Page Loader
आज का इतिहास: 28 जनवरी का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 28 जनवरी का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Jan 28, 2020
08:24 am

क्या है खबर?

इतिहास एक ऐसा विषय हैं, जिसके बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए। खास तौर पर अगर आप UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में सारी जानकारी देता है। आइए जानें 28 जनवरी की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि आदि के बारें में जानते हैं।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

पेरिस में एफिल टॉवर बनने का काम 28 जनवरी, 1887 को शुरू हुआ था। क्यूबा पर से अमेरिका का नियंत्रण 28 जनवरी, 1909 को समाप्त हो गया था। जापानी सेना ने चीन पर 28 जनवरी, 1932 को कब्ज़ा किया। चौधरी रहमत अली ख़ाँ ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए 28 जनवरी, 1933 को पाकिस्तान नाम का सुझाव दिया। गर्भपात को 28 जनवरी, 1935 को क़ानूनी स्वीकृति देने वाला आइसलैंड पहला देश बना।

जानकारी

जर्मनी की सेना ने बेंगाजी पर किया कब्जा

बेंगाजी पर जर्मनी की सेना ने 28 जनवरी, 1942 को कब्जा किया। एडोल्फ़ हिटलर ने 28 जनवरी, 1943 को सभी युवकों को फ़ौज में भर्ती होने का आदेश दिया। न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने 28 जनवरी, 1950 को उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद सम्भाला।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

गुजरात के प्रसिद्ध साहित्यकार राजेन्द्र शाह का जन्‍म 28 जनवरी, 1913 को हुआ था। हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान् और जाने-माने भाषाविद विद्यानिवास मिश्र का जन्‍म 28 जनवरी, 1928 को हुआ था। देश के प्रसिद्ध फिजिस्‍ट राजा रामन्‍ना का जन्‍म 28 जनवरी, 1928 को हुआ था। शास्‍त्रीय गायक पंडित जसराज का जन्‍म 28 जनवरी, 1930 को हुआ था। भारत के प्रसिद्ध राजनेता प्रताप सिंह राणे का जन्म 28 जनवरी, 1939 को हुआ।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

आयरिश कवि विलियम बटलर येट्स का निधन 28 जनवरी, 1939 को हुआ था। भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का निधन 28 जनवरी, 1984 को हुआ था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे देवकान्त बरुआ का निधन 28 जनवरी, 1996 को हुआ था। प्रसिद्ध संगीतकार ओपी नय्यर का निधन 28 जनवरी, 2007 को हुआ था। भारतीय-अमेरिकी लेखक और प्रोफेसर भारती मुखर्जी का निधन 28 जनवरी, 2017 को हुआ था।