NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 21 जनवरी का इतिहास जानकार बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    करियर

    आज का इतिहास: 21 जनवरी का इतिहास जानकार बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: 21 जनवरी का इतिहास जानकार बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    लेखन मोना दीक्षित
    Jan 21, 2020, 08:13 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: 21 जनवरी का इतिहास जानकार बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    इतिहास के बारे में ज्यादातर लोगों को पढ़ना अच्छा लगता है। वहीं कई लोगों के लिए इतिहास पढ़ना जरुरी भी है। सरकारी नौकरी की परीक्षा में इतिहास के प्रश्न आते हैं, इसलिए सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इतिहास पढ़ना चाहिए। इसलिए, हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाएं हैं, जो आपको 21 जनवरी के इतिहास में दर्ज प्रमुख घटनाओं के बारे में बताएगा। आइए 21 जनवरी का इतिहास जानें।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    असम का नेफा क्षेत्र 21 जनवरी, 1972 को केन्द्र शासित अरुणाचल प्रदेश बना था। तेहरान में अमेरिकी दूतावास में बंधक बनाए गए सभी लोगों को 21 जनवरी, 1981 को छुड़ाया गया था। 21 जनवरी, 1996 को इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूबने के कारण लगभग 400 लोगों की मौत हो गई थी। हांगकांग में सन 21 जनवरी, 2000 को एशिया के प्रथम 'स्लिट लिवर' का प्रत्यारोपण हुआ था।

    लिफाफे मोड़ने वाली मशीन का पेटेंट हुआ

    लिफाफे मोड़ने वाली मशीन का पेटेंट रसेल हावेस ने 21 जनवरी, 1853 को करवाया था। 21 जनवरी, 1865 को पहली बार एक तेल के कुएँ को तारपीडो से ड्रिल किया गया था। चालक रहित अमेरिकी टोही विमान 21 जनवरी, 2003 को पाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

    इनका होता है जन्मदिन

    हॉलीवुड प्रसिद्ध अभिनेता पॉल स्कोफील्ड का जन्म 21 जनवरी, 1922 को हुआ था। उड़िया भाषा की प्रसिद्ध लेखिका प्रतिभा राय का जन्म 21 जनवरी, 1943 को हुआ था। पश्चिम भारतीय संगीतकार बिली ओशन का जन्म 21 जनवरी, 1950 को हुआ था। कनाडाई-अमेरिकी प्रोफेशनल पहलवान, कुश्ती प्रबंधक, अभिनेत्री और व्यवसायी मैरीस ओउलेट का जन्म 21 जनवरी, 1983 को हुआ था। भारतीय फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी, 1986 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यितिथि

    रूसी क्रांतिकारी, राजनीतिज्ञ और राजनीतिक सिद्धांतकार व्लादिमीर लेनिन का निधन 21 जनवरी, 1924 को हुआ था। प्रख्यात वकील और स्वतंत्रता सेनानी रास बिहारी बोस का निधन 21 जनवरी, 1945 को हुआ था। अंग्रेजी उपन्यासकार और निबंधकार, पत्रकार और आलोचक जॉर्ज ऑरवेल का निधन 21 जनवरी, 1950 को हुआ था। भारत में वैज्ञानिक अनुसंधान, औद्योगिक विकास और प्रौद्योगिकी शिक्षा के विकास में अपना योगदान देने वाले भारतीय रसायनज्ञ ज्ञानचंद्र घोष का निधन 21 जनवरी, 1959 को हुआ था। ।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    JEE Main January 2020 में 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले टॉपर्स के बारे में जानें JEE मेन
    IBPS ने जारी किया 2020-21 के लिए कैलेंडर, जानें कब होगी क्लर्क और PO की परीक्षा नौकरियां
    Rajasthan PTET 2020 के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें परीक्षा पैटर्न राजस्थान
    यहां पटवारी के पदों पर बंपर भर्ती के लिए शुरू हुई प्रक्रिया, जल्द करें आवेदन राजस्थान

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023