NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 31 जुलाई का इतिहास यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    अगली खबर
    आज का इतिहास: 31 जुलाई का इतिहास यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: 31 जुलाई का इतिहास यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    Jul 31, 2019
    06:07 am

    क्या है खबर?

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए।

    इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है।

    इतिहास की प्रमुख घटनाओं के बारे में आपको पता होना चाहिए। इसलिए हम एक ऐसा लेख लाएं है, जो आपको 31 जुलाई के इतिहास के बारे में बताएगा।

    आइए जानें।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश और तत्कालीन सोवियत रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने 31 जुलाई, 1991 को सामरिक शस्त्र कटौती संधि पर हस्ताक्षर किए थे।

    नेपाल की राजधानी काठमांडू में 31 जुलाई, 1992 को थाईलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 113 लोगों की जानें गईं।

    लोकसभा ने 31 जुलाई, 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया।

    उज़बेकिस्तान ने 31 जुलाई, 2005 को अमेरिका को अपने सैनिक अड्डे हटा लेने का आदेश दिया।

    जानकारी

    भारत और नेपाल ने शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए

    मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब ने 31 जुलाई, 1924 में रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 31 जुलाई, 1933 को हमेशा के लिए साबरमती आश्रम छोड़ा था। भारत और नेपाल ने 31 जुलाई, 1950 में शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म 31 जुलाई, 1880 को हुआ था।

    भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का जन्म 31 जुलाई, 1907 को हुआ था।

    प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया का जन्म 31 जुलाई, 1916 को हुआ था।

    भारतीय जादूगर पी सी सोरकर का जन्म 31 जुलाई, 1946 को हुआ था।

    प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मुमताज़ का जन्म 31 जुलाई, 1947 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    संयुक्त राज्य अमेरिका के 17 वें राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन का निधन 31 जुलाई, 1875 को हुआ था।

    अमेरिकी देश और लोकप्रिय संगीत गायक-गीतकार जिम रीव्स का निधन 31 जुलाई, 1964 को हुआ था।

    हिंदी फिल्मों के महान पार्श्र्व गायक मोहम्मद रफी का दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन 31 जुलाई, 1980 को हुआ था।

    अमेरिकी लेखक और सार्वजनिक बौद्धिक गोर विडाल का निधन 31 जुलाई, 2012 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    शिक्षा

    GATE के लिए इन वेबसाइट्स से करें ऑनलाइन कोर्स और कोचिंग परीक्षा तैयारी
    UPSC के ऑप्शनल विषय की लिस्ट में हो रही है मास कम्युनिकेशन की मांग UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    CBSE बोर्ड की 12वीं और 10वीं परीक्षा पैटर्न में होगा ये बदलाव, जानें CBSE
    आज का इतिहास: 24 जुलाई की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025