NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: जानें 24 मई की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    अगली खबर
    आज का इतिहास: जानें 24 मई की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: जानें 24 मई की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    May 24, 2019
    09:07 am

    क्या है खबर?

    इतिहास एक ऐसा विषय हैं, जिसके बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए।

    खास तौर पर अगर आप UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए।

    इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में सारी जानकारी देता है।

    आइए जानें 24 मई की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि आदि के बारें में जानते हैं।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    जर्मन संसद ने फर्डिनेंड द्वितीय को 24 मई, 1653 को ऑस्ट्रिया का राजा घोषित किया था।

    सैय्यद अहमद खान ने 24 मई, 1875 को अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की थी, जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है।

    एमी जॉनसन नामक महिला 24 मई, 1930 को अकेले विमान उड़ाकर लंदन से ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी।

    मार्गरेट थैचर 24 मई, 1986 को इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनी थी।

    जानकारी

    चार्ल्स द्वितिय ने किया नीदरलैंड का दौरा

    ब्रिटेन के राजा चार्ल्स द्वितिय ने 24 मई, 1660 को नीदरलैंड का दौरा किया था। अमेरिका में 24 मई, 1830 को पहली बार यात्री रेलरोड सेवा की शुरुआत हुई थी। थॉमस अल्वा एडिशन ने 24 मई, 1915 को टेली स्क्राइब का अविष्कार किया था।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी विक्टोरिया का जन्म 24 मई, 1819 को हुआ था।

    भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक करतार सिंह सराभा का जन्म 24 मई, 1896 को हुआ था।

    भारत के पूर्व 'भारतीय विदेश सचिव' रंजन मथाई का जन्म 24 मई, 1952 को हुआ था।

    माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म 24 मई, 1954 को हुआ था।

    भारतीय निर्देशक, निर्माता शिरीष कुंदर का जन्म 24 मई, 1973 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कोपरनिकस का निधन 24 मई, 1543 को हुआ था।

    अमेरीकी दासता विरोधी आंदोलन के नेता विलियम लायड गैरिसन का निधन 24 मई, 1879 को हुआ था।

    भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान गुरु हनुमान का निधन 24 मई, 1999 को हुआ था।

    हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी का निधन 24 मई, 2000 को हुआ था।

    एक अमेरिकी संगीतकार पॉल ग्रे का निधन 24 मई, 2010 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    शिक्षा

    NTA UGC NET 2019: जानें परीक्षा पैटर्न और तैयारी के लिए अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी सफलता परीक्षा तैयारी
    RBSE 12th Result 2019: साइंस स्ट्रीम में पुनीत माहेश्वरी ने 99% नंबर से किया टॉप राजस्थान
    डिजिटल मार्केटिंग में ऐसे बनाएं अपना करियर, मिलेगी सफलता करियर
    आज का इतिहास: जानें 16 मई की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025