NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / BA करने के बाद आपके पास होते हैं ये बेहतर करियर विकल्प, जानें
    अगली खबर
    BA करने के बाद आपके पास होते हैं ये बेहतर करियर विकल्प, जानें

    BA करने के बाद आपके पास होते हैं ये बेहतर करियर विकल्प, जानें

    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 15, 2019
    08:30 pm

    क्या है खबर?

    स्नातक होने के बाद एक अच्छा करियर विकल्प चुनना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे ही किसी भी छात्र का भविष्य जुड़ा होता है।

    कई लोगों का मानना होता है कि बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) करने के बाद उनके पास ज्यादा अच्छे विकल्प नहीं होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैै।

    BA के बाद भी कई ऐसे कोर्सेज हैं, जो आपको एक बेहतर करियर देते हैं।

    आइए जानें BA के बाद बेहतर करियर के लिए क्या विकल्प हैं।

    विकल्प 1

    MA में लें प्रवेश

    आप BA करेन के बाद अपनी पंसद के अनुसार किसी भी विषय में मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) कर सकते हैं।

    देशभर के सभी प्रमुख विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में MA प्रोग्राम कराते हैं, इसलिए MA में प्रवेश लेना आसान है।

    ये उन छात्रों के लिए भी सही विकल्प है, जो M.Phil और डॉक्टरेट में अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं।

    आप अपने संबंधित विषयों में कॉलेजों में शिक्षक बनने के लिए NET परीक्षा भी दे सकते हैं।

    विकल्प 2

    शिक्षक बनने के लिए B.Ed है एक अच्छा विकल्प

    बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed) उन छात्रों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है, जो एक शिक्षक बनने का सपना देखते हैं।

    B.Ed की डिग्री छात्रों को स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित करती है।

    ये पाठ्यक्रम उम्मीदवारों के शिक्षण कौशल के विकास के लिए सैद्धांतिक (Theoretical) के साथ-साथ व्यावहारिक (Practical) प्रशिक्षण भी प्रदान करता है।

    छात्र अपनी BA की डिग्री पूरी करने के बाद इस कार्यक्रम का विकल्प चुन सकते हैं।

    जानकारी

    ये हैं कुछ लोकप्रिय व्यावसायिक पाठ्यक्रम

    आपको बता दें कि आपके पास कई लोकप्रिय व्यावसायिक पाठ्यक्रम के भी विकल्प होते हैं। आप होटल मैनेजमेंट, टूर एंड ट्रेवल्स, मास कम्युनिकेशन, पत्रिकारिता, मल्टीमीडिया और 3D एनिमेशन, फैशन और टेक्सटाइल डिजाइनिंग और इंटीरियर डिज़ाइन आदि पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं।

    विकल्प 4

    LLB करके बने न्यायाधीश

    BA स्नातक करने वालों के लिए एक और महत्वपूर्ण करियर विकल्प बैचलर ऑफ लेजिस्लेटिव लॉ (LLB) है।

    अगर आप वकालत में रुचि रखते हैं, तो आपके लिए ये एक बहुत अच्छा विकल्प है।

    LLB डिग्री लेकर आप निजी और सरकारी एजेंसियों में कानूनी सलाहकार (Legal Advisor) और वकील भी बन सकते हैं।

    इसके साथ ही देशभर में लोक सेवा आयोगों द्वारा आयोजित न्यायिक सेवा परीक्षा को पास करके आपके पास न्यायाधीश बनने का भी मौका होता है।

    विकल्प 5

    MBA में बनाए बेहतर करियर

    आज के समय में सबसे लोकप्रिय करियर विकल्पों में से एक विकल्प मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) है।

    MBA कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को जटिल व्यावसायिक समस्याओं को समझने और सार्वजनिक व निजी क्षेत्र में सक्षम व्यवसाय प्रबंधक (Business Manager) बनाना है।

    MBA उन छात्रों के लिए एक आधार के रूप मे कार्य करता है, जो अपना खुद का व्यवसाय स्थापित करना चाहते हैं।

    MBA में प्रवेश के लिए आप CAT परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

    विकल्प 6

    BA के बाद कर सकते हैं डिप्लोमा

    डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी BA स्नातकों के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प है। जो अपने करियर विकल्पों की सहायता के लिए पेशेवर कौशल विकसित करना चाहते हैं।

    एक डिप्लोमा पाठ्यक्रम करने का सबसे अच्छा फायदा ये होता है कि डिप्लोमा पाठ्यक्रम कम समय के लिए होते हैं और आप जल्द ही अपनी पढ़ाई करके एक अच्छी जॉब कर सकते हैं।

    आप फॉरेन भाषा, एनीमेशन, फिल्म-निर्माण, अभिनय, चित्रकला, कंप्यूटर प्रौद्योगिकी और कई अन्य क्षेत्रों में डिप्लोमा कर सकते हैं।

    जानकारी

    सरकारी नौकरी के लिए कर सकते हैं तैयारी

    BA करने के बाद आपके पास एक बहुत अच्छा विकल्प सरकारी नौकरी की तैयारी करने का होता है। आज के समय में एक अच्छी सरकारी करने का सपना ज्यादातर युवाओं का होता है। आप UPSC, SSC, बैंक आदि की तैयारी कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    शिक्षा

    गूगल ने लॉन्च की Bolo ऐप, हिंदी-अंग्रेजी सीखने में करेगी मदद, यहां से करें डाउनलोड गूगल
    Mass Commmunication में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिए चुनें ये कॉलेज, मिलेगी अच्छी नौकरी करियर
    HSSC Recruitment 2019: 257 पदों पर निकली भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन, जानें विवरण हरियाणा
    आज का इतिहास: 07 मार्च की कुछ प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025