NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / बार-बार भूल जाते हैं पढ़ी हुई चीजें तो याद रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
    अगली खबर
    बार-बार भूल जाते हैं पढ़ी हुई चीजें तो याद रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
    बार-बार भूल जाते हैं पढ़ी हुई चीजें तो ऐसे करें याद (तस्वीरः फ्रीपिक)

    बार-बार भूल जाते हैं पढ़ी हुई चीजें तो याद रखने के लिए अपनाएं ये तरीके

    लेखन राशि
    Sep 15, 2023
    03:38 pm

    क्या है खबर?

    स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों की शिकायत रहती है कि वे कई बार पढ़ी हुई चीजों को भूल जाते हैं और लंबे समय तक जानकारियों को याद नहीं रख पाते।

    खासतौर पर परीक्षा वाले दिन ये परेशानी आती है और इस कारण उनका प्रदर्शन खराब होता है।

    इस परेशानी से बचने के लिए छात्रों को कुछ खास तकनीकों का प्रयोग करना चाहिए।

    इनकी मदद से छात्र जानकारियों को लंबे समय तक याद रखने की क्षमता बढ़ा सकते हैं।

    #1

    फोकस बढ़ाएं

    पढ़ी हुई चीजें भूल जाने के पीछे का सबसे बड़ा कारण है बिना फोकस के पढ़ाई करना।

    कई छात्र घंटों पढ़ाई करते हैं, लेकिन उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता। वे जिस समय किताबों को पढ़ते हैं, उस समय उनके मन में कई तरह के विचार चलने लगते हैं।

    इस कारण चीजें याद नहीं हो पाती। इस समस्या से बचने के लिए मेडिटेशन करें और हमेशा शांतिपूर्ण वातावरण में पढ़ाई करें।

    पढ़ाई के दौरान मोबाइल का उपयोग करने से बचें।

    #2

    रटने की आदत छोड़ें

    परीक्षा नजदीक आते ही छात्र जानकारियों को रटने लग जाते हैं। रटने की आदत से चीजें याद रखने की क्षमता प्रभावित होती है।

    रटते समय दिमाग पर जानकारियों को समझने का दबाव नहीं होता। इस कारण परीक्षा हॉल में जानकारियां याद करने में परेशानी आती है।

    ऐसे में प्रत्येक टॉपिक की मूल अवधारणाओं को समझें और अधिक से अधिक बार पढ़ें। कठिन टॉपिकों के बारे में अपने शिक्षकों और सहपाठियों से चर्चा करें।

    #3

    कहानी-पहेलियों की मदद से याद करें

    रटने के अलावा जानकारियों को याद करने के कई तरीके हैं। आप खुद का एक तरीका निकालें और जानकारियों को कविता, कहानी के रूप में याद कर सकते हैं।

    टॉपिकों को अपनी जिंदगी से जोड़े। व्यक्तिगत जीवन से जुड़े अनुभव जानकारियों को लंबे समय तक याद रखने में मदद करेंगे।

    कठिन शब्दावली, देशों-अंतरराष्ट्रीय समूहों के नाम, सारणी याद रखने के लिए निमॉनिक्स तकनीक का उपयोग कर सकते हैं।

    दूसरों को पढ़ाने से भी चीजें जल्दी याद होती है।

    #4

    पढ़ी हुई चीजों को लिखें

    प्रत्येक टॉपिक पढ़ने के बाद उसे लिखें। इससे पता चलेगा कि आपको उस टॉपिक के बारे में कितनी चीजें याद हुई हैं।

    टॉपिक के बारे में लिखते समय आपके दिमाग पर जोर पड़ेगा और पुरानी चीजें रिकॉल करने की आदत बनेगी।

    हालांकि, छात्रों को किसी टॉपिक को पूरा लिखने की जरूरत नहीं है, केवल महत्वपूर्ण प्वाइंट्स को लिख कर देखें।

    आप चाहें तो संबंधित टॉपिक के शॉर्ट नोट्स बना सकते हैं, इससे रिवीजन में मदद मिलेगी।

    #5

    विजुअल सामग्री की मदद लें

    मौजूदा समय में पढ़ने और सीखने के तरीके को आसान बनाने के लिए कई नई तकनीके आ गई हैं।

    खासतौर पर ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफार्म पढ़ाई के लिए बेहद मददगार साबित हुए हैं। आप ऑनलाइन विजुअल सामग्री देखकर जानकारी याद रख सकते हैं।

    इसके अलावा फ्लैश कार्ड, रंगीन नोट लिखकर अपनी स्टडी टेबल के पास चिपका लें।

    जब आप इन्हें बार-बार देखेंगे तो अपने आप ये चीजें याद हो जाएंगी। कुछ जानकारियां मानचित्रों की सहायता से याद करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    परीक्षा तैयारी

    बोर्ड परीक्षा की तैयारी में इन गलतियों को करने से बचें, हो सकते हैं फेल  बोर्ड परीक्षाएं
    UPSC: विज्ञान और प्रौद्योगिकी खंड की तैयारी के लिए पढ़ें ये किताबें UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए विज्ञान की तैयारी करना है आसान, अपनाएं ये रणनीति बोर्ड परीक्षाएं
    UPSC: भूगोल की तैयारी के लिए करें इन किताबों का इस्तेमाल UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025