NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: क्या हुआ था 10 दिसंबर के इतिहास में, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    आज का इतिहास: क्या हुआ था 10 दिसंबर के इतिहास में, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    करियर

    आज का इतिहास: क्या हुआ था 10 दिसंबर के इतिहास में, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    December 10, 2019 | 07:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: क्या हुआ था 10 दिसंबर के इतिहास में, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    छात्रों को अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने में हमारे इस लेख से काफी मदद मिलेगी। खासतौर से उन छात्रों को अपनी जनरल नॉलेज पर ध्यान देना चाहिए, जो UPSC या अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इतिहास का पाठ्यक्रम बड़ा होता है, इसलिए उसे एक बार में पढ़ना मुश्किल है। हम आपके लिए रोज एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में बताता है। आइए 10 दिसंबर का इतिहास जानें।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    10 दिसंबर, 1961 को सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच राजनयिक संबंध समाप्त हुए थे। 10 दिसंबर, 1963 को अफ्रीकी देश जंजीबार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की थी। 10 दिसंबर, 1992 को गुजरात में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा शुरू हुई थी। 10 दिसंबर, 1994 को यासिर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 10 दिसंबर, 2002 को अमेरिका की वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस को दिवालिया घोषित किया।

    फ्रांस मीट्रिक सिस्टम अपनाने वाला दुनिया का पहला देश बना

    10 दिसंबर, 1799 को मीट्रिक सिस्टम अपनाने वाला फ्रांस दुनिया का पहला देश बना था। 10 दिसंबर, 1816 को डचो ने सुमात्रा पर दोबारा कब्जा किया था। 10 दिसंबर, 1947 को सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

    इनका होता है जन्मदिन

    10 दिसंबर, 1870 को प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार का जन्म हुआ था। 10 दिसंबर, 1878 को वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म हुआ था। 10 दिसंबर, 1888 को स्वतन्त्रता सेनानी प्रफुल्लचंद चाकी का जन्म हुआ था। 10 दिसंबर, 1908 को पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय पुरातत्व वैज्ञानिक हंसमुख धीरजलाल सांकलिया का जन्म हुआ था। 10 दिसंबर, 1960 को उत्तरी आयरिश अभिनेता, निर्देशक, फिल्म निर्माता केनेथ ब्रानघ का जन्म हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    10 दिसंबर, 1896 को नोबेल प्राइज के फाउंडर अल्‍फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन हुआ था। 10 दिसंबर, 1995 को स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का निधन हुआ था। 10 दिसंबर, 2001 को भारतीय अभिनेता अशोक कुमार का निधन हुआ था। 10 दिसंबर, 2009 को मराठी के लेखक, कवि एवं आलोचक दिलीप चित्रे का निधन हुआ था। 10 दिसंबर, 2005 को अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन, अभिनेता और लेखक रिचर्ड प्रायर का निधन हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा

    शिक्षा

    11वीं और इंजिनियरिंग की छात्राओं को मिल रही है ये स्कॉलरशिप, जल्द करें आवेदन करियर
    रेलवे भर्ती 2020: 10वीं पास और ITI वालों के लिए निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन नौकरियां
    इन वेबसाइट्स से प्राप्त करें परमानेंट से लेकर फ्रीलांस तक की जॉब करियर
    BHEL Recruitment 2019: अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन नौकरियां
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023