Page Loader
इंजीनियरिंग करने के इच्छुक छात्र 12वीं के बाद JEE समेत दें सकते हैं ये प्रवेश परीक्षाएं

इंजीनियरिंग करने के इच्छुक छात्र 12वीं के बाद JEE समेत दें सकते हैं ये प्रवेश परीक्षाएं

Dec 16, 2019
06:08 pm

क्या है खबर?

आज के समय में सभी एक ऐसा करियर विकल्प चुनना चाहते हैं, जिसमें वे अच्छा करियर बना सकें। 12वीं करने के बाद छात्रों के बीच इंजीनियरिंग एक लोकप्रिय करियर विकल्प है। भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए उम्मीदवार विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होते हैं। वहीं कई लोगों को प्रवेश परीक्षा के बारे में पता नहीं होता है। इसलिए आज हम आपको कुछ टॉप इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के बारे में बताने वाले हैं।

#1

JEE मेन में हों शामिल

साइंस से 12वीं करने के बाद इंजीनियरिंग के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एक लोकप्रिय परीक्षा है। नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) साल में दो बार JEE मेन का आयोजन करता है। JEE के माध्यम से देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे IITs, NITs आदि में प्रवेश दिया जाता है। NTA JEE मेन का आयोजन 06-09 जनवरी, 2020 तक कर रहा है। JEE मेन को पास करने के बाद उम्मीदवारों को JEE एडवांस्ड में शामिल होना होगा।

#2

VITEEE भी है काफी लोकप्रिय

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) B.Tech और BDes पाठ्यक्रम में छात्रों को प्रवेश देने के लिए वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (VITEEE) का आयोजन करता है। आगामी वर्ष में परीक्षा का आयोजन 13-19 अप्रैल, 2020 तक किया जाएगा। इसके लिए साइंस से 12वीं करने वाले छात्र आवेदन करने के पात्र हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अभी चल रही है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

#3

MET द्वारा लें प्रवेश

मणिपाल विश्वविद्यालय मणिपाल एंट्रेंस टेस्ट (MET) के माध्यम से B.Tech पाठ्यक्रम में प्रवेश देता है। इसे MU OET भी कहा जाता है। परीक्षा ऑनलाइन मोड में अप्रैल और मई के महीने में आयोजित की जाती है। इसके लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आपको आवेदन करने के लिए आवेदन फीस का भी भुगतान करना होगा।

जानकारी

KIITEE है अच्छा विकल्प

कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) B.Tech सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक कॉमन प्रवेश परीक्षा का आयोजन करता है। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च, 2020 तक चलेगी। परीक्षा की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

#5

LPU NEST भी है काफी लोकप्रिय परीक्षा

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) B.Tech पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए NEST का आयोजन करती है। ये एक राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा के दो उद्देश्य होते हैं। इसमें रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रवेश और स्कॉलरशिप दी जाती है। इस परीक्षा का आयोजन वर्ष में एक से अधिक बार किया जाता है। परीक्षा के पहले चरण का आयोजन 10-25 जनवरी, 2020 तक और दूसरे चरण का आयोजन 10-25 अप्रैल, 2020 तक होगा।