NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / BCA करने के बाद क्या करें? यहां से जानें क्या है आपके लिए बेहतर विकल्प
    करियर

    BCA करने के बाद क्या करें? यहां से जानें क्या है आपके लिए बेहतर विकल्प

    BCA करने के बाद क्या करें? यहां से जानें क्या है आपके लिए बेहतर विकल्प
    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 18, 2019, 05:43 pm 1 मिनट में पढ़ें
    BCA करने के बाद क्या करें? यहां से जानें क्या है आपके लिए बेहतर विकल्प

    जो छात्र सूचना और प्रौद्योगिकी (Information and Technology) में एक उज्ज्वल करियर बनाना चाहते हैं, वे बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (BCA) करते हैं। BCA एक स्नातक स्तर की डिग्री है। BCA करने के बाद छात्र अक्सर कर इस सोच में होते हैं कि अब वे क्या करें। अब वे ऐसा कौन सा करियर विकल्प चुनें, जिससे उन्हें एक अच्छी नौकरी मिले। इसलिए आज हम एक ऐसा लेख लाएं हैं, जो आपो बताएगा BCA के बाद बेहतर करियर विकल्प बताएगा।

    MCA है एक बेहतर करियर विकल्प

    BCA के बाद आप मास्टर्स करने के लिए मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA) का विकल्प चुन सकते हैं। MCA में प्रवेश के लिए कई कॉलेज अपने स्तर पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन करते हैं। इसके साथ ही कई कॉमन प्रवेश परीक्षा जैसे BIT MCA, UPTU और NIT MCA Common Entrance Test आदि भी होती हैं। MCA में डिजाइन, जटिल कमर्शियल एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर, सिस्टम सॉफ्टवेयर और व्यवसाय प्रबंधन व गणित के बारे में सिखाया जाता है।

    MIM करके भी कर सकते हैं स्नातकोत्तर

    आपको मास्टर्स इन इनफार्मेशन मैनेजमेंट (MIM) मे एक संगठन में कैसे सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग का नेतृत्व किया जाता है, इसके बारे में सिखाया जाएगा। MIM दो वर्ष का पाठ्यक्रम होता है। ये छात्र को कौशल और ज्ञान प्रदान करता है, जिससे आप उपयोगकर्ताओं की आवश्यकता को समझ पाते हैं और उन्हें पूरा कर पाते हैं। इस के साथ ही इसमें आप नई तकनीकों को विकसित करना और सूचना परिसंपत्तियों (assets) को बनाए रखने के बारे में भी सीखते हैं।

    कर सकते हैं सरकारी नौकरी

    आप बैंकों में PO, नौसेना और सेना में SSC, कर्मचारी चयन आयोग, संघ लोक सेवा आयोग आदि में नौकरी कर सकते हैं। इसके अलावा आप पब्लिक सेक्टर की कंपनियों जैसे भेल, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया और NTPC में कई पदों पर काम कर सकते हैं।

    कंप्यूटर मैनेजमेंट में भी कर सकते हैं मास्टर्स

    मास्टर्स इन कंप्यूटर मैनेजमेंट (MCM) में भी आप एक बेहतर भविष्य बना सकते हैं। मास्टर्स इन कंप्यूटर मैनेजमेंट (MCM,) कंप्यूटर और मैनेजरियल स्किल का संयोजन है। ये पाठ्यक्रम छात्रों को मैनेजमेंट और कंप्यूटर की बुनियादी स्किल सेट प्रदान करता है। इसमें छात्रों को न केवल समस्या को समाप्त करने और जटिल कंप्यूटर अनुप्रयोगों (Applications) को बनाने में प्रशिक्षित किया जाता है, बल्कि की बेसिक मार्केटिंग मैनेजमेंट, वित्तीय मैनेजमेंट और ऑपरेशन्स मैनेजमेंट में भी प्रशिक्षित किया जाता है।

    MBA करके बनाएं अच्छा भविष्य

    जिन छात्रों के पास मैनेजरियल स्किल हैं, वे MBA का विकल्प चुन सकते हैं। जो छात्र BCA के बाद MBA करने की सोच रहे हैं, उन्हें उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के लिए IT को विशेषज्ञता (specialisation) के रूप में चुनना चाहिए। प्रीमियर प्रबंधन संस्थान जैसे IIM अहमदाबाद, IIM बैंगलोर, IIM कलकत्ता, MDI, XLRI, IIFT आदि MBA-IT कार्यक्रम प्रदान करते हैं। विशेषज्ञता के रूप में छात्र मार्केटिंग, वित्त और संचालन का विकल्प भी चुन सकते हैं।

    इन क्षेत्र में कर सकते हैं फ्रीलांसिंग

    BCA के बाद आप फ्रीलांसिंग भी कर सकते हैं। अगर प्रोग्रामिंग भाषा पर अच्छी पकड़ है, तो डिजाइनिंग में फ्रीलांसिंग के बारे में सोच सकते हैं। आप वेब डेवलपमेंट, ऐप डेवलपमेंट, ग्राफिक्स डिजाइनिंग और वेब डिजाइनिंग में फ्रीलांसर के रूप में काम कर सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    मनोहर पर्रिकर के निधन के कारण रद्द हुई परीक्षा, जानें नया शेड्यूल मनोहर पर्रिकर
    NCERT ने 9वीं के इतिहास की पाठ्यपुस्तक से हटाए तीन अध्याय CBSE
    आज का इतिहास: जानें 18 मार्च की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    UPSC 2019: तैयारी के लिए नोट्स बनाते समय इन खास बातों का जरूर रखें ध्यान UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023