Page Loader
अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
अभिनेता मनोज कुमार का निधन

अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Apr 04, 2025
08:04 am

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है। 87 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। मनोज ने आज यानी 4 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बता दें कि मनोज पिछले कुछ समय से उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। अभिनेता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

काम

इन फिल्मों से मिली पहचान 

मनोज को उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था, जिनमें 'शहीद' (1965), 'उपकार' (1967), 'पूरब और पश्चिम' (1970), 'रोटी कपड़ा और मकान' (1974) और 'क्रांति' (1981) जैसी फिल्में शामिल हैं। वह अपने प्रशंसकों के बीच 'भारत' के नाम से मशहूर थे। पद्मश्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मनोज का जाना भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन और लेखन भी किया, जिनमें 'क्लर्क' (1989), 'जय हिंद' (1999) और अन्य शामिल हैं।

ट्विटर पोस्ट

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने साझा किया वीडियो