NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: जानें 04 अक्टूबर का इतिहास, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    अगली खबर
    आज का इतिहास: जानें 04 अक्टूबर का इतिहास, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: जानें 04 अक्टूबर का इतिहास, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    Oct 04, 2019
    07:00 am

    क्या है खबर?

    देश-दुनिया में घटित कुछ प्रमुख घटनाओं की जानकारी छात्रों से लेकर युवा तक सबको होनी चाहिए।

    इससे आपकी जनरल नॉलेज तो बढ़ेगी ही। इसके साथ-साथ आपको इससे काफी जानकारी भी प्राप्त होगी।

    खासतौर पर जो लोग UPSC या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये जानना बहुत जरूरी होता है।

    आज के इस लेख में हम आपको 04 अक्टूबर के इतिहास के बारे में बताएंगे।

    भारत

    भारत की कुछ प्रमुख घटनाएं

    दक्षिण अफ्रिका सरकार की रंभेदी नीति का प्रतिरोध करने के लिए भारत ने 04 अक्टूबर, 1974 को डेविस कप में भाग लेने से इनकार किया।

    पूर्व विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 04 अक्टूबर, 1977 को संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया, जो हिंदी में दिया गया यह पहला संबोधन था।

    पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की यात्रा के दौरान वित्तीय क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और स्विट्जरलैंड ने 04 अक्टूबर, 2011 को द्विपक्षीय समझौता किया।

    दुनिया

    दुनिया की प्रमुख घटनाएं

    नीदरलैंड से अलग होकर 04 अक्टूबर, 1830 को बेल्जियम साम्राज्य बना था।

    US ने 04 अक्टूबर, 1943 को जापानियों से सॉलोमन पर कब्जा कर लिया था।

    सोवियत संघ ने पहला उपग्रह स्पुतनिक 04 अक्टूबर, 1957 को सफलता पूर्वक अंतरिक्ष में भेजा था।

    क्यूबा और हैती में 04 अक्टूबर, 1963 को चक्रवाती तूफान 'फ्लोरा' से छह हजार लोगों की जान चली गई थी।

    पाकिस्तान में शाहीन प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण 04 अक्टूबर, 2002 को किया गया था।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म 04 अक्टूबर, 1857 को हुआ था।

    हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार रामचन्द्र शुक्ल का जन्म 04 अक्टूबर, 1884 को हुआ था।

    भारतीय प्रशासनिक सेवा'में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की पूर्व राज्यपाल सरला ग्रेवाल का जन्म 04 अक्टूबर, 1927 को हुआ था।

    भारतीय गायक और संगीतकार, बंगाली संगीत की विशेषज्ञ संध्या मुखोपाध्याय का जन्म 04 अक्टूबर, 1931 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    जर्मन सैद्धांतिक थ्योरेटिकल फिजिसिस्ट मैक्स प्लैंक का निधन 04 अक्टूबर, 1947 को हुआ था।

    अपने युग की सबसे सफल रॉक स्टार जेनिस जॉप्लिन का निधन 04 अक्टूबर, 1970 को हुआ था।

    अंग्रेजी हास्य अभिनेता, लेखक और ब्रिटिश सर्जिकल कॉमेडी समूह मोंटी पायथन के छह सदस्यों में से एक ग्राहम चैपमैन का निधन 04 अक्टूबर, 1989 को हुआ था।

    अमेरिकी एयरोस्पेस इंजीनियर, परीक्षण पायलट, संयुक्त राज्य वायु सेना के पायलट गॉर्डन कूपर का निधन 04 अक्टूबर, 2004 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    शिक्षा

    12वीं के बाद डेंटिस्ट बनकर ऐसे बनाएं बेहतर करियर, करें ये कोर्स करियर
    UPSRTC Recruitment 2019: बस कंडक्टर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन उत्तर प्रदेश
    UPSC CSE Mains: उत्तर लिखते समय इन बातों का रखें ध्यान, कर पाएंगे अच्छा स्कोर UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    इन टिप्स को अपनाकर बिना ध्यान भटकाए अपनी पढ़ाई पर करें फोकस, मिलेगी सफलता परीक्षा तैयारी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025