Page Loader
आज का इतिहास: जानें 30 मार्च का इतिहास, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: जानें 30 मार्च का इतिहास, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Mar 30, 2019
08:10 am

क्या है खबर?

UPSC परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए। साथ ही सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को भी इतिहास की समझ होनी चाहिए। देश-दुनिया में घटित कुछ प्रमुख घटनाओं की जानकारी छात्रों से लेकर सबको होनी चाहिए। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लेकर आते हैं जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में बताता है। आइए 30 मार्च की कुछ प्रमुख घटनाएं, पुण्यतिथि आदि के बारे में जानें।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

क्रिमिया नामक लड़ाई 30 मार्च, 1856 को पेरिस समझौते के साथ समाप्त हुई थी। राजस्थान राज्य की स्थापना 30 मार्च, 1949 को हुई थी और जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया था। फ्लोरिडा 30 मार्च, 1822 को अमेरिकी गणराज्य में शामिल हुआ था। बेहोशी की दवा के रूप में ईथर का पहली बार इस्तेमाल 30 मार्च, 1842 को हुआ था। ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधक कानून प्रभाव 30 मार्च, 2006 में आया था।

जानकारी

फ्रांस ने किया भूमिगत परमाणु परीक्षण

नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने 30 मार्च, 1982 को एसटीएस-3 मिशन पूरा किया था। फ्रांस ने 30 मार्च, 1963 को अल्जीरिया के इकर क्षेत्र में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था। पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 30 मार्च, 2003 को प्रतिबंध लगा था।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक विन्सेंट वैन गो का जन्म 30 मार्च, 1853 को हुआ था। बंगाली लेखक शरदेन्दु बंद्योपाध्याय का जन्म 30 मार्च, 1899 को हुआ था। अंग्रेजी रॉक एंड ब्लूज़ गिटारवादक और गायक एरिक क्लैप्टन का जन्म 30 मार्च, 1945 को हुआ था। भारतीय राजनीतिज्ञ राजीव प्रताप रूडी का जन्म 30 मार्च, 1962 को हुआ था। भारतीय फिल्म निर्देशक, लेखक, पटकथा लेखक और निर्माता अभिषेक चौबे का जन्म 30 मार्च, 1977 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

सिक्खों के आठवें गुरु हर किशन सिंह का निधन 30 मार्च, 1664 को हुआ था। ऑस्ट्रियाई दार्शनिक रुडोल्फ स्टेनर का निधन 30 मार्च, 1925 को हुआ था। प्रसिद्ध संगीतकार आनंद बख्शी का निधन 30 मार्च, 2002 को हुआ था। मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओ वी विजयन का निधन 30 मार्च, 2005 को हुआ था। आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का निधन 30 मार्च, 2006 को हुआ था।