NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / अगर ISRO में करना चाहते हैं नौकरी, तो यहां से लें पूरी जानें
    अगली खबर
    अगर ISRO में करना चाहते हैं नौकरी, तो यहां से लें पूरी जानें

    अगर ISRO में करना चाहते हैं नौकरी, तो यहां से लें पूरी जानें

    लेखन मोना दीक्षित
    Aug 28, 2019
    10:13 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे सफल अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक है।

    साइंस स्ट्रीम के कई युवा भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी से जुड़ने का सपना देखते हैं, क्योंकि यह दिलचस्प और अच्छे अवसर प्रदान करता है।

    हालांकि अधिकांश उम्मीदवार इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि वे इसरो में कैसे जा सकते हैं।

    आज इस लेख हमने आपको ISRO में शामिल होने के बारे में सारी जानकारी दी है।

    पढ़ाई

    स्नातक किए उम्मीदवारों की होती है भर्ती

    ISRO का मुख्यालय बेंगलुरु में 15 अगस्त, 1969 को स्थापित किया गया था। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के तहत कई संगठन हैं।

    यह नवीन तकनीकों के विकास से लेकर स्पेस एक्सप्लोरेशन और उससे आगे के लिए आवश्यक बुनियादी ढाँचे तक के विभिन्न चुनौतीपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

    युवा स्नातक किए उम्मीदवारों को आमतौर पर इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर विज्ञान, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग आदि जैसे क्षेत्रों में वैज्ञानिक/इंजीनियर के रूप में भर्ती किया जाता है।

    तरीका

    12वीं के बाद दो तरीके से जा सकते हैं ISRO में

    नॉन मेडिकल साइंस स्ट्रीम के साथ 12वीं पास करने के बाद छात्रों के पास ISRO में शामिल होने के लिए दो तरीके हैं।

    पहला तरीका यह है कि वे इंजीनियरिंग कर सकते हैं और अंतरिक्ष एजेंसी में शामिल होने के लिए ISRO केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (ICRB) परीक्षा को पास कर सकते हैं।

    इसके साथ ही वे ISRO में सीधी भर्ती के लिए भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (IIST), तिरुवनंतपुरम में प्रवेश ले सकते हैं।

    योग्यता

    ISRO ICRB परीक्षा के लिए होनी चाहिए ये पात्रता

    ISRO ICRB परीक्षा इंजीनियरिंग में स्नातक करने वाले उम्मीदवारों को अंतरिक्ष एजेंसी में वैज्ञानिक के पद पर भर्ती होने का मौका प्रदान करती है।

    इसमें दो चरण राष्ट्रीय स्तर की लिखित परीक्षा (ऑफलाइन मोड) और एक व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI) शामिल हैं।

    इसके लिए न्यूनतम योग्यता कम से कम 65% नंबर या 6.84 CGPA के साथ B.E/B.Tech किया हो या अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

    इसके लिए आयु सीमा 30 वर्ष है।

    संस्थान

    IIST में ले सकते हैं प्रवेश

    12वीं के बाद छात्र JEE मेन्स और एडवांस में अच्छे रैंक के साथ IIST में भी प्रवेश पा सकते हैं। जबकि IIST सीधी ISRO भर्ती प्रदान करता है। इसके लिए उम्मीदवारों को कुछ शर्तों को पूरा करना होगा।

    ISRO काउंसलिंग के लिए पात्र होने के लिए, IIST से स्नातक करने वालों को 7.5 CGPA से ऊपर स्कोर करना होगा।

    हालांकि सभी पात्र उम्मीदवार ISRO में नहीं जा सकते, क्योंकि भर्ती उपलब्ध रिक्तियों की संख्या पर भी निर्भर करती है।

    अन्य तरीका

    इस तरीके से भी हो सकते भर्ती

    ISRO के पास एक "liveregister" भी है, जहां संबंधित क्षेत्रों में रिसर्च-अनुभवी PG/PHD उम्मीदवार संभव भर्ती के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

    जब भी एक उपयुक्त रिक्ति आती है, तो योग्य रजिस्टर उम्मीदवारों का चयन के लिए विचार किया जा सकता है।

    कभी-कभी ISRO लिखित और स्किल परीक्षणों के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अधिसूचना भी जारी करता है।

    ऐसे में आवश्यक योग्यता, आयु सीमा पर आपकी भर्ती निर्भर हो सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ISRO
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    ISRO

    ISRO का एक और कारनामा, सफलतापूर्वक लॉन्च किए 31 सैटेलाइट ISRO उपग्रह लॉन्च
    ISRO ने लॉन्च किया भारत का सबसे भारी सैटेलाइट GSAT-11, हाई-स्पीड इंटरनेट में करेगा मदद ISRO उपग्रह लॉन्च
    ISRO आज लॉन्च करेगा GSAT-7A, बढ़ेगी भारतीय वायुसेना की ताकत भारतीय वायुसेना
    ISRO के 'गगनयान' मिशन को सरकार की मंजूरी, अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे तीन भारतीय भारत की खबरें

    शिक्षा

    12वीं के बाद फिजियोथेरेपी में बनाएं एक बेहतरीन करियर, इन कॉलेज से करें पढ़ाई करियर
    कॉमर्स से 12वीं करने के बाद इन क्षेत्रों में बनाएं अपना बेहतरीन करियर करियर
    आज का इतिहास: जानें 21 अगस्त की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    SSC-CGL और SBI PO के बारे में सारी जानकारी यहां से लें, दूर करें कन्फ्यूजन करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025