Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / लता मंगेशकर के ये गाने आपको अलग सफर पर ले जाएंगे
मनोरंजन

लता मंगेशकर के ये गाने आपको अलग सफर पर ले जाएंगे

लता मंगेशकर के ये गाने आपको अलग सफर पर ले जाएंगे
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Feb 06, 2022, 01:06 pm 3 मिनट में पढ़ें
लता मंगेशकर के ये गाने आपको अलग सफर पर ले जाएंगे
लता मंगेशकर के कुछ शानदार गाने

महान गायिका लता मंगेशकर का आज सुबह 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। कोरोना वायरस की जटिलताओं के कारण उनका देहांत हुआ। वह हाल में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। अब उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर उमड़ पड़ी है। हर कोई उन्हें अपने तरीके से याद कर रहा है। आज हम आपको लता के कुछ बेहतरीन गानों से रूबरू कराएंगे।

#1
'एक प्यार का नगमा है'
'एक प्यार का नगमा है'

लता की मखमली आवाज एक अलग सुकून देती है। उनका गाया गाना 'एक प्यार का नगमा है' आज भी लोगों के जुबां पर है। यह 1972 में आई फिल्म 'शोर' का गाना है। इस गीत को लता ने गाया था और इसका संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया था। मनोज कुमार ने फिल्म 'शोर' का निर्देशन किया था। लता के इसी गाने को गाकर रानू मंडल रातों-रात सोशल मीडिया पर छा गई थीं। उन्हें लोगों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी थी।

#2
'ए मेरे वतन के लोगों'
'ए मेरे वतन के लोगों'

'ए मेरे वतन के लोगों' के द्वारा लता ने अपनी गायिकी का परचम फरहाया है। इस गाने को सुनने के बाद देशभक्ति की भावनाएं अपने-आप जग जाती हैं। इस गीत को कवि प्रदीप ने लिखा था। गाने को लता ने दिल्ली के रामलीला मैदान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सामने 1963 में गाया था। गाने को सुनने के बाद नेहरू भी अपने आंसू नहीं रोक पाए थे। गाने को सी रामचंद्र ने कंपोज किया था।

#3
'तुझे देखा तो ये जाना'
'तुझे देखा तो ये जाना'

लता ने सिर्फ देशभक्ति के ही नहीं, बल्कि प्यार भरे गीत भी गाए हैं। 'तुझे देखा तो ये जाना' को उन्होंने ही अपनी आवाज दी थी। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का यह गाना सुपरहिट साबित हुआ था। इस गाने में उनका साथ सदाबहार गायक कुमार सानू ने दिया था। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और काजोल पर यह सॉन्ग फिल्माया गया था। आज भी इस गाने को सुनने के बाद लाखों लोगों का दिल धड़क उठता है।

#4
'आज फिर जीने की तमन्ना'
'आज फिर जीने की तमन्ना'

फिल्म 'गाइड' का गाना 'आज फिर जीने की तमन्ना' को भला कौन भूल सकता है। लता ने अपनी आवाज से इस गाने को अमर कर दिया। आरके नारायण के उपन्यास 'गाइड' पर आधारित यह फिल्म चिकनी-चुपड़ी बात करने वाले पर्यटक गाइड राजू की कहानी है। देवानंद ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस गाने को शैलेंद्र ने लिखा था और एसडी बर्मन ने इसे कंपोज किया था। एसडी बर्मन को लता अपना गुरु भी मानती थीं।

#5
'कभी खुशी कभी गम'
'कभी खुशी कभी गम'

2001 में आई 'कभी खुशी कभी गम' में लता की आवाज का जादू चला। फिल्म के गाने 'कभी खुशी कभी गम' को दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। गाने के साथ-साथ यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, काजोल और ऋतिक रोशन जैसे बड़े कलाकार दिखे थे। इस गाने को समीर ने लिखा था और इसे जतिन पंडित व ललित पंडित ने कंपोज किया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
सेलिब्रिटी की मौत
लता मंगेशकर
गाना
ताज़ा खबरें
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी देश
वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन सुरक्षित तरीकों को आजमाकर देखें
वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन सुरक्षित तरीकों को आजमाकर देखें लाइफस्टाइल
दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया देश
मनाली घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, यात्रा बन जाएगी आरामदायक
मनाली घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, यात्रा बन जाएगी आरामदायक लाइफस्टाइल
वनप्लस नॉर्ड 2T स्मार्टफोन का टीजर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
वनप्लस नॉर्ड 2T स्मार्टफोन का टीजर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स टेक्नोलॉजी
बॉलीवुड समाचार
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि मनोरंजन
'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण
'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण मनोरंजन
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि मनोरंजन
फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मनोरंजन
और खबरें
सेलिब्रिटी की मौत
ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी ओमप्रकाश का 91 साल की उम्र में निधन
ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी ओमप्रकाश का 91 साल की उम्र में निधन मनोरंजन
गायक बी प्राक के नवजात बच्चे का निधन, इंस्टाग्राम पर दी दुखद सूचना
गायक बी प्राक के नवजात बच्चे का निधन, इंस्टाग्राम पर दी दुखद सूचना मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे
सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे मनोरंजन
पेप्सी से कोलगेट तक, केके के ये जिंगल दिला रहे गुजरे जमाने की याद
पेप्सी से कोलगेट तक, केके के ये जिंगल दिला रहे गुजरे जमाने की याद मनोरंजन
पंचतत्व में विलीन हुए केके, अपनी आवाज से रहेंगे अमर
पंचतत्व में विलीन हुए केके, अपनी आवाज से रहेंगे अमर मनोरंजन
और खबरें
लता मंगेशकर
लता  मंगेशकर को भव्य श्रद्धांजलि देने के लिए साथ आए 18 लोकप्रिय गायक
लता मंगेशकर को भव्य श्रद्धांजलि देने के लिए साथ आए 18 लोकप्रिय गायक मनोरंजन
लता के गाने को लेकर 'तारक मेहता...' की टीम से हुई चूक, मेकर्स ने मांगी माफी
लता के गाने को लेकर 'तारक मेहता...' की टीम से हुई चूक, मेकर्स ने मांगी माफी मनोरंजन
ऑस्कर के बाद ग्रैमी में भी नहीं दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, निराश हुए फैंस
ऑस्कर के बाद ग्रैमी में भी नहीं दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, निराश हुए फैंस मनोरंजन
निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति
निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति मनोरंजन
इस साल इन बॉलीवुड कलाकारों ने दुनिया को कहा अलविदा
इस साल इन बॉलीवुड कलाकारों ने दुनिया को कहा अलविदा मनोरंजन
और खबरें
गाना
यूट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना 'SYL', सरकार ने लिया एक्शन
यूट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना 'SYL', सरकार ने लिया एक्शन मनोरंजन
सिद्धू मूसेवाला के गाने '295' को 'बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट' में मिली जगह
सिद्धू मूसेवाला के गाने '295' को 'बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट' में मिली जगह मनोरंजन
'खुदा जाने' से 'तड़प तड़प के' तक, केके ने इन गानों से लूटी महफिल
'खुदा जाने' से 'तड़प तड़प के' तक, केके ने इन गानों से लूटी महफिल मनोरंजन
गायक सिद्धू मूसेवाला के ये गाने बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गए
गायक सिद्धू मूसेवाला के ये गाने बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गए मनोरंजन
इन सदाबहार गानों में संतूर वादक पंडित शिवकुमार ने दिया संगीत
इन सदाबहार गानों में संतूर वादक पंडित शिवकुमार ने दिया संगीत मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022