Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
आर्यन खान
पुनीत राजकुमार
सुष्मिता सेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नए साल का जश्न मनाकर साथ लौटे अनन्या और ईशान, सामने आया वीडियो
मनोरंजन

नए साल का जश्न मनाकर साथ लौटे अनन्या और ईशान, सामने आया वीडियो

नए साल का जश्न मनाकर साथ लौटे अनन्या और ईशान, सामने आया वीडियो
लेखन नेहा शर्मा
Jan 03, 2022, 02:32 pm 3 मिनट में पढ़ें
नए साल का जश्न मनाकर साथ लौटे अनन्या और ईशान, सामने आया वीडियो
अनन्या पांडे के साथ ईशान खट्टर

अनन्या पांडे और ईशान खट्टर काफी समय से अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, उन्होंने अपना रिश्ता स्वीकार नहीं किया है। दोनों अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम देते फिरते हैं। 2021 में वे साथ छुट्टियां मनाते दिखे थे और 2022 की शुरुआत भी ईशान और अनन्या ने साथ में की। हाल ही में दोनों विदेश से छुट्टी मनाकर मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए, जिसके बाद उनका रिश्ता और पुख्ता हो गया। आइए पूरी खबर जानते हैं।

वापसी
छुट्टी मनाकर साथ लौटे अनन्या और ईशान

अनन्या और ईशान ने कुछ ही दिन पहले नए साल का जश्न मनाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट से अलग-अलग उड़ान भरी थी। सोशल मीडिया पर उनकी एक कॉमन फोटो भी सामने आई थी, जिसने उनकी इस सीक्रेट वेकेशन की पोल खोल दी थी। हालांकि, वेकेशन से वापसी दोनों ने साथ में की। वे मुंबई एयरपोर्ट पर साथ नजर आए। उनका एक वीडियो विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हिंट
अपने खास रिश्ते का सबूत दे चुके हैं ईशान-अनन्या

ईशान-अनन्या पिछले काफी समय से मीडिया और अपने प्रशंसकों के साथ लुका छिपी खेल रहे हैं। अक्टूबर, 2021 में अनन्या नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रडार पर आई थीं, उस समय ईशान उनका समर्थन करते दिखे थे। ईशान को अनन्या के लिए बांद्रा में फूल खरीदते और उनके घर उनसे मिलने जाते देखा गया था। एक सूत्र ने इस बात की पुष्टि भी भी की थी कि ईशान सही में अनन्या और उनके परिवार का हालचाल लेने आए थे।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

अनन्या से पहले ईशान, जान्हवी कपूर के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में थे। फिल्म 'धड़क' की शूटिंग से पहले ही दोनों की नजदीकियों से गपशप गली गुलजार थीं। हालांकि, फिर उनकी राहें जुदा हो गईं और ईशान का नाम अनन्या से जुड़ने लगा।

फिल्म
फिल्म 'खाली पीली' में साथ दिखे थे ईशान और अनन्या

अनन्या और ईशान ने फिल्म 'खाली पीली' में साथ काम किया था। इसी फिल्म के सेट पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। फिल्म दो साल पहले रिलीज हुई थी और इसकी रिलीज के बाद भी अनन्या-ईशान का रिश्ता बरकरार रहा। हालांकि, दोनों के अभिनय से सजी इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया था, लेकिन अनन्या और ईशान की डेटिंग की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।

