NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / अगर इन करियर विकल्पों में बनाना चाहते हैं भविष्य तो सीखें फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना
    अगली खबर
    अगर इन करियर विकल्पों में बनाना चाहते हैं भविष्य तो सीखें फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना

    अगर इन करियर विकल्पों में बनाना चाहते हैं भविष्य तो सीखें फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना

    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 21, 2020
    01:33 pm

    क्या है खबर?

    आज के समय में अंग्रेजी सीखना बहुत जरुरी है। कई लोगों को अंग्रेजी समझ में और लिखनी तो आती है, लेकिन उन्हें अंग्रेजी बोलनी नहीं आती है। जिस कारण वे करियर में अच्छा नहीं कर पाते हैं।

    वहीं कुछ करियर विकल्पों के लिए फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना बहुत जरुरी है। इसके बिना आप उस करियर में सफल नहीं हो पाएंगे।

    इसलिए अगर आप इस लेख में बताए गए करियर विकल्पों को चुनना चाहते हैं तो फर्राटेदार अंग्रेजी जरुर सीखें।

    आइए जानें।

    #1

    मार्केटर के लिए फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना है जरुरी

    एक मार्केटर किसी भी ब्रांड, संगठन या व्यक्ति का एक चेहरा होता है। एक मार्केटर द्वारा विभिन्न प्राकर के रोल निभाए जाते हैं।

    जिसमें ग्राहक संबंध, नए व्यवसाय विकास या मीडिया संबंध आदि शामिल हैं। हालांकि, सभी करियर में एक अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल का होना आम बात है।

    लेकिन मार्केटिंग में सफलता प्राप्त करने के लिए अंग्रेजी में अच्छी पकड़ होना बहुत जरुरी है। क्योंकि आपको कई ऐसे लोंगो से मिलना होता है जो सिर्फ अंग्रेजी जानते हैं।

    #2

    शिक्षण करियर के लिए इस प्रकार जरुरी है अंग्रेजी

    भारत में स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षा में अंग्रेजी भाषा को प्राथमिकता दी जाती है। है। इसलिए अगर आप शिक्षण करियर में सफल होना चाहते हैं तो अंग्रेजी पर ध्यान दें।

    इसके अलावा एक शिक्षक का उसके छात्रों पर बहुत प्रभाव पड़ता है, इसलिए सही उच्चारण के साथ उन्हें किसी चीज को समझाना बेहद जरूरी हो।

    जिसके कि छात्र न ही गलत सुने और न ही गलत समझें।

    #3

    बिना अंग्रेजी के होटल इंडस्ट्री में नहीं बना सकते अच्छा करियर

    होटल इंडस्ट्री में विभिन्न प्राकर के रोल होते हैं। जिसमें फ्रंट ऑफिस एक्जीक्यूटिव, रेस्तरां मैनेजर, स्टीवर्ड और हाउसकीपिंग कार्यकारी आदि शामिल हैं।

    इन सभी पदों में से अधिकांश में कर्मचारियों को सीधे ग्राहकों के साथ बातचीत करनी होती है। होटल में भर्ती के लिए अंग्रेजी भाषा और उच्चारण हमेशा टॉप मानदंडों में से एक होते हैं।

    इसलिए अगर आप भी होटल इंडस्ट्री में अच्छा करियर बनाने चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।

    जानकारी

    एंकर की अंग्रेजी पर होनी चाहिए अच्छी पकड़

    एक समाचार एंकर और इवेंट एंकर की अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। साथ ही आपका उचारण भी बहुत अच्छा होना चाहिए, जिससे कि लोग आपकी बात अच्छी तरह से समझ पाएं। पोडकास्टर्स, वॉयस-ओवर आर्टिस्ट और डिजिटल मीडिया प्रेजेंटर्स के लिए अंग्रेजी बहुत जरुरी है।

    #5

    अंग्रेजी इंटरप्रेटर बनना है मुश्किल

    अंग्रेजी दुनिया भर में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, जिस कारण अंग्रेजी इंटरप्रेटर की दुनिया भर में अधिक मांग है।

    अधिकांश बहुराष्ट्रीय कंपनियां (MNCs) और सरकारी संगठन एक अंग्रेजी इंटरप्रेटर के रूप में अंग्रेजी में अच्छी पकड़ रखने वाले को नियुक्त करते हैं।

    किसी भाषा में उत्कृष्टता प्राप्त करने में कभी देर नहीं होती, इसलिए अगर आप भी इन करियर विकल्पों में भविष्य बनाना चाहते हैं तो अंग्रेजी सीखें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    शिक्षा

    अगर बनना चाहते हैं आंत्रप्रन्योर तो IIM रोहतक से करें ये प्रोग्राम करियर
    क्यों जरुरी है सेल्फ स्टडी? जानिए खुद से पढ़ाई करने के फायदे करियर
    UPSC सहित इन भर्तियों के लिए चल रही प्रक्रिया, जल्द करें आवेदन पश्चिम बंगाल
    किसान के बेटे ने GATE में किया टॉप, ऐसे की तैयारी उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025