NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC की तैयारी के लिए विषयवार महत्वपूर्ण किताबों के बारे में जानिए
    अगली खबर
    UPSC की तैयारी के लिए विषयवार महत्वपूर्ण किताबों के बारे में जानिए
    UPSC की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण किताबें (तस्वीरः फ्रीपिक)

    UPSC की तैयारी के लिए विषयवार महत्वपूर्ण किताबों के बारे में जानिए

    लेखन राशि
    Jun 23, 2023
    06:28 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सही अध्ययन सामग्री का चुनाव करना बेहद जरूरी होता है।

    आज के दौर में बाजार अलग-अलग किताबों से भरा है। ऐसे में उम्मीदवार भ्रमित हो जाते हैं।

    गलत किताबें पढ़ने से समय बर्बाद होता है और सफलता की संभावनाएं कम होती हैं।

    आइए जानते हैं प्रारंभिक परीक्षा के अलग-अलग विषयों के लिए कौनसी किताबें महत्वपूर्ण हैं।

    भारतीय

    भारतीय राजव्यवस्था और संविधान के लिए किताबें

    भारतीय राजव्यवस्था और संविधान के लिए तैयारी की शुरुआत NCERT किताबों से करें। कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक की NCERT किताबें पढ़ें।

    कक्षा 9 की लोकतांत्रिक राजनीति भाग 1, कक्षा 10 की लोकतांत्रिक राजनीति भाग 2, कक्षा 11 की भारत का संविधान सिद्धांत और व्यवहार किताब बहुत अच्छे से पढ़ें।

    इसके बाद एम लक्ष्मीकांत की भारतीय राजव्यवस्था किताब का इस्तेमाल करें। संविधान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए अखबार पढ़ें।

    भारतीय इतिहास

    इतिहास और संस्कृति के लिए किताबें

    भारतीय इतिहास के लिए कक्षा 11 और कक्षा 12 की इतिहास की NCERT किताब पढ़ें।

    आधुनिक भारत के लिए विपिन चंद्र की भारत का स्वतंत्रता संघर्ष, आधुनिक भारत का इतिहास या राजीव अहीर की स्पेक्ट्रम भारत का इतिहास नामक किताब पढ़ें।

    प्राचीन भारत के लिए आरएस शर्मा की भारत का प्राचीन इतिहास नामक किताब का इस्तेमाल करें।

    कला और संस्कृति के लिए 11वीं और 12वीं की NCERT किताबें और नितिन सिंघानिया की भारतीय कला और संस्कृति नामक किताब पढें।

    भूगोल

    भूगोल और अर्थशास्त्र के लिए किताबें

    भूगोल के लिए 6वीं से 12वीं तक की सभी NCERT किताबें पढ़ें।

    आगे की तैयारी के लिए एटलस, गो चेंग लियोंग की भौतिक और मानव भूगोल और भारतीय भूगोल, माजिद हुसैन की भारत का भूगोल और मानव भूगोल, सविंद्र सिंह की भौतिक भूगोल किताब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    अर्थशास्त्र के लिए 11वीं और 12वीं की NCERT किताब पढ़ें और रमेश सिंह की भारतीय अर्थव्यवस्था, नितिन सिंघानिया की सिविल सेवा के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था नामक किताब का इस्तेमाल करें।

    विज्ञान

    विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण के लिए किताबें

    उम्मीदवार 6वीं से लेकर 10वीं तक की विज्ञान की NCERT किताबें पढ़ें और 11वीं-12वीं की केमेस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी के महत्वपूर्ण पाठ पढ़ लें। इसके बाद TMH की साइंस एंड टेक्नोलॉजी किताब का उपयोग करें।

    पर्यावरण और जैव विविधता विषय के लिए ICSE बोर्ड की 9वीं और 10वीं की किताबें और कक्षा 12 की जीव विज्ञान की NCERT किताब पढ़ें। अच्छी तैयारी के लिए शंकर IAS की किताब का इस्तेमाल करें।

    करेंट

    करेंट अफेयर्स और CSAT की तैयारी

    करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से अखबार पढ़ें।

    इसके अलावा विजन IAS, ओनली IAS, दृष्टि जैसे कोचिंग की करेंट अफेयर्स मैगजीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूट टेस्ट (CSAT) में गणित की तैयारी के लिए आर एस अग्रवाल की गणित, दृष्टि IAS की गणित की किताब का इस्तेमाल करें।

    रीजनिंग की तैयारी के लिए दृष्टि की तर्कशक्ति, अरिहंत की मास्टर रीजनिंग जैसे किताबें पढ़ें। अंग्रेजी के लिए अरिहंत और एसचंद की किताबें पढ़ें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC: 2017 के टॉपर अनुदीप ने चुना था मानव विज्ञान, जानिए कैसे करें तैयारी परीक्षा तैयारी
    UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं पर्यावरण और जैव विविधता के ये टॉपिक परीक्षा तैयारी
    UPSC ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम, शीर्ष 4 में सभी लड़कियां परीक्षा परिणाम
    UPSC: मुख्य परीक्षा के लिए ऐसे करें कानून वैकल्पिक विषय की तैयारी परीक्षा तैयारी

    परीक्षा तैयारी

    UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं कला और संस्कृति खंड के ये टॉपिक UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए जरूर पढ़ें संविधान के ये प्रमुख अनुच्छेद और अनुसूची UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऐसे करें भूगोल और अंतरराष्ट्रीय संबंध जैसे विषयों का रिवीजन UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC प्रारंभिक परीक्षा में सिर्फ 2 दिन बाकी, ऐसे करें इतिहास, अर्थशास्त्र और राजव्यवस्था का रिवीजन UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025