NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / PCB से 12वीं करने के बाद DU के इन लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में ले सकते हैं प्रवेश
    अगली खबर
    PCB से 12वीं करने के बाद DU के इन लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में ले सकते हैं प्रवेश

    PCB से 12वीं करने के बाद DU के इन लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में ले सकते हैं प्रवेश

    लेखन मोना दीक्षित
    May 30, 2019
    07:15 pm

    क्या है खबर?

    PCB (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) के साथ 12वीं पास करने वाले साइंस के छात्रों के पास आज के समय में कई अच्छे करियर विकल्प हैं।

    दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) सबसे प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थानों में से एक है, जिसमें PCB छात्रों के लिए कई तरह के पाठ्यक्रम शामिल हैं।

    अगर आपने भी PCB से 12वीं किया है, तो आप हमारे आज के इस लेख में DU द्वारा PCB छात्रों को प्रदना किए जाने वाले लोकप्रिय पाठ्यक्रम जान सकते हैं।

    #1

    MBBS है सबसे मांगे जाना वाला पाठ्यक्रम

    PCB स्ट्रीम के छात्रों में 12वीं के बाद बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) सबसे लोकप्रिय विकल्प बना हुआ है।

    दिल्ली विश्वविद्यालय पांच साल का MBBS कार्यक्रम भी प्रदान करता है।

    इसके यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज ये पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं।

    बता दें कि पात्र उम्मीदवारों का चयन राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) स्कोर के आधार पर किया जाता है।

    #2

    बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी एक और लोकप्रिय कोर्स है

    12वीं के बाद PCB स्ट्रीम के छात्र डेंटिस बनने के लिए डेंटिस चिकित्सा के क्षेत्र में पांच साल का बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) स्नातक पाठ्यक्रम कर सकते हैं।

    MBBS के बाद अगर मेडिकल स्ट्रीम में किसी अंडरग्रेजुएट कोर्स की अधिक मांग है, तो वो BDS है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि DU के मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस में दाखिले के लिए छात्रों को NEET की परीक्षा देनी पडेगी।

    #3

    BAMS और BUMS में भी ले सकते हैं प्रवेश

    MBBS और BDS के अलावा PCB स्ट्रीम के छात्र मेडिकल स्ट्रीम में बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS) और बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (BUMS) जैसे अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी जा सकते हैं।

    बता दें कि DU का आयुर्वेदिक और यूनानी तिब्बिया कॉलेज ये पाठ्यक्रम प्रदान करता है। BAMS और BUMS के लिए भी NEET में प्राप्त नंबरों के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।

    #4

    साइंस पाठ्यक्रम भी हैं लोकप्रिय

    PCB विषयों के साथ 12वीं करने के बाद कई छात्र साइंस में अपना करियर बना सकते हैं।

    वे DU द्वारा बॉटनी, माइक्रोबायोलॉजी, जूलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, बायोलॉजिकल साइंसेज, जियोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, लाइफ साइंसेज/एप्लाइड लाइफ साइंसेज और बायोमेडिकल साइंस जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बैचलर ऑफ साइंस (ऑनर्स) प्रोग्राम का विकल्प चुन सकते हैं।

    हालांकि इसमें प्रवेश के पाने के लिए पात्रता के लिए आवश्यक न्यूनतम नंबर पाठ्यक्रम अनुसार भिन्न हो सकते हैं।

    #5

    सोशियोलॉजी और होम साइंस भी हैं अच्छे विकल्प

    सोशियोलॉजी और होम साइंस ऐसे अन्य रोचक क्षेत्र हैं, जिन्हें PCB के छात्र चुन सकते हैं।

    सोशियोलॉजी में DU के पाठ्यक्रमों में BA (ऑनर्स) एप्लाइड सोशियोलॉजी, BA (ऑनर्स) सोशियोलॉजी और BA प्रोग्राम (अनुशासन पाठ्यक्रम) सोशियोलॉजी शामिल हैं।

    DU B.Sc (पास और ऑनर्स) होम साइंस और होम साइंस में BA प्रोग्राम (अनुशासन पाठ्यक्रम) (खाद्य प्रौद्योगिकी, परिधान डिजाइन और निर्माण, परिवार और बाल कल्याण, पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा को कवर करते हुए) प्रदान करता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    2025 होंडा CB350 पर छूट घोषित, जानिए कब तक मिलेगा फायदा  होंडा
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, जानिए कब और कहां देखें  राणा दग्गुबाती
    भारत ने 2024-25 में केवल 7 अंतरिक्ष मिशन किए लॉन्च, जानिए कितना तय किया था लक्ष्य अंतरिक्ष

    दिल्ली

    लड़कियों को छोटे कपड़े पहने देख बोली आंटी- 'तुम्हारे साथ तो रेप होना चाहिए', वीडियो वायरल भारत की खबरें
    खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच भाजपा का दावा, कहा- 14 AAP विधायक हमारे संपर्क में आम आदमी पार्टी समाचार
    14 AAP विधायक संपर्क में होने के दावे के बाद एक AAP विधायक भाजपा में शामिल आम आदमी पार्टी समाचार
    केजरीवाल ने बताया 'नाचने वाला' तो मनोज तिवारी बोले- जनता सिखाएगी सबक अरविंद केजरीवाल

    शिक्षा

    DRDO Recruitment 2019: टेक्नीशियन के पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण नौकरियां
    ये पांच पूर्व प्रसिद्ध सिविल सेवक मोदी सरकार में शामिल होकर बनें मंत्री, जानें नरेंद्र मोदी
    आज का इतिहास: जानें 24 मई की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    SBI SO Recruitment 2019: SCO के 579 पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन, जानें विवरण नौकरियां
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025