NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / 12वीं के बाद डेंटिस्ट बनकर ऐसे बनाएं बेहतर करियर, करें ये कोर्स
    अगली खबर
    12वीं के बाद डेंटिस्ट बनकर ऐसे बनाएं बेहतर करियर, करें ये कोर्स

    12वीं के बाद डेंटिस्ट बनकर ऐसे बनाएं बेहतर करियर, करें ये कोर्स

    लेखन मोना दीक्षित
    Sep 23, 2019
    03:03 pm

    क्या है खबर?

    स्कूल पूरा होने के बाद ज्यादातर छात्र एक ऐसा करियर विकल्प चुनना चाहते हैं, जिसमें अच्छा स्कोप हो।

    12वीं (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) करने के बाद छात्रों के बीच MBBS करना काफी लोकप्रिय विकल्प है, लेकिन MBBS करना इतना आसान नहीं है।

    इसके अलावा भी कई अन्य विकल्प हैं, जो आप चुन सकते हैं। आप डेंटिस्ट की डिग्री प्राप्त करके दांतों के डॉक्टर बन सकते हैं और एक अच्छा भविष्य बना सकते हैं।

    आइए जानें कैसे बनें डेंटिस्ट।

    डिग्री

    BDS में लें प्रवेश

    डेंटिस्ट बनने के लिए आपको बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) डिग्री प्राप्त करनी होगी।

    भारत में विभिन्न टॉप मेडिकल कॉलेज BDS पाठ्यक्रम में प्रवेश देते हैं। 12वीं में (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी) में 50% नंबर प्राप्त करने वाले छात्र इसमें प्रवेश लेने के पात्र हैं।

    इसके लिए आपको प्रवेश परीक्षा में शामिल होना होगा। आप NEET, MU OET, DUMET, AIPMT और COMEDK में शामिल होकर इसमें प्रवेश ले सकते हैं।

    इसके बाद आप मास्टर डिग्री भी कर सकते हैं।

    स्कोप

    क्या है स्कोप?

    एक अच्छा डेंटिस्ट बनने के लिए आपको काफी मेहनत करनी होगी।

    आज के समय में इसका काफी स्कोप है। आप किसी अच्छे डेंटिस्ट के तहत 6-7 महीने की ट्रेनिंग लेकर ज्ञान और अनुभव प्राप्त करने के बाद अपना स्वयं का डेंटल क्लिनिक शुरू कर सकते हैं।

    साथ ही आप किसी प्राइवेट या सरकारी अस्पताल में एक डेंटिस्ट के पद पर काम कर सकते हैं।

    BDS के बाद आप स्पेशलाइजेशन के लिए डेंटल स्पेशलिस्ट का विकल्प चुन सकते हैं।

    जानकारी

    इन स्किल्स का होना है जरुरी

    डेंटिस्ट को कड़ी मेहनत, डेडिकेशन और फोकस की बहुत जरुरत होती है, क्योंकि एक डेंटिस्ट को एक बहुत छोटी सी जगह में यानी व्यक्ति के मुंह के अंदर काम करना पड़ता है। इसलिए उनको अपने कंसंट्रेशन को अच्छा करना चाहिए।

    कॉलेज

    ये हैं टॉप कॉलेज

    किसी भी डिग्री में प्रवेश लेने से पहले आपको अच्छे कॉलेज की जांच करनी चाहिए, क्योंकि कॉलेज में आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है। अगर आप अच्छे कॉलेज में प्रवेश नहीं लेंगे, तो कुछ नहीं सीख पाएंगे।

    BDS के टॉप कॉलेजों में मौलाना आजाद डेंटल कॉलेज ऑफ साइंसेज (MAIDS) नई दिल्ली, गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मुंबई, मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल औरंगाबाद और SDM कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल कर्नाटक शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    शिक्षा

    आज का इतिहास: 17 सितंबर का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज नरेंद्र मोदी
    UPSC IES ESE के लिए इन ऐप्स से करें तैयारी, मिलेगी सफलता करियर
    IIT दिल्ली ने जारी की JEE एडवांस्ड 2020 की परीक्षा तिथि, जानें क्या है पूरा शेड्यूल IIT-दिल्ली
    SSC Recruitment 2019: स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन नौकरियां
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025