NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / ऑनलाइन MBA कार्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं? जानिए इसके फायदे और नुकसान
    अगली खबर
    ऑनलाइन MBA कार्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं? जानिए इसके फायदे और नुकसान
    ऑनलाइन MBA कार्यक्रम के फायदे और नुकसान (तस्वीरः फ्रीपिक)

    ऑनलाइन MBA कार्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं? जानिए इसके फायदे और नुकसान

    लेखन राशि
    Feb 10, 2024
    05:30 pm

    क्या है खबर?

    वर्तमान में ऑनलाइन शिक्षा का चलन बढ़ गया है। कई लोग घर बैठे दूरस्थ पाठ्यक्रमों के माध्यम से अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।

    इसी क्रम में ऑनलाइन MBA कार्यक्रम की मांग भी काफी बढ़ गई है। प्रबंधन में ऑनलाइन डिग्री की मदद से पेशेवर अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के साथ आय बढ़ा रहे हैं।

    हालांकि, कई लोग अभी भी ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने से झिझकते हैं।

    आइए ऑनलाइन MBA पाठ्यक्रम के फायदे और नुकसान जानते हैं।

    फायदे

    लचीलापन

    ऑनलाइन MBA कोर्स के प्रमुख लाभों में से एक लचीलापन है। पारंपरिक MBA डिग्री के विपरीत ऑनलाइन MBA कोर्स में आपको अपने व्यस्त दिन के साथ पढ़ाई करने की अनुमति मिलती है।

    आप दुनिया के किसी भी कोने से अपनी सुविधानुसार पढ़ाई कर सकते हैं।

    इसके अलावा उम्मीदवारों को लाइव वीडियो देखने, सहपाठियों के साथ चर्चा मंचों में शामिल होने का मौका मिलता है।

    ऑनलाइन MBA पाठ्यक्रम नौकरी के साथ पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

    फायदे

    लागत दक्षता

    ऑनलाइन MBA पाठ्यक्रमों के सबसे महत्वपूर्ण लाभों में से एक इसकी लागत प्रभावशीलता है।

    ऑफलाइन MBA पाठ्यक्रम की तुलना में ऑनलाइन MBA पाठ्यक्रम की फीस बेहद कम होती है।

    इसके अलावा उम्मीदवार अपनी सुविधा अनुसार घर बैठे पढ़ाई करते हैं, इससे दूसरे शहरों में रहने और कॉलेज आने-जाने का खर्च बचता है।

    ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन MBA कोर्स एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

    फायदे

    प्रतिष्ठित संस्थान और प्रवेश आवश्यकताएं

    पूरे भारत और दुनिया भर में प्रतिष्ठित कॉलेज और बिजनेस स्कूलों द्वारा कई बेहतरीन ऑनलाइन MBA पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं।

    प्रतिष्ठित कॉलेज से MBA करने के दौरान उम्मीदवारों में महत्वपूर्ण व्यवसाय और प्रबंधन क्षमताएं विकसित होती हैं। इसके अलावा वे वैश्विक व्यापार नेटवर्क का विस्तार कर सकते हैं।

    वहीं, ऑनलाइन MBA कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए बेहद कम प्रवेश परीक्षाएं आयोजित होती हैं।

    ऐसे में उम्मीदवार प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में भाग लिए बिना ही MBA कर सकते हैं।

    नुकसान

    कैंपस अनुभव का अभाव

    ऑनलाइन MBA पाठ्यक्रमों में कैंपस अनुभव का अभाव रहता है। उम्मीदवार अपने संकाय सदस्यों के साथ बातचीत नहीं कर पाते, इस कारण ऑनलाइन पाठ्यक्रम की प्रभावशीलता काफी कम हो जाती है।

    इसके अलावा ऑनलाइन कार्यक्रमों में अधिक अनुशासन की आवश्यकता होती है।

    कॉलेज की तुलना में घर से पढ़ाई करते समय अनुशासित रहना मुश्किल होता है। शिक्षकों से सीधा संपर्क न होने के कारण कई उम्मीदवार पढ़ाई में लापरवाही करते हैं।

    नुकसान

    भर्तीकर्ताओं की उदासीनता

    ऑनलाइन MBA पाठ्यक्रमों में प्लेसमेंट की संभावना थोड़ी कम होती है। कई भर्तीकर्ता ऑनलाइन डिग्री और संस्थान की विश्वसनीयता पर सवाल उठा सकते हैं।

    अधिकांश भर्तीकर्ता ऑनलाइन की तुलना में ऑफलाइन डिग्री वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता देते हैं।

    ऑफलाइन पाठ्यक्रमों की तुलना में ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रैक्टिकल कार्य के अवसर कम मिलते हैं।

    इसके अलावा कई बार उम्मीदवार प्रौद्योगिकी लागत और इंटरनेट की समस्या के चलते भी ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से दूरी बना लेते हैं।

    जानकारी

    क्या है सही विकल्प?

    अगर आप नौकरी के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं तो किसी प्रतिष्ठित संस्थान से ऑनलाइन MBA कार्यक्रम करना अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, कार्यक्रम में प्रवेश से पहले संस्थान की प्रतिष्ठा और कैंपल प्लेसमेंट के बारे में जानकारी जरूर जुटाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑनलाइन शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    अब तक किन सितारों ने संभाली है 'कौन बनेगा करोड़पति' की मेजबानी? अमिताभ बच्चन
    IPL: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रसिद्ध खिलाड़ी जिन्होंने केवल 1 मैच खेला इंडियन प्रीमियर लीग
    जैविक उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है विटामिन-D, अध्ययन में खुलासा लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान के मददगार तुर्की को भारत का संदेश, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को भी सुनाया PoK

    ऑनलाइन शिक्षा

    ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम शुरू करने के लिए UGC ने 7 और संस्थानों को दी इजाजत uUGC
    ISRO दे रहा है फ्री ऑनलाइन कोर्स का मौका​, घर बैठे करें अंतरिक्ष की पढ़ाई ISRO
    कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके शिक्षा
    अब दो पूर्णकालिक डिग्री एक साथ कर सकेंगे छात्र, UGC ने किया ऐलान विश्वविद्यालय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025