NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 29 जून की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    अगली खबर
    आज का इतिहास: 29 जून की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: 29 जून की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    Jun 29, 2019
    11:29 am

    क्या है खबर?

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए।

    इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है।

    इतिहास की प्रमुख घटनाओं के बारे में आपको पता होना चाहिए। इसलिए हम एक ऐसा लेख लाएं है, जो आपको 29 जून के इतिहास के बारे में बताएगा।

    आइए जानें।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    यूनान, सर्बिया, मोन्टे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गारिया का युद्ध 29 जून, 1913 को आरंभ हुआ, जो दूसरे बाल्कान युद्ध के नाम से जाना जाता है।

    BBC के अध्यक्ष ने 29 जून, 1960 को घोषणा की थी कि संस्था का नया टेलीविज़न केंद्र टेलीविज़न जगत की दुनिया का 'हॉलीवुड' होगा।

    सोवियत संघ के विघटन के बाद पूर्वी देशों के सहयोग संगठन 'कामकोन' को 29 जून, 1991 को भंग कर दिया गया।

    जानकारी

    कनाडा में हुई रेलवे दुर्घटना

    सिकंदरबेग ने 29 जून, 1444 को ऑटोमन साम्राज्य की सेना को हरा दिया था। विलियम शेक्सपियर का ग्लोब 29 जून, 1613 में थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ था। कनाडा में 29 जून, 1864 को रेलवे दुर्घटना में 90 लोग मारे गए थे।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस का जन्म 29 जून, 1893 को हुआ था।

    भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का जन्म 29 जून, 1901 को हुआ था।

    युगोस्लावियाई कवि वास्को पोपा का जन्म 29 जून, 1922 को हुआ था।

    उत्तर प्रदेश के भारतीय राजनीतिज्ञ राम गोपाल यादव का जन्म 29 जून, 1946 को हुआ था।

    भारतीय संगीतकार कार्तिक राजा का जन्म 29 जून, 1973 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि माइकल मधुसूदन दत्त का निधन 29 जून, 1873 को हुआ था।

    भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री रहे सरदार बलदेव सिंह का निधन 29 जून, 1961 को हुआ था।

    भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का निधन 29 जून, 1966 को हुआ था।

    भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी.सुब्रह्मण्यम का निधन 29 जून, 2016 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    शिक्षा

    JEE Advanced: इस साल KVS के 1,019 छात्रों ने पास की JEE एडवांस परीक्षा करियर
    IFS अधिकारी को मिलने वाला वेतन, भत्ते आदि की पूरी जानकारी यहां से लें UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    आज का इतिहास: 23 जून का इतिहास यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    जारी हुआ UP पॉलिटेक्निक काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल, 27 जून से शुरू होगी काउंसलिंग उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025