LOADING...
अगर बनना चाहते हैं आंत्रप्रन्योर तो IIM रोहतक से करें ये प्रोग्राम

अगर बनना चाहते हैं आंत्रप्रन्योर तो IIM रोहतक से करें ये प्रोग्राम

Mar 14, 2020
04:38 pm

क्या है खबर?

आजकल सभी एक अच्छा भविष्य बनाने के बारे में सोचते हैं, जिसके लिए वे अच्छी नौकरी की तलाश में रहते हैं। साथ ही कुछ लोग ऐसे हैं, जो नौकरी की जगह खुद का बिजनेस करके आत्रंप्रन्योर बनना चाहते हैं। एक सफल आंत्रप्रन्योर बनने के लिए उम्मीदवार में कई स्किल्स का होना जरुरी है। आंत्रप्रन्योर बनने की इच्छा रखने वालों के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) रोहतक एक आंत्रप्रन्योरशिप प्रोग्राम ऑफर कर रहा है। आइए जानें कैसे लें प्रवेश।

प्रोग्राम

29 मार्च से शुरू होगा प्रोग्राम

IIM रोहतक एक उद्यमिता कार्यक्रम (आंत्रप्रन्योरशिप प्रोग्राम) ऑफर कर रहा है। ये प्रोग्राम 29 मार्च, 2020 से शुरू होने वाले है। एक आंत्रप्रन्योर को अपना बिजनेस चलाने के लिए मैनेजमेंट स्किल की जरुरत होती है। बिना मैनेजमेंट स्किल्स के लिए एक सफल आंत्रप्रन्योर बनना मुश्किल है। स्टडी के अनुसार कोई स्टार्टअप पांच मुख्य चीजें उपभोक्ता, कर्मचारी, बिजनेस मॉडल, उत्पाद/सेवा और वित्तीय को संतुलित रखकर सफल हो सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए IIM रोहतक ने ये कार्यक्रम बनाया है।

विवरण

कितने समय का होगा कोर्स?

ये कार्यक्रम आंत्रप्रन्योर के लिए या उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो एक सफल आंत्रप्रन्योर बनना चाहते हैं। इस पाठ्यक्रम की अवधि 3.5 महीने की है और इसकी फीस 60,000 रुपये है। इच्छुक उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम के लिए www.uptop.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। देश के कुछ सबसे बड़े निवेशकों के पैनल जैसे टेक महिंद्रा, CIO एंजेल, TIE ग्लोबल, फोसुन आरजेड कैपिटल और एक्सफिनिटी वेंटूर को आमंत्रित किया गया है।

स्किल्स

प्रोग्राम में सिखाया जाएगा ये

IIM रोहतक के इस eMDP कार्यक्रम के तहत एक आंत्रप्रन्योर निवेशकों को बिजनेस के आइडिया बताने मेंअधिक सक्षम होगा। इसके साथ ही यह कार्यक्रम बिजनेस स्किल को बढ़ाने के साथ-साथ आंत्रप्रन्योर को फंडिंग को बढ़ाने में भी मदद करेगा। IIM फैक्ल्टी ने विचारों को परिवर्तित करने, डिजाइन, विचारों का क्रियान्वयन के लिए स्किल्स को डेवलप करने पर महत्वपूर्ण ध्यान दिया है। ये प्रोग्राम करके आप एक सफल आंत्रप्रन्योर बन सकते हैं।