NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / जानिए पब्लिक रिलेशन क्यों है एक बेहतर करियर विकल्प
    जानिए पब्लिक रिलेशन क्यों है एक बेहतर करियर विकल्प
    करियर

    जानिए पब्लिक रिलेशन क्यों है एक बेहतर करियर विकल्प

    लेखन मोना दीक्षित
    August 11, 2020 | 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    जानिए पब्लिक रिलेशन क्यों है एक बेहतर करियर विकल्प

    12वीं के बाद एक अच्छे करियर विकल्प की तलाश में लोग मास कम्युनिकेशन करते हैं। मास कम्युनिकेशन करने के बाद आपके पास कई करियर विकल्प होते हैं। उसमें से किसी एक अच्छे विक्लप को चुनना काफी कठिन होता है। वहीं मास कम्युनिकेशन के बाद एक सबसे अच्छा करियर विकल्प पब्लिक रिलेशन भी है। कई लोग इसमें एक बेहतर करियर बनाते हैं। इसलिए हमने इस लेख में पब्लिक रिलेशन एक सही करियर विकल्प क्यों हैं, इसके बारे में बताया है।

    होता है काफी स्कोप

    छोटी से लेकर बड़ी हर तरह की फर्मों को हमेशा एक अच्छे पब्लिक रिलेशन (PR) स्किल रखने वाले लोगों की तलाश होती है। किसी अच्छे संस्थान से ग्रेजुएशन करने के तुरंत बाद आसानी से इस क्षेत्र में नौकरी पा सकते हैं। छोटी कंपनियों के लिए अधिक अनुभव की जरुरत नहीं होती है। किसी कंपनी में काम करने अलावा आप अपनी PR एजेंसी भी खोल सकते हैं। समय के साथ-साथ इसका स्कोप बढ़ता ही जा रहा है।

    विभिन्न क्षेत्रों में मिलता है काम करने का मौका

    PR बनकर आप एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रह जाते हैं। आपको विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलता है। जैसा कि हमने बताया है कि PR की जरुरत सभी कंपनियों में होती है, इसलिए आपको प्रौद्योगिकी, खेल, खाद्य श्रृंखला या मीडिया आदि किसी भी जगह पर काम करने का मौका मिलता है। इससे आपको सभी क्षेत्रों की जानकारी भी होती है। अगर आप कानून में रुचि रखते हैं, तो आप एक लॉ फर्म में काम कर सकते हैं।

    कई स्किल डेवलप करने में मिलती है मदद

    PR के लिए आपको कई स्किल डेवलप करनी होती हैं। इसके साथ ही आपको कई लोगों से रिलेशन भी बनाने होते हैं। PR का काम करते-करते आपको कई स्किल्स सीखने को मिलेगी, जो भविष्य में किसी अन्य करियर में भी आपकी मदद कर सकती हैं।

    कर सकते हैं खुद का बिजनेस

    अगर आप भी उन लोगों में से, जिनका सोचना होता है कि नौकरी उनके लिए नहीं है तो PR बनकर आपके पास हमेशा अपनी PR एजेंसी खोलने का विकल्प होता है। आप आसानी से PR एजेंसी खोल सकते हैं और कई PR के साथ मिलकर काम कर सकते हैं। अधिकांश स्टार्टअप अपने PR काम को आउटसोर्स करना चाहते हैं, जिसके लिए वे PR एजेंसी की मदद लेते हैं। इसिलए ऐसे लोगों के लिए भी PR एक बहुत अच्छा विकल्प है।

    क्रिएटिव थिकिंग बढ़ती है

    पब्लिक रिलेशन में विभिन्न लोगों से मिलना होता है। जिसके लिए कम्युनिकेशऩ स्किल का होना जरुरी है। साथ ही PR को लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए क्रिएटिव सोचना पड़ता है। जिससे आपकी क्रिएटिव थिंकिंग अच्छी होती है और भविष्य में मदद मिलती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा

    शिक्षा

    AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर के लगभग 4,000 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन नौकरियां
    GATE और IIT JAM के लिए जारी हुआ शेड्यूल, सितंबर में होंगे आवेदन IIT-बॉम्बे
    डाटा साइंस में बनाना चाहते हैं अच्छा करियर तो करें ये ऑनलाइन कोर्स कोरोना वायरस
    इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो जानिए जरुरी बातें करियर
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023