NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / JSSC Recruitment 2019: CGL परीक्षा के लिए जारी हुई अधिसूचना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
    अगली खबर
    JSSC Recruitment 2019: CGL परीक्षा के लिए जारी हुई अधिसूचना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

    JSSC Recruitment 2019: CGL परीक्षा के लिए जारी हुई अधिसूचना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

    लेखन मोना दीक्षित
    Sep 14, 2019
    03:45 pm

    क्या है खबर?

    झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) की प्रतियोगी परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

    ये परीक्षा JSSC CGL के नाम से प्रसिद्ध है और स्नातक करने वाले उम्मीदवारों के बीच काफी लोकप्रिय है। हर साल इस परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में लोग आवेदन करते हैं।

    इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

    JSSC CGL की अधिक जानकारी जैसे पात्रता, आवेदन तिथि आदि के लिए ये लेख पढ़ें।

    तिथियां

    कब तक कर सकते हैं आवेदन

    इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर, 2019 से 17 अक्टूबर, 2019 तक चलेगी।

    आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर, 2019 है। फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर, 2019 है।

    JSSC ने कुल 1,140 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 362, ब्लॉक सप्लाई अधिकारी के 223, ब्लॉक कल्याण अधिकारी के 139, जोन निरीक्षक सह कानून के 170, कोऑपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर के 241 और योजना सहायक के 05 पद शामिल हैं।

    जानकारी

    देना होगा इतना आवेदन शुल्क

    आवेदन करने के लिए वैसे तो आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है, लेकिन झारखण्ड के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आप आवेदन पत्र में 24 अक्टूबर, 2019 से 26 अक्टूबर, 2019 तक सुधार कर सकते हैं।

    पात्रता

    क्या होनी चाहिए पात्रता

    किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले उस पद के लिए मांगी गई पात्रता जरुर जांच लें। उसके बाद अगर आप सभी पात्रता को पूरा करते हैं, तभी आवेदन करें।

    किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। वहीं अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

    पात्रता की अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक से अधिसूचना पढ़ें।

    चयन प्रक्रिया

    क्या है चयन प्रक्रिया

    JSSC CGL 2019 में पहले प्रारंभिक परीक्षा और फिर मुख्य परीक्षा होगी। दोनों परीक्षाओं में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। दोनों में सही आंसर के लिए तीन नंबर दिए जाएंगे और गलत आंसर के लिए एक नंबर काटा जाएगा।

    प्री परीक्षा में पांच सेक्शन होंगे। जिसके लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। जनरल स्टडीज से 30 प्रश्न, जनरल साइंस से 20, गणित से 20, मेंटल एबिलिटी से 20 और झारखण्ड संबंधित विषय से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।

    आवेदन प्रक्रिया

    कैसे करें आवेदन

    आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाना होगा।

    उसके बाद होम पेज पर इसके लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें।

    अब मांगे जा रहे विवरण जैसे नाम, पता आदि भरकर आवेदन करें।

    हम उम्मीदवारों को सलाह देंगे कि आवेदन पत्र सबमिट करने से पहले अपने द्वारा भरी गई जानकारी जरुर जांच लें और आवेदन का एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

    जानकारी

    यहां से प्राप्त करें आधिकारिक अधिसूचना

    भर्ती की अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं या आप हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL के इतिहास में RR की ओर से इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं सर्वाधिक शतक राजस्थान रॉयल्स
    वक्फ विधेयक पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- ये इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं वक्फ बोर्ड
    कांग्रेस की शिकायत पर भाजपा नेता अमित मालवीय और पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ FIR दर्ज अमित मालवीय
    MG विंडसर प्रो का एक्सक्लूसिव वेरिएंट लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत  MG मोटर्स

    झारखंड

    तीसरी शादी करने जा रहा शख्स हुआ गिरफ्तार तो अपनी जगह भाई को दूल्हा बनाकर भेजा देश
    जारी हुआ झारखंड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट, 99.2% के साथ प्रिया राज ने किया टॉप शिक्षा
    दो साल बाद घर लौटी महिला, अपहरण और हत्या के आरोप में पति को हुई जेल केदारनाथ
    झारखंडः शादी के खाने में गिरी छिपकली, खाना खाकर बीमार हुए 70 लोग देश

    शिक्षा

    Army Public School Recruitment 2019: PGT सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन करियर
    आज का इतिहास: आज है आशा भोंसले का जन्मदिन, जानें अन्य प्रमुख घटनाएं करियर
    UPPCL Recruitment 2019: जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए जानें विवरण नौकरियां
    IIM अहमदाबाद CBSE के प्रिंसिपल्स को देगा ट्रेनिंग, पांच दिन चलेगा कार्यक्रम CBSE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025