फिल्में
अनन्या और ईशान की आने वालीं फिल्में

अनन्या जल्द ही निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म 'गहराइयां' में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए वह पहली बार दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ काम कर रही हैं। वह फरहान अख्तर की फिल्म 'खो गए हम कहां' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। दूसरी तरफ ईशान काफी समय से फिल्म 'पिप्पा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उनके साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर दिखाई देंगी। वह कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'फोन भूत' में भी नजर आएंगे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
ईशान खट्टर
अनन्या पांडे
ताज़ा खबरें
IPL 2022: डिज्नी+ हॉटस्टार में आया खास ऑडियो डिस्क्रिप्टिव हिंदी कॉमेंट्री फीचर
IPL 2022: डिज्नी+ हॉटस्टार में आया खास ऑडियो डिस्क्रिप्टिव हिंदी कॉमेंट्री फीचर टेक्नोलॉजी
भारतीय पब्लिशर्स के साथ लाइसेंसिंग डील करेगी गूगल, सुंदर पिचाई ने दी जानकारी
भारतीय पब्लिशर्स के साथ लाइसेंसिंग डील करेगी गूगल, सुंदर पिचाई ने दी जानकारी टेक्नोलॉजी
रुबीना से श्वेता तिवारी तक, सफल होने के बावजूद बेरोजगार रहीं ये टीवी अभिनेत्रियां
रुबीना से श्वेता तिवारी तक, सफल होने के बावजूद बेरोजगार रहीं ये टीवी अभिनेत्रियां मनोरंजन
उत्तर प्रदेश: महिला कर्मचारियों को रात में काम करने के लिए नहीं किया जा सकेगा मजबूर
उत्तर प्रदेश: महिला कर्मचारियों को रात में काम करने के लिए नहीं किया जा सकेगा मजबूर देश
'तारक मेहता...' में होगी पोपटलाल की शादी, दुल्हन बनेंगी खुशबू पटेल!
'तारक मेहता...' में होगी पोपटलाल की शादी, दुल्हन बनेंगी खुशबू पटेल! मनोरंजन
बॉलीवुड समाचार
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज मनोरंजन
न्यूजरूम ड्रामा 'द ब्रोकन न्यूज' से OTT पर डेब्यू करेंगी सोनाली बेंद्रे
न्यूजरूम ड्रामा 'द ब्रोकन न्यूज' से OTT पर डेब्यू करेंगी सोनाली बेंद्रे मनोरंजन
भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया लेंका कौन हैं?
भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया लेंका कौन हैं? मनोरंजन
कानूनी विवादों में फंसकर निकले ये बॉलीवुड सितारे, मिली क्लीन चिट
कानूनी विवादों में फंसकर निकले ये बॉलीवुड सितारे, मिली क्लीन चिट मनोरंजन
वीर सावरकर की भूमिका में रणदीप हुडा, शेयर किया 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का पहला लुक
वीर सावरकर की भूमिका में रणदीप हुडा, शेयर किया 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का पहला लुक मनोरंजन
और खबरें
ईशान खट्टर
ईशान खट्टर ने पूरी की फिल्म 'पिप्पा' की शूटिंग, दिखाई अपने किरदार की झलक
ईशान खट्टर ने पूरी की फिल्म 'पिप्पा' की शूटिंग, दिखाई अपने किरदार की झलक मनोरंजन
ईशान खट्टर ने खरीदी ट्रायम्फ स्पीड ट्विन बाइक, जानें इस रेट्रो-कूल मॉडल की खासियत
ईशान खट्टर ने खरीदी ट्रायम्फ स्पीड ट्विन बाइक, जानें इस रेट्रो-कूल मॉडल की खासियत ऑटो
ध्यानचंद की बायोपिक के लिए ट्रेनिंग लेंगे ईशान, साल के अंत तक शुरू होगी शूटिंग
ध्यानचंद की बायोपिक के लिए ट्रेनिंग लेंगे ईशान, साल के अंत तक शुरू होगी शूटिंग मनोरंजन
अनन्या-ईशान समेत इस साल इन जोड़ियों का टूट गया रिश्ता
अनन्या-ईशान समेत इस साल इन जोड़ियों का टूट गया रिश्ता मनोरंजन
तीन साल बाद आई अनन्या पांडे और ईशान खट्टर के रिश्ते में दरार
तीन साल बाद आई अनन्या पांडे और ईशान खट्टर के रिश्ते में दरार मनोरंजन
और खबरें
अनन्या पांडे
अनन्या, सिद्धांत और आदर्श मार्च में 'खो गए हम कहां' की शूटिंग करेंगे शुरू
अनन्या, सिद्धांत और आदर्श मार्च में 'खो गए हम कहां' की शूटिंग करेंगे शुरू मनोरंजन
'गहराइयां' रिव्यू: केवल दीपिका पादुकोण के लिए देखें यह लम्बी फिल्म
'गहराइयां' रिव्यू: केवल दीपिका पादुकोण के लिए देखें यह लम्बी फिल्म मनोरंजन
क्यों देखें दीपिका की फिल्म 'गहराइयां'? ये हैं पांच बड़े कारण
क्यों देखें दीपिका की फिल्म 'गहराइयां'? ये हैं पांच बड़े कारण मनोरंजन
अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदी विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर', जानिए कितने में हुई डील
अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदी विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर', जानिए कितने में हुई डील मनोरंजन
दीपिका ने सिद्धांत के साथ जमकर लगाया रोमांस का तड़का, फिल्म 'गहराइयां' का ट्रेलर रिलीज
दीपिका ने सिद्धांत के साथ जमकर लगाया रोमांस का तड़का, फिल्म 'गहराइयां' का ट्रेलर रिलीज मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022