NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान?
    अगली खबर
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान?
    रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक 14 लाख से ज्यादा सैनिक हताहत हुए हैं

    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान?

    लेखन आबिद खान
    Jun 04, 2025
    07:40 pm

    क्या है खबर?

    रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में अब तक 14 लाख से ज्यादा सैनिक हताहत हुए हैं। सामरिक एवं अंतरराष्ट्रीय अध्ययन केंद्र (CSIS) ने ये जानकारी दी है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि युद्ध में रूस के करीब 10 लाख और यूक्रेन के 4 लाख सैनिक हताहत हुए हैं। ये दूसरे विश्व युद्ध के बाद से दोनों देशों का सबसे बड़ा संघर्ष है।

    बता दें कि रूस ने फरवरी, 2022 में यूक्रेन पर पूर्ण आक्रमण किया था।

    रूस

    रूस को उम्मीद से ज्यादा नुकसान

    रिपोर्ट में कहा गया है कि हर पहलू में अधिक शक्तिशाली होने के बावजूद रूस ने युद्ध की भारी कीमत चुकाई है।

    रूस के जो 10 लाख सैनिक हताहत हुए हैं, उनमें से करीब ढाई लाख रूसी सेना के नियमित सैनिक थे।

    हालांकि, नुकसान का सटीक आंकलन मुश्किल हैं, क्योंकि अक्सर रूस नुकसान का आंकड़ा कम बताता है और यूक्रेन हताहतों के आंकड़े जारी नहीं करता है।

    यह आंकड़े अमेरिकी और ब्रिटिश सरकार के अनुमानों पर आधारित है।

    रूसी सेना

    बीते एक साल से रूसी सेना लगभग ठहरी हुई

    रिपोर्ट के मुताबिक, बीते एक साल से रूस की सेना कुछ स्थानों पर एक दिन में 165 फीट ही आगे बढ़ी हैं।

    जनवरी 2024 से रूस ने यूक्रेनी क्षेत्र के 1 प्रतिशत से भी कम पर कब्जा किया है।

    रूस यूक्रेन के लगभग 19 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण रखता है। इसमें से 12 प्रतिशत 2014 में क्रीमिया पर कब्जा करने के दौरान ही मिल गया था। यानी 3 सालों में रूस ने केवल 7 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा किया है।

    नुकसान

    रूस ने एक तिहाई बमवर्षक और निगरानी विमान खोए

    रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने 10 लाख सैनिकों के अलावा, काला सागर बेड़े का लगभग एक तिहाई, लम्बी दूरी के बमवर्षक और निगरानी बेड़े का एक तिहाई और अपने कुछ शीर्ष जनरलों को भी खो दिया है।

    CSIS रिसर्च के सह-लेखक सेठ जी जोन्स ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा, "रूसी अभियान आधुनिक इतिहास में सबसे धीमे अभियानों में से एक है।रूस तभी जीत सकता है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन को समर्थन देना बंद कर दें।"

    यूक्रेन

    यूक्रेन ने तेज किए हमले

    रूस और यूक्रेन में युद्धविराम चर्चा के बीच यूक्रेन ने हमले तेज कर दिए हैं।

    एक जून को यूक्रेन ने रूस के 5 एयरबेस पर ड्रोन से हमला किया था। इनमें रूस के 41 लड़ाकू और बमवर्षक विमान नष्ट हो गए। हालिया समय में यूक्रेन का रूस पर ये सबसे बड़ा हमला है।

    वहीं, यूक्रेन ने रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाला पुल भी उड़ा दिया है। इसे पानी के नीचे विस्फोटक लगाकर उड़ाया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध
    यूक्रेन

    ताज़ा खबरें

    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025
    गैर-वेतनभोगी भी ले सकते हैं पर्सनल लोन, जानिए क्या-क्या मांग सकती हैं बैंक  लोन
    IPL 2025 में कैसा रहा PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025

    रूस समाचार

    डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को दी चेतावनी, बोले- यूक्रेन युद्धविराम रूस के लिए रोकना विनाशकारी डोनाल्ड ट्रंप
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्धविराम के समर्थन में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्यों दिया धन्यवाद?  व्लादिमीर पुतिन
    पोलैंड के उपविदेश मंत्री का दावा, प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को परमाणु हथियार उपयोग से रोका पोलैंड
    यूक्रेन युद्ध विराम पर पुतिन और ट्रंप की होगी बातचीत, जानिए क्या चाहते हैं रूसी राष्ट्रपति? अमेरिका

    यूक्रेन युद्ध

    डोनाल्ड ट्रंप ने वोलोडिमीर जेलेंस्की को तानाशाह बताया, कहा- मामूली सफल कॉमेडियन ने अमेरिका को उकसाया डोनाल्ड ट्रंप
    रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, एकसाथ दागे रिकॉर्ड 267 ड्रोन रूस समाचार
    रूस-यूक्रेन युद्ध के 3 साल पूरे, जानिए दोनों देशों पर क्या पड़ा प्रभाव रूस समाचार
    अमेरिका ने बदली अपनी नीति, संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन की जगह रूस का समर्थन अमेरिका

    यूक्रेन

    रूस ने परमाणु रक्षा बल के प्रमुख की हत्या में उज्बेक नागरिक को गिरफ्तार किया रूस समाचार
    रूस के कजान में ​​​​​​​इमारतों से टकराए ड्रोन, यूक्रेन ने किया 9/11 जैसा हमला रूस समाचार
    रूस: ड्रोन हमले की धमकियों के बीच पुल्कोवो हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन स्थगित रूस समाचार
    डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच जल्द हो सकती है बैठक, खत्म होगा यूक्रेन युद्ध?  अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025