NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: जानें 19 मार्च की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    करियर

    आज का इतिहास: जानें 19 मार्च की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: जानें 19 मार्च की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 19, 2019, 08:05 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: जानें 19 मार्च की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए हम रोज़ एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति को इतिहास की जानकारी होती है, तो लोग उससे कहते हैं कि वो UPSC परीक्षा की तैयारी करे। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि UPSC परीक्षा को पास करने के लिए इतिहास की भी अच्छी समझ होना जरूरी है। आइए आज जानते हैं क्या है 19 मार्च का इतिहास।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    लूमियर ब्रदर्स ने 19 मार्च, 1895 को अपने नए पैटेंट सिनेमेटोग्राफ से पहला फुटेज रिकॉर्ड किया था। अमेरिकी सीनेट ने 19 मार्च, 1920 को लीग ऑफ नेशंस में शामिल होने पर मतदान किया था। जर्मनी में नाजी और कम्युनिस्टों के बीच 19 मार्च, 1927 को खूनी संघर्ष हुआ। पहली बार एकेडमी अवार्ड का प्रसारण 19 मार्च, 1953 को टेलीविजन पर हुआ। कनाडा की राजधानी ओटावा में 19 मार्च, 1990 को महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई थी।

    पाकिस्तान ने किया शाहीन-II का सफल परीक्षण

    ब्रिटेन के उच्च सदन ने 19 मार्च, 2001 को संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया। अमेरिका ने 19 मार्च, 2004 को विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका था। पाकिस्तान ने 19 मार्च, 2005 में 'शाहीन-II' प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

    इनका होता है जन्मदिन

    भारतीय राजनेता नारायण भास्कर खरे का जन्म 19 मार्च, 1884 को हुआ था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अब्बास अली बेग का जन्म 19 मार्च, 1939 को हुआ था। भारतीय राजनेता चंद्रपाल सिंह यादव का जन्म 19 मार्च, 1959 को हुआ था। अमेरिकी अभिनेता, निर्माता ब्रूस विल्स का जन्म 19 मार्च, 1955 को हुआ था। भारतीय अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का जन्म 19 मार्च, 1984 को हुआ था। इन्होने भारत में #MeToo अभियान की शुरूआत की थी।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एम. ए. अय्यंगार का निधन 19 मार्च, 1978 को हुआ था। महान राजनेता जेबी कृपलानी का निधन 19 मार्च, 1982 को हुआ था। ब्रिटिश विज्ञान कथा लेखक आर्थर सी क्लार्क का निधन 19 मार्च, 2008 को हुआ था। भारतीय फ़िल्म अभिनेता नवीन निश्चल का निधन 19 मार्च, 2011 को हुआ था। वेस्टबोरो बैपटिस्ट चर्च के अमेरिकी मंत्री फ्रेड फेल्प्स का निधन 19 मार्च, 2014 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    सरकारी नौकरी: कुल 6,875 पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण बिहार
    GATE 2019 में असफल हुए उम्मीदवार चुन सकते हैं ये बेहतर विकल्प करियर
    BCA करने के बाद क्या करें? यहां से जानें क्या है आपके लिए बेहतर विकल्प करियर
    मनोहर पर्रिकर के निधन के कारण रद्द हुई परीक्षा, जानें नया शेड्यूल मनोहर पर्रिकर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023