NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 21 सितंबर का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    अगली खबर
    आज का इतिहास: 21 सितंबर का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: 21 सितंबर का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    Sep 21, 2019
    08:09 am

    क्या है खबर?

    इतिहास के बारे में सबको पता होना चाहिए। चाहे आप UPSC की तैयारी कर रहे हों या आप किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हों।

    आपको इतिहास के बारे में पढ़ना चाहिए। आपको भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया के इतिहास के बारे में भी पढ़ना चाहिए।

    हम आपके लिए रोज एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में बताता है।

    आइए आज जानें 21 सितंबर का इतिहास।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    बहादुर शाह द्वितीय ने 21 सितंबर, 1857 को अंग्रेजों के सामने आत्मसमर्पण किया।

    183 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आए चक्रवाती तूफान से 21 सितंबर, 1938 को न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत हुई।

    प्रसिद्ध भारतीय तैराक मिहिर सेन ने 21 सितंबर, 1966 को बास्फोरस की खाड़ी को पार करके एक और कीर्तिमान अपने नाम किया।

    भारत एवं ब्रिटेन के बीच अच्छे संबंध के लिए 21 सितंबर, 2000 को 'लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी' की स्थापना हुई।

    जानकारी

    माल्टा ने हासिल की ब्रिटेन से स्वतंत्रता

    अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी 21 सितंबर, 1905 को गठित हुई। 'माय विकली रीडर' मैगज़ीन की शुरुआत 21 सितंबर, 1928 को हुई। बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने 21 सितंबर, 1942 को अपनी पहली उड़ान भरी थी। माल्टा ने 21 सितंबर, 1964 को ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    प्रसिद्ध लेखक व इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्स का जन्म 21 सितंबर, 1866 को हुआ था।

    भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और सौराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर का जन्म 21 सितंबर, 1905 को हुआ था।

    अमेरिकी अभिनेता, कॉमेडियन, फिल्म निर्माता और लेखक बिल मरे का जन्म 21 सितंबर, 1950 को हुआ था।

    एंटीगुआ के एक पूर्व क्रिकेटर कर्टली एम्ब्रोस का जन्म 21 सितंबर, 1963 को हुआ था।

    भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर, 1980 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    एक स्कॉटिश ऐतिहासिक उपन्यासकार, कवि, नाटककार और इतिहासकार वाल्टर स्कॉट का निधन 21 सितंबर, 1832 को हुआ था।

    जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेनहावर का निधन 21 सितंबर, 1860 को हुआ था।

    भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और संसद के पूर्व सदस्य अमरनाथ विद्यालंकार का निधन 21 सितंबर, 1985 को हुआ था।

    अमेरिकी ट्रैक और फील्ड एथलीट फ्लोरेंस ग्रिफिथ जॉयनर का निधन 21 सितंबर, 1998 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    शिक्षा

    MMRDA नॉन-एग्जीक्यूटिव के लिए एक हजार से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण करियर
    JSSC Recruitment 2019: CGL परीक्षा के लिए जारी हुई अधिसूचना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन झारखंड
    अगर बनना चाहते हैं हाई कोर्ट के जज, तो ऐसे करें अपने सपने को साकार करियर
    भाई के सपने को सच करने के लिए छोड़ी नौकरी, फिर बने IAS अधिकारी IAS अधिकारी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025