Page Loader
मनोज कुमार ने इस फिल्म को देखते ही बदला अपना नाम, असली नाम जानते हैं आप?
इस फिल्म को देख मनोज कुमार ने बदला अपना नाम

मनोज कुमार ने इस फिल्म को देखते ही बदला अपना नाम, असली नाम जानते हैं आप?

Apr 04, 2025
10:36 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक मनोज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। मनोज का अंतिम संस्कार कल यामी 5 अप्रैल को जुहू के पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। बता दें मनोज को उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था। वह अपने प्रशंसकों के बीच 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर थे, लेकिन क्या आप उनका असली नाम जानते हैं?

असली नाम

दिलीप कुमार से प्रभावित होकर बदला अपना नाम 

मनोज का जन्म 24 जुलाई, 1937 को पाकिस्तान के एबटाबाद (अब खैबर पख्तूनख्वा) में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका पूरा परिवार भारत आ गया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि मनोज का असली नाम हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी है। हालांकि, दिलीप कुमार की फिल्म 'शबनम' देखने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर मनोज कुमार रख लिया था। इस फिल्म में दिलीप के किरदार का नाम 'मनोज' ही था। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में आने का फैसला लिया।

भारत कुमार

क्यों पड़ा 'भारत कुमार' नाम

मनोज को उनके प्रशंसक 'भारत कुमार' के नाम से जानते हैं। दरअसल, मनोज ने अपने लंबे करियर में कई देशभक्ति पर आधारित फिल्में बनाईं और उनमें अभिनय किया। 'शहीद' (1965), 'उपकार' (1967), 'पूरब और पश्चिम' (1970) और 'क्रांति' (1981) उनकी बहुचर्चित फिल्मों में शामिल हैं। इन फिल्मों में भारत माता की महानता, भारतीय संस्कृति और देशभक्ति दिखाई गई थी। उनकी अधिकतर फिल्मों में मनोज भारत का प्रतीक बन गए थे। इसी वजह से लोग उन्हें "भारत कुमार" कहने लगे।