इस दिन होगी रिलीज तब्बू
    अजय देवगन ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल को दी शादी की शुभकामना, साझा किया पोस्ट सुनील शेट्टी
    अजय देवगन के भतीजे के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रवीना टंडन की बेटी राशा- रिपोर्ट रवीना टंडन
    अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का दूसरा टीजर इस दिन होगा रिलीज  तब्बू

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह की 'सर्कस' जल्द OTT पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देखें यह फिल्म  सर्कस फिल्म
    रणवीर सिंह ने YRF से फिर मिलाया हाथ? पिछले साल एजेंसी से हुए थे अलग यशराज फिल्म्स
    रणवीर सिंह होंगे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का हिस्सा- रिपोर्ट अजय देवगन
    करण जौहर ने बताया गणित, कैसे फ्लॉप होने पर भी फिल्मों से होता है मुनाफा? करण जौहर

    संजय लीला भंसाली

    BAFTA से बाहर हुई भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', RRR को मिली जगह गंगूबाई काठियावाड़ी
    आलिया भट्ट की मुरीद हुईं हॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया डि मार्टिनो, की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की तारीफ आलिया भट्ट
    संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' में जैकी श्रॉफ, पहले 'देवदास' में मिलाया था हाथ जैकी श्रॉफ
    संजय लीला भंसाली का पहला म्यूजिक एल्बम 'सुकून' रिलीज, लता मंगेशकर को किया समर्पित लता मंगेशकर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023