NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / जारी हुआ झारखंड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट, 99.2% के साथ प्रिया राज ने किया टॉप
    अगली खबर
    जारी हुआ झारखंड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट, 99.2% के साथ प्रिया राज ने किया टॉप

    जारी हुआ झारखंड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट, 99.2% के साथ प्रिया राज ने किया टॉप

    लेखन मोना दीक्षित
    May 16, 2019
    05:15 pm

    क्या है खबर?

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने आज यानी 17 मई, 2019 को 10वीं बोर्ड परीक्षा 2019 का रिजल्ट जारी कर दिया है।

    रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना 10वीं परीक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप अन्य वेबसाइट पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।

    आइए जानें क्या है पास प्रतिशत।

    टॉपर

    प्रिया राज ने किया टॉप

    हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की प्रिया राज ने झारखंड बोर्ड 10वीं में 99.2% नंबर के साथ टॉप किया है।

    अगर हम जिले के अनुसार रिजल्ट देखें, तो पलामू 79.74% के साथ जिलों में पहले स्थान पर, गिरिडीह 79.17% के साथ दूसरे स्थान पर है।

    वहीं हजारीबाग 77.54% नंबर के साथ तीसरे स्‍थान पर है। इसके साथ ही राजधानी रांची छठे स्थान पर है।

    12वीं कक्षा का रिजल्ट पहले ही 14 मई, 2019 को जारी कर दिया गया है।

    पास प्रतिशत

    कुल इतने छात्रों ने पास की परीक्षा

    बता दें कि इस साल लगभग 4 लाख 5 हज़ार छात्रों ने झारखंड 10वीं की परीक्षा दी थी।

    इतने छात्रों में से कुल 70.77% छात्रों ने परीक्षा पास की है।

    इस साल 20 फरवरी से 9 मार्च तक झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गईं थीं।

    साल 2018 में लगभग 4 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी और रिजल्ट 12 मई, 2018 को जारी किए गए थे, जिसमें से 59.48% ने परीक्षा पास की थी।

    लड़के

    लड़कों ने किया अच्छा प्रदर्शन

    झारखंड 10वीं की परीक्षा देने वाले कुल 2 लाख 12 हज़ार 410 लड़कों में से 72.99% लड़कों ने परीक्षा पास की है।

    लड़कियों का पास प्रतिशत 68.67% है। परीक्षा में 2 लाख 25 हज़ार 846 लड़कियां शामिल हुईं थी।

    जहां लगभग 16,389 छात्रों ने 3rd डिविजन के साथ परीक्षा पास की है।

    वहीं 1 लाख 25 हज़ार 883 छात्रों ने परीक्षा में 2nd डिवीजन प्राप्त की है।

    JAC के अध्यक्ष ने कहा कि यह एक बड़ा गुणात्मक सुधार है।

    रिजल्ट

    ऐसे देखें अपना रिजल्ट

    झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर जाना होगा।

    इसके बाद होम पेज पर रिजल्ट के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें।

    अब आपके सामने एक नई विंडों खुलकर आ जाएगी। उसमें मांगे जा रहे विवरण जैसे रेल नंबर आदि दर्ज करें।

    अब आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।

    उसे देखें और भविष्य के लिए डाउनलोड करके रख लें।

    जानकारी

    यहां से देखें रिजल्ट

    छात्र अपना हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखन के लिए हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी देख सकते हैं। 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड
    शिक्षा
    परीक्षा परिणाम
    बोर्ड परीक्षाएं

    ताज़ा खबरें

    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स

    झारखंड

    तीसरी शादी करने जा रहा शख्स हुआ गिरफ्तार तो अपनी जगह भाई को दूल्हा बनाकर भेजा देश

    शिक्षा

    UPNHM Recruitment 2019: कुल 6,000 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू, जानें विवरण नौकरियां
    छात्रों को मिली राहत, SC ने दिया आदेश, जारी करें SSC 2017 का रिजल्ट नौकरियां
    JEE: इन टॉप वेबसाइट से डाउनलोड करें मॉक टेस्ट, मिलेगी सफलता परीक्षा तैयारी
    JEE Advanced 2019: इस बार काफी कम छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कारण NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)

    परीक्षा परिणाम

    UP Board: सोमवार को जारी हो सकती है रिजल्ट आने की तिथि, जानें कब आएगा रिजल्ट उत्तर प्रदेश
    CBSE Result 2019: अफवाहों के बीच जानें कब आएगा रिजल्ट, चेयरमैन ने बताई सच्चाई CBSE
    UP Board Result 2019: चार क्षेत्रीय कार्यालयों का रिजल्ट हुआ तैयार, अब जल्द जारी होंगी तिथियां उत्तर प्रदेश
    CBSE 12th Board Exam 2019: गणित के इस प्रश्न के मिलेंगे पूरे नंबर, जानें CBSE

    बोर्ड परीक्षाएं

    UP Board: इस साल पांच गुना बढ़ी स्क्रूटनी की फीस, अब देने होंगे इतने पैसे उत्तर प्रदेश
    CBSE: 2020 की 10वीं सोशल साइंस बोर्ड परीक्षा में नहीं शामिल होंगे ये तीन अध्याय CBSE
    CBSE Board 2019: 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में हुईं त्रुटियों के लिए छात्रों को मिलेगा मुआवज़ा CBSE
    छात्रों के लिए खुशखबरी, CBSE कर रहा है बोर्ड परीक्षाओं को आसान, जानें CBSE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025