NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / क्या आपको 12वीं के बाद गैप ईयर लेना चाहिए? जानें इसके फायदे और नुकसान
    अगली खबर
    क्या आपको 12वीं के बाद गैप ईयर लेना चाहिए? जानें इसके फायदे और नुकसान
    गैप ईयर लेने के फायदे और नुकसान (तस्वीरः फ्रीपिक)

    क्या आपको 12वीं के बाद गैप ईयर लेना चाहिए? जानें इसके फायदे और नुकसान

    लेखन राशि
    Aug 31, 2023
    11:53 am

    क्या है खबर?

    कुछ छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद सीधे कॉलेज कार्यक्रम या पूर्णकालिक नौकरी में जाने का निर्णय लेते हैं, लेकिन कुछ छात्र पढ़ाई से थोड़ा ब्रेक लेते हैं।

    इस ब्रेक को गैप ईयर कहा जाता है। ये आमतौर पर एक साल की अवधि होती है, जहां छात्र नई संभावनाओं की तलाश करते हैं।

    भारतीय शिक्षा पद्धति में गैप ईयर का बहुत प्रचलन है।

    आइए गैप ईयर लेने के फायदे और नुकसान के बारे में जानते हैं।

    फायदे

    गैप ईयर लेने के फायदे

    गैप ईयर लेने से छात्रों का व्यक्तिगत विकास होता है, ये छात्रों को आत्म जागरूक बनाता है।

    अगर छात्र हाईस्कूल के बाद गैप ईयर लेते हैं तो करियर चुनने में आसानी होगी।

    गैप ईयर छात्रों को अपने शैक्षणिक और करियर लक्ष्यों पर विचार करने के लिए पर्याप्त समय प्रदान करता है।

    आप अपने पसंदीदा क्षेत्रों को समय देकर सभी पहलुओं पर विचार कर ये तय कर सकते हैं कि किस क्षेत्र में जाना आपके लिए फायदेमंद होगा।

    कौशल

    कौशल और दृष्टिकोण विकास

    स्कूल के दौरान छात्र काफी व्यस्त हो जाते हैं, ऐसे में उनके पास नई चीजें सीखने का समय नहीं होता।

    गैप ईयर के दौरान आप नए-नए कौशल सीख सकते हैं, जिसके बाद आप इंटर्नशिप कर सकते हैं। ये आपको कौशल विकास के साथ अतिरिक्त पैसा कमाने में मदद करेगी।

    गैप ईयर छात्रों के दृष्टिकोण को विकसित करता है। इसकी मदद से वे नए-नए अवसरों की खोज कर सकते हैं।

    नुकसान

    गैप ईयर लेने के नुकसान

    गैप ईयर के दौरान छात्र 'स्कूल मोड' से हट जाते हैं, ऐसे में शिक्षा की ओर लौटना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

    छात्रों को पाठ्यक्रम को समझने के लिए अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता होगी, वहीं छात्रों की अध्ययन की आदतें और सीखने की क्षमताएं भी कम हो सकती हैं।

    अगर आप एक साल की छुट्टी के बाद स्कूल या कॉलेज जाएंगे तो आपके कुछ साथी आपसे एक साल आगे होंगे, ऐसे में आप अन्य साथियों से पीछे महसूस करेंगे।

    वित्तीय

    वित्तीय परेशानियां और अनिश्चितता

    अगर आप गैप ईयर के दौरान कुछ काम नहीं करेंगे तो ये आपके लिए वित्तीय परेशानियां खड़ी कर सकता है।

    गैप ईयर से कई कार्यों में अनिश्चितता आती है। छात्र अपने उत्पादक शेड्यूल पर बने रहने में कठिनाई महसूस करते हैं।

    एक साल का ब्रेक लेने के बाद आप आशंकित महसूस करेंगे और इससे तनाव बढ़ता है।

    गैप ईयर के दौरान छोटे-छोटे शौक को जुनून मानना सबसे बड़ी गलती होती है, इससे छात्र भटक जाते हैं।

    गैप

    क्या आपको गैप ईयर लेना चाहिए?

    आमतौर पर छात्र अपनी व्यक्तिगत रुचियों का पता लागने के लिए गैप ईयर लेते हैं।

    अगर आप गैप ईयर लेने पर विचार कर रहे हैं तो ये सोचना महत्वपूर्ण है कि क्या ये निर्णय आपके लिए सही है या नहीं।

    अगर आप शैक्षिक गतिविधियों से हटकर अन्य अवसरों को तलाशना चाहते हैं तो गैप ईयर ले सकते हैं, वहीं अगर आप पहले से ही किसी निश्चित कार्यक्रम की ओर बढ़ना चाहते हैं तो गैप ईयर लेने से बचें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    शिक्षा

    अफगानिस्तान: तालिबान ने लड़कियों को कक्षा 1 से 6 तक की पढ़ाई की मंजूरी दी अफगानिस्तान
    महाराष्ट्र: सिर्फ एक छात्र के लिए चलता है यह सरकारी स्कूल, शिक्षक भी है सिर्फ एक सरकारी स्कूल
    बच्चों का मन पढ़ाई में लगाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स बच्चों की देखभाल
    बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए कौन-कौन सी बड़ी घोषणाएं हुईं? बजट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025