Page Loader
अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' का क्लाइमेक्स सीन हुआ लीक, जैकी श्रॉफ की भी दिखी झलक
'सिंघम अगेन' का क्लाइमेक्स सीन हुआ लीक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@itsrohitshetty)

अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' का क्लाइमेक्स सीन हुआ लीक, जैकी श्रॉफ की भी दिखी झलक

Jul 17, 2024
04:41 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन को आखिरी बार फिल्म 'मैदान' में देखा गया था, जिसमें उनके काम की तो खूब तारीफ हुई, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब प्रशंसक अजय की आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसके निर्देशन की कमान रोहित शेट्टी ने संभाली है। इस फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। इस बीच 'सिंघम अगेन' का क्लाइमेक्स सीन सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।

सिंघम अगेन

कब रिलीज हो रही है 'सिंघम अगेन'?

क्लाइमेक्स सीन में अजय का धांसू अवतार दिख रहा है। इस वीडियो में जैकी श्रॉफ की भी झलक दिख रही है। 'सिंघम अगेन' इस साल दिवाली के खास मौके पर यानी 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। बॉक्स ऑफिस इस फिल्म का सामना कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' से होगा। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार से लेकर करीना कपूर तक की झलक फिल्म से सामने आ चुकी थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो