Page Loader
आज का इतिहास: जानें 09 अगस्त का इतिहास, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: जानें 09 अगस्त का इतिहास, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Aug 09, 2019
10:37 am

क्या है खबर?

इतिहास एक ऐसा विषय हैं, जिसके बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए। खास तौर पर अगर आप UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में सारी जानकारी देता है। आइए जानें 09 अगस्त की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि आदि के बारें में जानते हैं।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

वेबस्टर एशबर्टन संधि के तहत अमेरिका और कनाडा की सीमा 09 अगस्त, 1842 को निर्धारित की गई थी। थॉमस अल्वा एडिसन ने 09 अगस्त, 1892 को टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया था। अल्वा फिशर ने 09 अगस्त, 1910 को बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया था। मुंबई में 09 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के साथ 'करो या मरो' का नारा देने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 50 समर्थकों के साथ गिरफ्तार किए गए थे।

जानकारी

सिंगापुर बना स्वतंत्र राष्ट्र

सिंगापुर 09 अगस्त, 1965 को मलेशियाई संघ से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना। भारत और सोवियत संघ ने 09 अगस्त, 1971 में 20 साल की अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए। भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर 09 अगस्त, 1971 को हस्ताक्षर हुए।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

अंग्रेजी कवि, नाटककार और आलोचक जॉन ड्राइडन का जन्म 09 अगस्त, 1631 को हुआ था। उपन्यासकार शिवपूजन सहाय का जन्म 09 अगस्त, 1893 को हुआ था। ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का जन्म 09 अगस्त, 1909 को हुआ था। आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का जन्म 09 अगस्त, 1933 को हुआ था। हिंदी के साहित्यकार अभिमन्यु अनत का जन्म 09 अगस्त, 1937 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल शेरोन टेट का निधन 09 अगस्त, 1969 को हुआ था। जीवन में 30 वर्ष जेल में बिताने वाले स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोकनाथ चक्रवर्ती का निधन 08 अगस्त, 1970 को हुआ था। रूसी संगीतकार और पियानोवादक दिमित्री शोस्ताकोविच का निधन 09 अगस्त, 1975 को हुआ था। अमेरिकी गायक-गीतकार और गिटारवादक जैरी गार्सिया का निधन 09 अगस्त, 1995 को हुआ था। अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का निधन 09 अगस्त, 2016 को हुआ था।