Page Loader
MMRDA नॉन-एग्जीक्यूटिव के लिए एक हजार से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण

MMRDA नॉन-एग्जीक्यूटिव के लिए एक हजार से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण

Sep 14, 2019
02:46 pm

क्या है खबर?

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने नॉन एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए ये एक अच्छा अवसर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य माध्यम से आवेदन नहीं किया जा सकता है। MMRDA भर्ती 2019 से जुड़ी अधिक जानकारी जैसे आवेदन, पात्रता आदि के लिए ये लेख पढ़ें।

तिथियां

16 सितंबर से करें आवेदन

MMRDA भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर, 2019 से शुरू हो जाएगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 अक्टूबर, 2019 है। MMRDA ने कुल 1,053 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उम्मीदवारों का चयन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा, लेकिन साक्षात्कार केवल कुछ ही पदों के लिए आयोजित किया जाएगा।

पात्रता

क्या होनी चाहिए योग्यता

किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले उसके लिए मांगी गई पात्रता जांच लें। उसके बाद अगर आप सभी पात्रता को पूरा करते हैं, तभी आवेदन करें। सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किया होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को काम करने का अनुभव होना चाहिए। पात्रता की अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक से अधिसूचना पढ़ें।

आवेदन प्रक्रिया

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mmrda.maharashtra.gov.in पर जाना होगा। अब होम पेज पर इस भर्ती के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक नई विंडों खुलकर आएगी, उसमें मांगे जा रहे विवरण जैसे नाम, पता आदि भरकर आवेदन करें। आवेदन पत्र सबमिट करने से पहले अपने द्वारा भरी गई जानकारी जरुर जांच लें और आवेदन का प्रिंट आउट निकाल लें।

जानकारी

यहां से प्राप्त करें अधिसूचना

इस भर्ती की अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं या हमारे द्वारा दी गई लिंक से भी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना देखने कि लिए यहां क्लिक करें।