NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'ऐ मेरे वतन के लोगों': जब लता मंगेशकर के गाने से भावुक हुए जवाहरलाल नेहरू
    अगली खबर
    'ऐ मेरे वतन के लोगों': जब लता मंगेशकर के गाने से भावुक हुए जवाहरलाल नेहरू
    जब लता मंगेशकर के गाने से भावुक हुए जवाहरलाल नेहरू

    'ऐ मेरे वतन के लोगों': जब लता मंगेशकर के गाने से भावुक हुए जवाहरलाल नेहरू

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 06, 2022
    03:33 pm

    क्या है खबर?

    महान गायिका लता मंगेशकर ने आज सुबह 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने गायिकी में जो मुकाम हासिल किया, वो बहुत कम लोगों को नसीब होता है।

    उनके निधन पर आज और कल दो दिनों का राजकीय शोक मनाया जाएगा। अभी हर कोई गमगीन है।

    लता की आवाज का जादू कुछ ऐसा था कि 'ऐ मेरे वतन के लोगों' सुनने के बाद पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आंखों में आंसू आ गए थे।

    रिपोर्ट

    1963 में दिल्ली के रामलीला मैदान में लता ने गाया था गाना

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जनवरी, 1963 को दिल्ली के रामलीला मैदान में लता ने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के सामने 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाना गाया था।

    कहा जाता है कि भारत-चीन युद्ध में भारत की हार से नेहरू पूरी तरह टूट गए थे। जब गणतंत्र दिवस समारोह में लता ने यह गाना गाया तो नेहरू भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।

    वह भावुक हो गए थे और उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े थे।

    अतिथि

    दिलीप कुमार और इंदिरा गांधी भी थे कार्यक्रम में शामिल

    इस कार्यक्रम में तत्कालीन राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन, इंदिरा गांधी और कई विशिष्ट अतिथि शामिल थे।

    दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार के अनुरोध पर लता ने भजन 'अल्लाह तेरो नाम' के साथ अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाया था।

    बाद में लता ने पत्रकार सुभाष के झा के सामने इस वाक्या का खुलासा किया था। नेहरू ही नहीं, समारोह में मौजूद लोग भी गाने को सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए थे।

    मुलाकात

    परफॉर्मेंस के बाद नेहरू ने लता से की थी मुलाकात

    लता ने सुभाष को बताया था, "मुझे इस सॉन्ग को खत्म करने के बाद बहुत राहत मिली थी। अपने दो गीत समाप्त करने के बाद मैं कॉफी पीने और आराम करने के लिए मंच के पीछे गईं। मैं अनजान थी कि इस गाने ने अपना कितना प्रभाव छोड़ा। अचानक मैंने महबूब खान साहब को मुझे बुलाते हुए सुना। उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा और कहा कि चलो पंडितजी ने बुलाया है।"

    परफॉर्मेंस के बाद नेहरू ने लता से मुलाकात की थी।

    बयान

    नेहरू बोले- मेरी आंखों में पानी आ गया था

    लता इस बात से आश्चर्यचकित थीं कि उनसे नेहरू क्यों मुलाकात करना चाहते हैं।

    जब वह नेहरू के पास गईं तो नेहरू के अलावा उनकी पुत्री इंदिरा, राधाकृष्णन सहित सभी लोग उनका अभिवादन करने के लिए खड़े हो गए थे।

    इसके बाद महबूब ने कहा था, "ये रही तुम्हारी लता। आपको कैसा लगा इनका गाना।" इसका जवाब देते हुए नेहरू ने कहा था, "बहुत अच्छा। मेरी आंखों में पानी आ गया था।"

    भावुक क्षण

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस गाने को सुनकर हुए थे भाव-विभोर

    इतना ही नहीं, देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस गाने को सुनकर भाव-विभोर हो गए थे।

    27 जनवरी, 2014 को जब लता ने इस गाने की स्वर्ण जयंती के मौके पर अपनी परफॉर्मेंस दी तो वहां मौजूद मोदी भावुक हो गए थे।

    उस समय मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बने थे। इस कार्यक्रम में लता ने मोदी के लिए भाई शब्द का प्रयोग किया था। आज मोदी ने भी लता के निधन के बाद अपना दुख जताया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    'ऐ मेरे वतन के लोगों' को सुनने के बाद देशभक्ति की भावनाएं अपने-आप जग जाती हैं। इस गीत को कवि प्रदीप ने लिखा था। गाने को सी रामचंद्र ने कंपोज किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी की मौत
    जवाहरलाल नेहरू
    लता मंगेशकर

    ताज़ा खबरें

    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल
    FWICE की फिल्म निर्माताओं से अपील, कहा- पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्की का करें बहिष्कार बॉलीवुड समाचार
    कार के प्लास्टिक हिस्सों पर आ गई खरोंच, ऐसे करें ठीक  कार
    पाकिस्तान की भारत से अपील- सिंधु जल समझौते पर फिर से करे विचार पाकिस्तान समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    अजय देवगन की डेब्यू सीरीज 'रुद्र' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन में दिखे अभिनेता डिज्नी+ हॉटस्टार
    संजना सांघी की शॉर्ट फिल्म 'उलझे हुए' 11 फरवरी को होगी रिलीज- रिपोर्ट आगामी फिल्में
    सूर्या की तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरु' की हिन्दी रीमेक में दिखेंगे अक्षय कुमार अक्षय कुमार
    क्या अभिनेत्री सबा आजाद को डेट कर रहे हैं ऋतिक रोशन? सेलिब्रिटी गॉसिप

    सेलिब्रिटी की मौत

    बॉलीवुड के मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का निधन, रेस्टोरेंट से शुरू किया था करियर सेलिब्रिटी गॉसिप
    अपनी इस फिल्म से दर्शकों को सरप्राइज़ देंगे शाहरुख, फिल्म के गाने में दिखेंगी श्रीदेवी सेलिब्रिटी गॉसिप
    'बिग बॉस 10' के प्रतिभागी स्वामी ओम का 63 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर ब्रूस टेलर का निधन, भारत के खिलाफ डेब्यू में बनाया था रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार

    जवाहरलाल नेहरू

    संघ के निशाने पर सरकार, राम मंदिर से लेकर सैनिकों की शहादत तक पर घेरा राष्ट्रीय संघ RSS
    लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी का वार, महागठबंधन को बताया महामिलावट नरेंद्र मोदी
    जानिए क्या है जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाली धारा 35A और इससे जुड़ा पूरा विवाद कश्मीर
    जानिए उस 'आज़ाद' के बारे में कुछ ख़ास बातें, जिन्हें छू नहीं पाई अंग्रेज़ों की गोली महात्मा गांधी

    लता मंगेशकर

    'मुंगडा' गाने पर लता मंगेशकर की टिप्पणी, अजय बोले- गलती की तो थप्पड़ खाने को तैयार बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड गायिका लता मंगेशकर का ऐलान, भारतीय सेना की मदद के लिए देंगी एक करोड़ रुपये अक्षय कुमार
    रेलवे स्टेशन पर गाने वाली महिला का बदला रूप, मिला रियलिटी शो में मौक़ा फेसबुक
    लता मंगेश्कर ने पूछा सवाल, "जब मैं रिटायर नहीं हुई तो धोनी क्यों?" क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025