
आज का इतिहास: जानें 28 मार्च की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
क्या है खबर?
जहां एक तरफ इतिहास के बारे में जानना कई लोगों को अच्छा लगता है, वहीं कई लोगों के लिए ये बहुत जरूरी भी होता है।
चाहे देश का इतिहास हो या दुनिया का, इसके बारें में सबको पता होना चाहिए, खासतौर पर उन लोगों को जो सरकारी नैकरी और UPSC आदि की तैयारी कर रहे हैं।
इसलिए हम आज आपको 28 मार्च की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिवस आदि के बारे में बताने वाले हैं।
आइए जानें।
प्रमख घटनाएं
कुछ प्रमख घटनाएं
पोलैंड का 28 मार्च, 1795 को विभाजन हुआ था।
फ्रांस ने 28 मार्च, 1809 को हुए मेडलिन युद्ध में स्पेन को हराया था।
फ्रांस और ब्रिटेन ने 28 मार्च, 1854 को रूस के खिलाफ क्रीमिया युद्ध की घोषणा की थी।
विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 28 मार्च, 1891 को आयोजित की गई थी।
सुमात्रा द्वीप में 28 मार्च, 2005 को भूकंप ने पूरे इंडोनेशिया को हिला दिया था। यह भूकंप सन 1965 के बाद आने वाला चौथा सबसे बड़ा भूकंप था।
जानकारी
सोवियत रूस ने किया परमाणु परीक्षण
इंग्लैंड के पास 28 मार्च, 1964 को पहला समुद्री डाकू रेडियो स्टेशन बना था। तत्कालीन सोवियत रूस ने 28 मार्च, 1972 को परमाणु परीक्षण किया था। मोरारजी देसाई ने 28 मार्च, 1977 को भारत में सरकार बनाई थी।
जन्मदिन
इनका होता है जन्मदिन
प्रसिद्ध रूसी साहित्यकार मैक्सिम गोर्की का जन्म 28 मार्च, 1868 को हुआ था।
गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक गोरख प्रसाद का जन्म 28 मार्च, 1896 को हुआ था।
अमेरिकी पहलवान कर्ट हेनिग का जन्म 28 मार्च, 1958 को हुआ था।
भारतीय अभिनेता अक्षय खन्ना का जन्म 28 मार्च, 1975 को हुआ था।
पॉप गायिका लेडी गागा का जन्म 28 मार्च, 1986 को हुआ था।
पुण्यतिथि
इनकी होती है पुण्यतिथि
दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनीतिक कार्यकर्ता काला वेंकटराव का निधन 28 मार्च, 1959 को हुआ था।
सं.रा. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन 28 मार्च, 1969 को हुआ था।
भारतीय कलाकार फ्रांसिस न्यूटन सूजा का निधन 28 मार्च, 2002 को हुआ था।
भारतीय दार्शनिक वेथाथिरी महर्षि का निधन 28 मार्च, 2006 को हुआ था।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी बंसीलाल का निधन 28 मार्च, 2006 को हुआ था।