NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / IIT के अलावा ये हैं उत्तर प्रदेश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज
    अगली खबर
    IIT के अलावा ये हैं उत्तर प्रदेश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज

    IIT के अलावा ये हैं उत्तर प्रदेश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    Jun 16, 2019
    11:07 am

    क्या है खबर?

    इंजीनियरिंग में करियर बनाना आज के छात्रों के बीच लोकप्रिय विकल्प है।

    साइंस (गणित) के साथ 12वीं करने के बाद आपके सामने सबसे पहले विकल्प इंजीनियरिंग में करियर बनाने का होता है।

    उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग के लिए सबसे पहले और अच्छा विकल्प IIT कानपुर है, लेकिन IIT में प्रवेश JEE के आधार पर होता है। JEE काफी कठिन परीक्षा है।

    इसलिए हम आपको इस लेख में IIT के अलावा उत्तर प्रदेश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज बताएंगे।

    आइए जानें।

    #1

    IIIT में लें प्रवेश

    इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फर्मेशन टेक्नॉलॉजी (IIIT) इलाहाबाद की स्थापना सन 1999 में GOV, MHRD द्वारा इन्फर्मेशन टेक्नॉलॉजी और संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में की गई थी।

    यह UG, PG और डॉक्टरेट स्तर के कार्यक्रम प्रदान करता है। इसमें प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा जैसे CAT, GATE, JEE मेन के माध्यम से दिया जाता है।

    IIIT इलाहाबाद B.Tech, M.Tech, एकीकृत M.Tech, एकीकृत Ph.D., MBA और Ph.D प्रदान करता है।

    #2

    एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा है एक अच्छा विकल्प

    एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा भी इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए काफी अच्छा विकल्प है।

    एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा इंजीनियरिंग, लॉ, मेडिकल से लेकर फॉरेंसिक साइंसेज, एनिमेशन और एंथ्रोपोलॉजी तक के पाठ्यक्रमों में रेगुलर और डिसटेंस के माध्यम से शिक्षा प्रदान करता है।

    12वीं में 80% या उससे अधिक नंबर हासिल करने वाले छात्र को चयन प्रक्रिया से छूट दी जाती है और ऐसे उम्मीदवारों का प्रवेश केवल योग्यता और फॉर्म के विवरण के आधार पर किया जाता है।

    #3

    Jaypee इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी भी है अच्छा कॉलेज

    Jaypee इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा की स्थापना वर्ष 2001 में की गई थी और वर्ष 2004 में UGC अधिनियम 1956 की धारा 3 के तहत इसे "डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी" घोषित किया गया था।

    ये ECE, CSE, IT & BIOTECHNOLOGY में B.Tech, M.tech, Ph.D और एकीकृत M.Tech आदि कार्यक्रम प्रदान करता है।

    इसमें JEE Main Paper 1, CAT, GATE, CMAT आदि के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है।

    #4

    HBTU में भी ले सकते हैं प्रवेश

    हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (HBTU), कानपुर की स्थापना 1921 में हुई थी।

    यह संस्थान इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की विभिन्न शाखाओं में कई ग्रेजुएशन और पास्ट ग्रेजुएशन कार्यक्रम प्रदान करता है।

    HBTU फूल टाइम और पार्ट टाइम मोड में 13 UG और 8 PG कार्यक्रम प्रदान करता है।

    छात्रों का चयन JEE मेन या UPSEE में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।

    B.Tech प्रोग्राम में दाखिला के लिए छात्र ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं किया हो।

    #5

    GLA यूनिवर्सिटी में ले प्रवेश

    GLA यूनिवर्सिटी, मधुरा मूल रूप से 1998 में स्थापित किया गया था, लेकिन वर्ष 2010 में विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया गया था।

    ये संस्थान उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित है।

    GLA इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, व्यवसाय प्रबंधन, फार्मास्युटिकल रिसर्च, एप्लाइड साइंसेज और मानविकी, शिक्षा और पॉलिटेक्निक के क्षेत्र में विभिन्न UG, PG, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और रिसर्च स्तर के पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

    सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश GLA विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित GLAET प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    शिक्षा

    SBI PO Pre Exam 2019: अंतिम समय में तैयारी के लिए यहां से पढ़ें टिप्स परीक्षा तैयारी
    DU के कॉलेज कर रहे हैं इस साल फीस बढ़ाने की तैयारी, जानें दिल्ली
    आज का इतिहास: आज होता है भारत की पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी का जन्मदिन करियर
    IIT-Delhi के अलावा ये हैं दिल्ली-NCR के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, जानें IIT-दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025